हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर फर्जी पहचान बनाने वाले एक युवक को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित सिंह मेहता के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने सेना की वर्दी में अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें और फर्जी आर्मी आईडी सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कर खुद को सेना का अधिकारी बताया। मामले का खुलासा मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के बाद हुआ। जानकारी मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के मेजर के रूप में अपनी पहचान पेश…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर की पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की…
14 से 20 अक्टूबर तक होगा 700 किमी का रोमांचक महा-साइकिल अभियान सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक; साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, GMVN, KMVN एवं समस्त जिला पर्यटन विकास अधिकारी रहे उपस्थित देहरादून: उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन (Winter Tourism) को बढ़ावा देने हेतु एक मार्की इवेंट के रूप में “अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज” का revival किया जा रहा है, जिससे राज्य दुनिया के नक्शे पर सबसे रोमांचक साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में और भी चमकेगा। इसी क्रम में आज सचिव पर्यटन, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल…
15 अक्टूबर तक प्रदेश में बड़े स्तर पर शुरू और पूरे हों सौंदर्यीकरण के कार्य, G20 समिट की तर्ज पर दिखेगा नया स्वरूप हर विकास प्राधिकरण में बनेगा Illegal Construction Monitoring Dashboard, संदिग्ध निर्माण से ध्वस्तीकरण तक रियल टाइम होगी निगरानी शहरों में अनिवार्य होंगे सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट, अगली बैठक तक 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश पार्किंग संकट का होगा स्थायी समाधान—MDDA और HRDA मल्टी-लेवल, सरफेस, पेरीफेरल पार्किंग व PPP मॉडल पर तैयार करेंगे कार्ययोजना मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की है। बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के दौरान गुमानीवाला, गंगा किनारे गली नंबर-1 और वीरपुर खुर्द क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया। एमडीडीए के अनुसार गुमानीवाला, ऋषिकेश में चीमा राम द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक उपयोग के लिए टिन शेड का निर्माण किया…
– उत्तराखंड के मंडुआ, झंगोरा, चौलाई और कोदा जैसे स्थानीय अनाजों के पोषक तत्वों पर शोध जारी: डॉ. भारती कुलकर्णी – कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतों का विकास किया जाना चाहिए: डॉ. भारती कुलकर्णी, निदेशक (आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान) – आईसीएमआर-एनआईएन ने पोषण अनुसंधान, जन स्वास्थ्य शिक्षा और राष्ट्रीय नीतियों में योगदान की दी जानकारी बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित हैदराबाद प्रेस दौरे के दूसरे दिन उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय पोषण संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएन), हैदराबाद का दौरा किया। इस दौरे के दौरान पत्रकारों…
देहरादून। महानगर भाजपा महिला मोर्चा देहरादून की अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए महत्वपूर्ण देहरादून नगर निगम क्षेत्र में cctv कैमरे लगवाने के निर्णय के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। महानगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में CCTV कैमरे लगाए जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं स्वागत योग्य है इससे महिलाओं की सुरक्षा…
देहरादून। मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने बुधवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए राज्य आंदोलनकारियों के सपनों और भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि 2 सितंबर 1994 उत्तराखंड के इतिहास का बेहद भावुक और महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन खटीमा गोलीकांड के विरोध में मसूरी में राज्य आंदोलनकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आंदोलनकारियों और मातृशक्ति पर पुलिस की गोलीबारी में…
26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र “ आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल” सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी सभागार, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की थीम “नई पहचान, नया सम्मान। आधुनिक शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य” रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा 26 शिक्षण…
देहरादून, 02 सितंबर 2026। पुलिस लाइन देहरादून में बुधवार को हवलदार प्रशिक्षक (होमगार्ड) के सात माह के गहन प्रशिक्षण के सफल समापन के अवसर पर पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी 15 हवलदार प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। हवलदार प्रशिक्षकों का सात माह का प्रशिक्षण 02 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को पुलिस एवं होमगार्ड संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों के साथ-साथ कानून, शस्त्र, परेड और शारीरिक दक्षता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ…
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जिले के कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कैंची धाम क्षेत्र में शिप्रा नदी तेज बहाव में बह रही है, जबकि हल्द्वानी में गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश का असर रामनगर क्षेत्र…
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलाधिकारियों को एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ-साथ तहसील और ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय रखे जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति…
ऋषिकेश, 2 सितंबर 2026। पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 2 सितंबर 1994 को मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए वीर आंदोलनकारियों की स्मृति में बुधवार को नगर निगम ऋषिकेश परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने कहा कि 2 सितंबर 1994 को मसूरी में पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे आंदोलनकारियों पर हुआ गोलीकांड राज्य आंदोलन के इतिहास का एक अत्यंत दुखद…
मुख्य सचिव ने श्री दीपेन्द्र चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री दीपेन्द्र चौधरी ने शपथ ग्रहण के पश्चात कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती उत्तराखंड के संघर्ष और बलिदान की साक्षी है। वर्ष 1994 में मसूरी में…
धराली आपदा के दौरान हुई मुलाकात को किया याद धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी सीएम धामी को राखी रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है। धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं। इसी दौरान धराली में आई बाढ़ में वह फंस गई थीं। मुख्यमंत्री धामी जब आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा…

