देहरादून। उत्तराखंड STF की साइबर टीम ने निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुनिन्द्र भाटी निवासी नोएडा के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार फेसबुक पर निवेश संबंधी विज्ञापन के जरिए संपर्क कर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया और अधिक लाभ का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। उत्तराखण्ड समानता पार्टी और अखिल भारतीय समानता मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सवर्ण समानता सम्मेलन रविवार को देहरादून में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जातिगत आरक्षण, अनुसूचित जाति/जनजाति (उत्पीड़न निवारण) अधिनियम-1989, यूजीसी के नए प्रावधानों और सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने जातीय कानूनों में संशोधन और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने जातीय आधार पर बनाए गए कुछ कानूनों को सामाजिक सौहार्द के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों का दुरुपयोग सामान्य वर्ग के लोगों के उत्पीड़न के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच यूजेवीएनएल (UJVN Limited) ने अपनी जल विद्युत परियोजनाओं और विद्युत गृहों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। परियोजनाओं में जलस्तर, बांध, बैराज, विद्युत गृह और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने रविवार को कालागढ़ स्थित रामगंगा जल विद्युत परियोजना, चीला विद्युत गृह और पशुलोक बैराज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था, जल प्रवाह और विद्युत उत्पादन की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं विचारकों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया…
इस वर्ष के बहुप्रतीक्षित टीचर ऑफ द ईयर के लिए लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। उत्तराखंड राज्य के विभिन्न स्तर के शिक्षण संस्थानों में कार्यरत टीचर्स विभिन्न श्रेणी के लिए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए अपना नामांकन इस लिंक https://isht.ink/9thTOTY2026 के द्वारा कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “टीचर ऑफ द ईयर” उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट), विज्ञान धाम, झाझरा, देहरादून में आयोजित होने वाले 7वें देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव- 2026 (19-21 नवंबर) के दौरान प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष वीर माधो सिंह भंडारी…
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर रविवार को हजारों ग्रामीणों ने भारी बारिश के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। वनाधिकार संगठन के आह्वान पर बिंदुखत्ता के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण रैली के रूप में लालकुआं पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर शासन से राजस्व गांव की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग उठाई। बारिश के बावजूद ग्रामीणों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। जनता इंटर कॉलेज से निकली विशाल रैली, तहसील परिसर में धरना रविवार सुबह से ही बिंदुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण जनता इंटर कॉलेज,…
पर्यटन मंत्री ने देशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश एवं देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने जो “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन का नव-निर्माण” विषय निर्धारित किया है उत्तराखंड में उसी के आधार पर काम हो रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश एवं देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में…
देहरादून 27 सितंबर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य सूत्रधार एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय अशोक सिंहल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी वक्ताओं ने उनके जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और सनातन संस्कृति की पुनर्प्रतिष्ठा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने कहा कि अशोक सिंहल जी केवल…
प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथी के कहने पर महिला को डराने के लिए अन्य साथियों के साथ देहरादून आया था। महिला और आरोपी के साथी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को वादिनी सुषमा शर्मा ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी कि नाला पानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास…
देहरादून। उत्तराखंड में पंचायतों के रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार, प्रदेश में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 3,922 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इन पदों के लिए 12 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 से शुरू हो…
देहरादून। मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। खासकर कुमाऊं मंडल में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। राज्य के अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार खराब मौसम को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा…
पुश्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं मिलने को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस के मुताबिक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की बेटी शिल्पा थापा और उसके परिचित शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं मिलने को लेकर शिल्पा का अपनी मां और भाई के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने कथित तौर पर मां…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में उनकी मां की तस्वीर थी। ED कार्यालय पहुंचने से पहले पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि वह अपनी मां, मां जगदंबा और धरती मां का स्मरण करते हुए जांच एजेंसी के कार्यालय जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे थे, जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की थी। इसके…
कार्बन क्रेडिट को नीति में शामिल करने और वाटर हार्वेस्टिंग को जनसुलभ बनाने के निर्देश GEP की तकनीकी रिपोर्ट 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 पर विशेषज्ञों के साथ हुआ विस्तृत मंथन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरीः मुख्यमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के माध्यम से हिमालयी राज्य की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद एवं विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी…
भूमि की नाप-जोख के एवज में मांगी थी रकम, सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप कार्रवाई जमीन की पैमाइश के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पटवारी गिरफ्तार टोल फ्री 1064 की शिकायत रंग लाई, पटवारी रिश्वत लेते दबोचा गया नैनीताल जिले की धारी तहसील में तैनात एक पटवारी को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ₹30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की भूमि की नाप-जोख कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। टोल फ्री नंबर 1064 पर मिली शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।पटवारी पर…

