आज दिनांक 17 मई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर विकासखंड कार्यकारिणी के द्वारा शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन अभिनंदन वेडिंग पॉइंट गुजरांवाला निकट रायपुर में किया गया बैठक के मुख्य अतिथि देहरादून जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंढियाल जी विशिष्ट अतिथि कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट जी एवं अति विशिष्ट अतिथि टिहरी जनपद के अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र नेगी जी उपस्थित रहे उक्त गोष्ठी में शिक्षक की कार्य क्षमता और दायित्व को किस प्रकार से अच्छी प्रकार निर्वहन किया जाए के बारे में चर्चा की गई साथ ही उत्तराखंड राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ऋण एवं बचत सोसाइटी के नव निर्वाचित सभापति विनोद असवाल जी उपसभापति अनिल शाह जी एवं समस्त निदेशक मंडल एवं बैंक प्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया बैठक के माध्यम से नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल के द्वारा किस प्रकार समिति को और आगे बढ़ाया जा सकता हैं इस हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए गए और छुट्टी के दिन में अपना समय देने वाले ऐसे सभी अधिकारियों और समस्त विकासखंडों के शिक्षक शिक्षिकाओं का विकासखंड रायपुर और सभापति विनोद असवाल जी द्वारा आभार प्रस्तुत किया गया।
उक्त शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी कम आभार सभा में जिला मंत्री रूपक पुरी जी के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को देहरादून में होने वाले समायोजन को पारदर्शिता के साथ एवं अधिक ठहराव वाले शिक्षकों के वरीयता क्रम के अनुसार करने हेतु कहा गया जिसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्ण आश्वासन भी दिया गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदेश दिग्विजय चौहान जी सेवानिवृत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र क्रिशली जी अरविंद सोलंकी जी प्रमोद रावत जी विनोद लखेड़ा जी बसंत डंडरियाल जी एवं राकेश राणा जी डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सागर जी उपस्थित रहे, सचिवालय संघ से राजेंद्र रतूड़ी जी महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जोशी जी तथा एन एम ओ पी एस के प्रदेश अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली जी भी उपस्थित रहे

