Author: Aarogya Ganga

धामी के अनुरोध पर बड़ा फैसला:  बनबसा को मिला अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी…

Read More

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों को न हो दिक्कत एसईओसी से लगातार जनपदों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनजीवन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट…

Read More

सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से किसानों को मिली राहत देहरादून, 06 अगस्त,2026 (सू.वि) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में मालदेवता, सौड़ा सरौली तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण तथा नदी तटों के संरक्षण संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा रहा है। गत मंगलवार को हुई भारी वर्षा…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को प्रेमनगर स्थित सब्जी मंडी निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने…

Read More

दिसंबर से पहले ढाई हजार से अधिक पदों के लिए भरे जाएंगे फार्म चुनावी साल में भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है धामी सरकार 34 हजार रिकॉर्ड भर्तियों के बाद सरकार का एक और बड़ा दांव विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित…

Read More

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को…

Read More

झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक और बड़ा हादसा सामने आया है। अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इसके अलावा पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में प्रमुख वन संरक्षक से लेकर डीएफओ और वन संरक्षक स्तर तक कई अहम पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। शासन के आदेश के अनुसार कपिल लाल से सीईओ कैंपा तथा नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का दायित्व वापस ले लिया गया है। नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) बनाया गया है तथा उनके पास एमडी वन निगम का अतिरिक्त प्रभार…

Read More

Neem Benefits: नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसके पत्ते, छाल, फल और बीज सभी का उपयोग वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है। कई लोग सुबह खाली पेट नीम की कोमल पत्तियां चबाते हैं। माना जाता है कि इससे शरीर की प्राकृतिक सफाई में मदद मिलती है और कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। खाली पेट नीम खाने के संभावित फायदे 1. खून को शुद्ध रखने में सहायक नीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 2. त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद…

Read More

विकासनगर: राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जमीन बिक्री के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला कोतवाली सहसपुर क्षेत्र का है. डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी (निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर) ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रजनीश सैनी, प्रियांशु सैनी, हर्षवर्धन और दीपक (सभी निवासी फतेहपुर धर्मावाला) ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए फर्जी व कूटरचित (जाली) दस्तावेज तैयार किए. इसके…

Read More

देहरादून। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बीच दस्तावेजों को लेकर प्रदेशभर में फैली असमंजस की स्थिति के बीच निर्वाचन विभाग ने बड़ी राहत दी है। जिन मतदाताओं को एसआइआर के तहत नोटिस जारी किए गए हैं, उनके लिए निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना पर्याप्त है ही। पर अब इनमें से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो मैप्ड मतदाता आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी सत्यापन प्रक्रिया में सहायक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे लाखों ऐसे मतदाताओं को राहत मिलेगी, जो पुराने अभिलेख जुटाने के लिए सरकारी कार्यालयों के…

Read More

देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों के लिए जारी भारी से बहुत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के पूर्वानुमान में जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी यूनुस को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम को कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो…

Read More

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास कार्यों…

Read More

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के *प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा* ने आज देहरादून के जिलाधिकारी से मुलाकात कर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही *विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)* प्रक्रिया के दौरान *फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग* को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के *Booth Level Agents (BLA एवं BLA-2)* से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास किए जा सकते हैं। यदि दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं रही, तो वास्तविक मतदाताओं…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में उत्तराखंड के सचिव, संस्कृत शिक्षा श्री दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित इंडोनेशिया गणराज्य के दूतावास में कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको से शिष्टाचार भेंट कर दोनों देशों के बीच संस्कृत, भारतीय ज्ञान प्रणाली और सांस्कृतिक सहयोग को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान श्री दीपक कुमार ने उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृत को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिए जाने और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की…

Read More