महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज मे सासंद नरेश बंसल के तत्वधान मे होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज सांसद डा. नरेशबंसल ने 26सितम्बर शनिवार को किया उद्घाटन आज देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज मे सासंद नरेश बंसल के तत्वधान मे खेल,शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज हुआ। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें मंच देने के लिए प्रत्येक साल आयोजित होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिता के महामुकाबले आज शुरु हुए।देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आज सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने उद्घाटन किया।इस अवसर…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्ष 2024 में दुबई चला गया था। भारत लौटने के बाद भी वह अपने घर जाने के बजाय एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, कोल्हूपानी नंदा की चौकी, प्रेमनगर निवासी युवराज…
मुकेरियां में जनसभा को किया संबोधित, नशे से पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान चुनाव से पहले किए वादों को पूरा करने में विफल रही आम आदमी पार्टी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नशे की तस्करी पर प्रहार के साथ जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर दे रही विशेष जोर होशियारपुर/मुकेरियां, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत पंजाब में अपनी तीसरी जनसभा के रूप में होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि…
जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने…
देहरादून, 26 सितंबर 2026। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के करीब 200 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि मौजूदा समय बदलाव का है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रदेश की…
गौचर में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का जनपदीय सम्मेलन, पत्रकारों के लिए कार्यालय को भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा गौचर। पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। खबर अब केवल अखबार के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए पलभर में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। ऐसे दौर में समाचार की गति के साथ उसकी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता बनाए रखना पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है। यह बात कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने शुक्रवार को गौचर में आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जनपद स्तरीय पत्रकार सम्मेलन-25 सितंबर2026 में कही। भारती…
होशियारपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की समस्या से मुक्त…
हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर के जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जंगल और आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र में 14 सितंबर को हुए बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की…
वोट चोरी के आरोप और नारेबाजी के बजाय प्रमाण दे कांग्रेस: चौहान मोदी-धामी के विकास के सामने कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ वाला नैरेटिव खोखला मतदाता सूची का सत्यापन संवैधानिक प्रक्रिया, भ्रम न फैलाये कांग्रेस देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण नहीं हैं, इसलिए वह सड़क पर प्रदर्शन के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पीपीटी दिखाने और नारे लगाने से ‘वोट चोरी’ का आरोप सच नहीं हो जाता। कांग्रेस…
नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 26 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे…
महिलाओं, युवाओं और स्थानीय उत्पादों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में बढ़ रही सरकार हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता के वैज्ञानिक आकलन पर दिया जा रहा विशेष ध्यान हल्द्वानी, 25 सितम्बर 2026 (सू.वि.) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘जागरण विमर्श-उत्तराखण्ड : आशाएं और चुनौतियां’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों, संभावनाओं और भावी चुनौतियों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और समय के साथ विकास की जरूरतें तथा चुनौतियां भी…
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा पीएम श्री रा.ई. कॉलेज मातली पहुंचकर शिक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, छात्र-छात्राओं को दिया मार्गदर्शन मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने अपने तीन दिवसीय सीमांत जनपद दौरे के पहले दिन शुक्रवार को जिले के सामरिक और नागरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा विस्तार योजनाओं के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। चीन सीमा से निकटता…
नेस्ले इंडिया ने सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना खटीमा, 25 सितम्बर 2026 (सू.वि.) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। नेस्ले इंडिया द्वारा धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा), कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए एक-एक इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन उपलब्ध कराया गया है।…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 25 सितंबर की रात से प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है, जो अगले कई दिनों तक अलग-अलग इलाकों में जारी रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश, जबकि 26 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 27 सितंबर को भी प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है। मौसम…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नमन पुत्र सुमित, निवासी ऊंचा गांव, थाना करना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर शामली से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 544/26, धारा 109(1)/3(5)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा…

