महापौर शम्भू पासवान जी ने दीप प्रज्वलित कर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 सितम्बर 2026। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, उत्तराखंड सरकार, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित ‘अष्टादश संस्कृतमहोत्सवः’ के अंतर्गत विकासखंड डोईवाला, जनपद देहरादून की दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा (सत्र 2026-27) का शुभारंभ बुधवार को श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश में विधि-विधान एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय महापौर नगर निगम ऋषिकेश श्री शम्भू पासवान जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। नाइन पाम, जोगीवाला में सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस के बैनर तले वीर शहीद सैनिकों एवं शहीद राज्य आंदोलनकारियों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य श्री श्याम सुंदर गौतम जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के शुभारंभ अवसर पर देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी ने कार्यक्रम में पहुंचकर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा शहीदों की स्मृति को नमन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन के लिए शुभकामनाएं…
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह माननीय सुरेश “भैय्याजी” जोशी जी ने आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सरकार्यवाह सुरेश “भैय्याजी” जोशी ने बुधवार को उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी निवास पर पहुंच कर भेंट की और उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर…
सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री देहरादून। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। कुमाऊं से गढ़वाल और पहाड़ से मैदान तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है और अभियान की प्रगति की मुख्यमंत्री स्तर से लगातार निगरानी…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ ज्ञान के साथ संस्कार और आधुनिक विज्ञान के साथ भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी के लिए आवश्यक – मुख्यमंत्री हरिद्वार, 23 सितम्बर, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद, हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गुरुकुलम् के शुभारंभ पर योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण तथा समस्त पतंजलि परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है। देवभूमि…
विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर होंगे प्राप्त: मुख्य सचिव मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आईआईएम काशीपुर का कैंपस देहरादून में स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में आईआईएम काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की समग्र दृष्टि भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
देहरादून। उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल नीति-2021 के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति दिए जाने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने शासन के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘खेलगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा’ के संकल्प…
देहरादून। उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बाजपुर, ऊधम सिंह नगर में एक अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़ किया है। यह राज्य में इस तरह के अवैध टेलीकॉम गेटवे का पहला मामला है, जहां विदेशी और VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का खेल चल रहा था। बड़ी कार्रवाई: 114 सिम कार्ड, 77 एंटीना और उपकरण बरामद STF की साइबर कुमाऊं यूनिट ने 22 सितंबर 2026 को बाजपुर के मुडिया, ईदगाह के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान कादिर पुत्र…
विकास का अंतिम लक्ष्य लोगों की खुशी होनी चाहिए: डॉ योगेंद्र नरायण विकसित का अर्थ अधिक औसत आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और नागरिक जीवन की उच्च गुणवत्ता है: डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड डेवलेपमेंट कॉन्क्लेव में हुए मंथन से राज्य का विज़न डाक्यूमेंट तैयार होगा देहरादून: दिनांक 22 सितम्बर 2026 को होटल रमाडा, चकराता रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) एवं SRADSTA द्वारा एक दिवसीय “Uttarakhand Development Conclave: Sankalp – Viksit Uttarakhand@2047” कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया जिसमें एमडीडीए, उत्तराखंड टूरिज्म, एचआरडीए, ब्रिडकुल एवं आईटीडीए ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र…
पंतनगर, २२ सितंबर। सहकार भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुमाऊं मंडल के छह जिलों—नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत—के लगभग ९० पैक्स अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन २१ सितंबर को पूज्य लक्ष्मणराव इनामदार जी (वकील साहब) की जयंती के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री…
नगर निगम ऋषिकेश के नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति एवं निर्माण के दौरान सामने आ रही विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं के निराकरण को लेकर मंगलवार को महापौर कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान द्वारा की गई। बैठक में नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी एवं अन्य व्यावहारिक बाधाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।…
“ विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि को आगे बढ़ा रही सरकार: मुख्यमंत्री धार्मिक पर्यटन से युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को अवसर और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। नंदा देवी महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैनीताल का नंदा…
देहरादून। छह नंबर पुलिया स्थित स्मार्ट वेंडिंग जोन में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने सख्ती के संकेत दिए हैं। महापौर सौरभ थपलियाल ने अधिकारियों को वेंडिंग जोन में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दुकानें संचालित कराने और सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पार्षद मेहरबान भंडारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर छह नंबर पुलिया वेंडिंग जोन की व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि…
हरिद्वार। इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान और कार्यक्रम में हुई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी और उस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि मां को राजनीति का विषय नहीं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.24 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेडा के प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता, स्यूसी तक संपर्क मार्ग का निर्माण किये जाने ₹ 49.85 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, झाझरा में बंशीवाला में अम्बेडकर पार्क होते हुए काली मन्दिर व मुख्य मार्ग से श्री बिजेन्द्र चौहान के घर तक मार्ग व आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल वाली गली नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्याय जी के…

