Author: Aarogya Ganga

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात बेटी के जन्मदिन के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुई कहासुनी और हाथापाई के बाद एक युवक ने 25 वर्षीय राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बेटी के जन्मदिन के दौरान हुआ विवाद थाना…

Read More

लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश राहत राशि के भुगतान में न हो देरी, प्रभावित परिवारों को चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास से भी जोड़ा जाए मामलों की प्रभावी निगरानी के लिए विकसित किया जाए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति की बैठक केवल औपचारिक समीक्षा तक सीमित न रहे। यह सुनिश्चित किया जाए…

Read More

देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में काजल की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस के सामने कई नए पहलू सामने आए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या की वजह को लेकर किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पति-पत्नी के बीच विवाद, संपत्ति से जुड़े विवाद तथा वैवाहिक संबंधों को लेकर कथित शक समेत कई संभावित कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। पति धीरज पंवार पर हत्या का आरोप, घटना के बाद से फरार पुलिस के…

Read More

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ओएसिस मॉल परिसर में शराब के नशे में हुड़दंग करने और जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की रात थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली थी कि ओएसिस मॉल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है और वहां सामान की डिलीवरी देने पहुंचे जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ…

Read More

देहरादून,। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के तीसरे संस्करण का सोमवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य एवं रंगारंग उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा और क्रिकेट का रोमांच एक साथ देखने को मिला। स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति और कला को मंच पर जीवंत किया। समारोह में उत्तराखंड सरकार के सचिव (स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन) तथा सिडकुल के प्रबंध निदेशक विनय शंकर पांडे (आईएएस), बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पूर्व सचिव माहिम वर्मा, सीएयू…

Read More

देहरादून: मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 20 सितंबर की दुर्घटना का लिया संज्ञान अधिकारियों ने 20 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए राजमार्ग की स्थिति और हादसों के संभावित कारणों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत तकनीकी जांच करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सड़क…

Read More

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी आगामी कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य: मुख्यमंत्री देवभूमि की संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सरकार का संकल्प स्पष्ट, सांस्कृतिक गौरव से नहीं होगा कोई समझौता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे | इस अवसर पर उन्होंने श्री सतपाल महाराज को…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के शिक्षा विभाग में पंजीकरण को लेकर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर नजदीक आने के बीच प्राधिकरण ने अब तक पंजीकरण के लिए आगे नहीं आने वाले 89 मदरसों को बंद करने की शासन से सिफारिश की है। इन मदरसों का संचालन अवैध मानते हुए नियमानुसार तालाबंदी की कार्रवाई की जा सकती है। प्राधिकरण के अनुसार, प्रदेश में चिन्हित 452 मदरसों में से अब तक 200 मदरसों ने मान्यता के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। वहीं, 34 मदरसों को अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान के रूप में…

Read More

बस अड्डे से बनेगा आधुनिक ट्रांजिट हब, आईएसबीटी में सुविधाओं का विस्तार, यात्रियों को मिलेंगी नई सौगातें धामी विजन के अनुरूप ‘फाइल से फील्ड’ तक काम, यात्रियों की सुविधा से लेकर सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्थाओं पर फोकस देहरादून के प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आईएसबीटी को अब आधुनिक और सुविधायुक्त स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून को बेहतर यातायात और नागरिक सुविधाओं वाला आधुनिक शहर बनाने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसबीटी के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण के कार्यों को गति दी है। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में…

Read More

छात्रसंघ चुनाव को लेकर देहरादून में सियासी सरगर्मियां तेज, NSUI प्रत्याशियों ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को बनाया चुनावी एजेंडा देहरादून: राजधानी देहरादून में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज में सौरभ सेमवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि डीबीएस महाविद्यालय में अभिनव कफलिया को टिकट दिया गया है। सौरभ सेमवाल को DAV PG कॉलेज से मिला टिकट NSUI की ओर से अध्यक्ष…

Read More

जेल में बंद महिला से पूछताछ को लेकर था नाराज, पुलिस जांच में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं मिला हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध सामने नहीं आया है। जेल अधीक्षक को भेजे थे धमकी भरे संदेश हरिद्वार के…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित…

Read More

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती…

Read More

महापौर ने नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, जनहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का किया आह्वान ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर में आज नवनियुक्त नामित पार्षदों के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण का गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान द्वारा सभी नवनियुक्त नामित पार्षदों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उत्तराखण्ड शासन के शहरी विकास अनुभाग द्वारा उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के लिए श्री जितेन्द्र पाल पाठी, श्री सोनू पाण्डे, श्रीमती पूनम डोभाल, श्री आशु अरोड़ा,…

Read More

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में वारदात से सनसनी, मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज; आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। धीरज पंवार नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की तो एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में उसकी 26 वर्षीय पत्नी काजल का शव बरामद हुआ। महिला की मौत गोली लगने से हुई थी।…

Read More

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में प्रसिद्ध तुंगनाथ धाम की यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें मौके पर पहुंचीं और महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह महिला का शव गहरी खाई से बरामद कर लिया गया। गणेश मंदिर के समीप हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रविवार, 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप एक महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।…

Read More