कर्णप्रयाग विवाद के बाद उत्तराखंड में तनाव बढ़ गया है। कुल्हाल में बैरिकेडिंग तोड़कर निहंग सिखों का जत्था देहरादून की ओर बढ़ रहा है, पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद है। देहरादून। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के नगरासू में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए हालिया विवाद की आग अब राजधानी देहरादून तक पहुंच गई है। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना हुआ निहंग सिखों का पहला जत्था गुरुवार रात को कुल्हाल में पुलिस की भारी बैरिकेडिंग को तोड़कर उत्तराखंड की सीमा में जबरन दाखिल हो गया। इस घटना के बाद से देहरादून और आसपास के…
Author: Aarogya Ganga
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही परियोजनाओं के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए गुरुवार को ऋषिकेश क्षेत्र में एक बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया और स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विकास प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमडीडीए के अनुसार, उपेन्द्र कुमार, निवासी स्थल रूद्र ऑटोमोबाइल, निकट भरत विहार, मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच…
SSP डोबाल बोले — बिना जांच के सीमा में प्रवेश नहीं देहरादून। निहंग सिखों द्वारा उत्तराखंड कूच के ऐलान के बाद देहरादून जिले की हिमाचल और यूपी सीमाओं पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विकासनगर के कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सबसे अधिक सख्त है, जहां उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय सीमाओं और प्रमुख आंतरिक मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया जा रहा…
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में Uttarakhand सरकार की महत्वाकांक्षी पहल अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में विकसित 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की निगरानी में संचालित इस परियोजना के तहत जल्द ही पात्र लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। करीब छह लाख रुपये लागत वाले प्रत्येक फ्लैट के लिए लाभार्थियों को केवल तीन लाख…
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश देहरादून। प्रदेश में सभी मुख्य नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है जनपद मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोग मार्ग खुलने की घंटों प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में हमें सजग रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यही…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक…
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का स्थलीय निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह में रह रहे बालकों से संवाद स्थापित कर उनकी दिनचर्या, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल…
हरिद्वार: मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के अवैध उठान की शिकायत की जांच के दौरान हुए विवाद के बाद शासन ने जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया है. शासन ने उन्हें निदेशालय से अटैच कर दिया है, जबकि अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ऐसा माना जा रहा है कि जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को मंगलवार को हुए विवाद के मामले में हटाया गया है. उनके खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई को यूकेडी जिलाध्यक्ष के साथ हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.…
उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों को तीन महीने का खाद्यान्न एक साथ मिलेगा, जिसमें मंडवे की जगह नमक वितरित किया जाएगा। यह फैसला मानसून सीजन को देखते हुए लिया गया है ताकि उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों को सुविधा हो। राज्य सरकार की ओर से सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर जुलाई माह में एक बार फिर तीन माह का खाद्यान्न (राशन) एक साथ वितरित कराया जाएगा। इससे पूर्व अप्रैल महीने में भी खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने एक साथ तीन माह का खाद्यान्न बंटवाया था। उस वक्त खाद्यान्न के साथ जहां मंडवे का वितरण भी हुआ था, तो इस बार…
Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला में बुधवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां तीन मुस्लिम युवकों के साथ एक किराये के मकान में मिलीं। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवकों और युवतियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां पढ़ाई के लिए देहरादून आई हुई हैं। वहीं, उनके साथ रह रहे तीनों युवक भी छात्र बताए जा रहे हैं।…
Venezuela Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से वेनेजुएला की राजधानी कराकास दहल गई है। कुछ ही सेकंड में दो बड़े भूकंप महसूस किए गए। जहां पहला झटका 7.2 तीव्रता और दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इस भयानक भूकंप से कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। झटके इतने भयंकर थे कि लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप को देखते हुए वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने भी लोगों से अपने घर खाली करने की अपील की है। वेनेजुएला के कराकास में भूकंप इस घटना के बाद काफी बड़े पैमाने में जनहानि और नुकसान…
उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंग सिखों ने एक बड़ी सभा बुलाई है। हालांकि, यह सभा क्यों और किस उद्देश्य से बुलाई गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशिल मीडिया पर कुछ निहंगों ने बैठक की बात कही है। वहीं, रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंजाब से आए निहंगों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके कुछ साथी 25 जून को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वे पहले चमोली और रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारों का दौरा करेंगे। वहां की व्यवस्था और हालात का जायजा लेने के बाद वे हेमकुंड साहिब के लिए…
एआई/डीप फेक तकनीक का उपयोग कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट। मोबाइल फोन, फर्जी पुलिस आईडी, पुलिस वर्दी से संबंधित सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता प्राप्त करने हेतु पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो एवं वीडियो बनाकर प्रसारित करता था। मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने/सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने तथा अपराधिक घटना…
रायपुर-रांझावाला मार्ग पर स्कूटी सवार अभियुक्त सोनू गिरफ्तार देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर-रांझावाला मार्ग पर अभिनंदन वेडिंग पॉइंट के समीप एक संदिग्ध दुपहिया वाहन (UK07-1320) को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग और सफेद प्लास्टिक के कट्टों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी में शामिल हैं: • 24 पव्वे MCD नंबर व्हिस्की • 48 पव्वे रॉयल स्टैग…
गतवर्ष की गई थी अब तक के सबसे वजनदार बोन ट्यूमर की सफलतम सर्जरी मरीज के पैर की जांघ से 35 किलोग्राम भार का ट्यूमर हटाकर दिया था जीवनदान एम्स, ऋषिकेश के चिकित्सकों ने दुनियाभर के चिकित्सकीय इतिहास में अब तक के सबसे वजनदार ट्यूमर की सफलतम सर्जरी कर विश्व पटल पर देश एवं एम्स संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए संस्थान की चिकित्सकीय टीम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। विभिन्न विभागों के चिकित्सकीय दल ने उक्त सर्जरी को गतवर्ष जून-2025 में सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। गौरतलब है कि…
नैनीताल/हल्द्वानी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, संरक्षा, स्वास्थ्य तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 04 जून 2026 को होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होम-स्टे, मॉल, बैंक्वेट हॉल एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों में अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं संरचनात्मक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संयुक्त निरीक्षण/सुरक्षा ऑडिट हेतु गठित समितियां अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित समस्त निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों का…
