बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई तेज, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर हुई कार्रवाई उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह और कोतवाली निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, संबंधित मदरसा संचालक निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत…
Author: Aarogya Ganga
100 वार्डों में चला सघन अभियान, दुकानों की जांच के साथ लोगों को किया जागरूक; देहरादून 01 सितंबर,2026 (सू.वि), माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में नगर निगम के सभी 100 वार्डों की नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभियान के तहत नगर निगम और प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने हरिपुर कला, ऋषिकेश, जिला देहरादून क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के मामले में सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के संज्ञान में आया कि सक्षम अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं पाया गया। प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्ष को नियमानुसार कार्रवाई के संबंध में निर्देशित किए जाने के बावजूद अनाधिकृत…
जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग कर जल संसाधन विकास से संबंधित राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सुषमा स्वराज भवन में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा खेल महाकुम्भ विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी लगभग 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ…
तीन दिन का अल्टीमेटम खत्म, SWSM कार्यालय से शुरू होगा धरना-प्रदर्शन देहरादून, 1 सितंबर 2026।जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं से जुड़े करोड़ों रुपये के भुगतान लंबे समय से लंबित होने के विरोध में प्रदेशभर के ठेकेदार बुधवार, 2 सितंबर को राजधानी देहरादून में बड़ा आंदोलन करेंगे। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदार SWSM कार्यालय, इंदर रोड से सचिवालय की ओर कूच करेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से नहीं होने के कारण ठेकेदार गंभीर आर्थिक…
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम का निर्माण…
अल्मोड़ा, 1 सितंबर 2026। अल्मोड़ा जिले के धारकीतुणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पुराने मकान की दीवार अचानक गिरने से दो व्यक्ति मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:36 बजे DCR अल्मोड़ा से SDRF को सूचना मिली कि धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिर गई है और उसके नीचे दो लोग दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही…
उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में नीति आयोग के सदस्यों प्रो. एम. श्रीनिवास एवं प्रो. के.वी. राजू सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की सम्भावनाओं, नवाचार, रोजगार सृजन तथा राज्य के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड में हॉर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर,…
राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व…
ऋषिकेश, 1 सितंबर 2026। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम द्वारा ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश मुनि की रेती-ढालवाला मधुबन कृष्णोत्सव मैराथन’ का भव्य आयोजन किया गया। मैराथन में बालक एवं बालिका वर्ग के लगभग 450 बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया। मैराथन के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ गंगा एवं स्वच्छ ऋषिकेश का संदेश दिया। मैराथन का शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शम्भू पासवान जी, मुनि की रेती-ढालवाला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण जी, समाजसेवी श्री कमल सिंह राणा जी, नव मधुबन आश्रम के महासचिव श्री राजीव कालरा जी,…
मसूरी। लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बार फिर भारी भूस्खलन हो गया। सुबह करीब पांच बजे पानी वाले बैंड के पास हुए भूस्खलन में सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण मसूरी आने-जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ घंटे पहले ही खुला था मार्ग इससे पहले सोमवार देर रात गलोगीधार के पास भी भारी भूस्खलन हुआ था। पहाड़ से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ जाने के…
देहरादून। सिनेमा, कला और स्थानीय प्रतिभाओं का तीन दिवसीय उत्सव एक बार फिर देहरादून में होने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही सिने कलाकारों के साथ संवाद, टॉक शो और उत्तराखंड की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के जाने-माने सिने कलाकार फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। करीब 6 से 7 सिने कलाकारों…
देहरादून, 1 सितंबर 2026। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास देर रात तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के समय वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि युवक समेत एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, देर रात क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों की सराहना की। उन्होंने मानव एवं बाल तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराधों से निपटने, नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में मैदानी क्षेत्रों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा…
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें दो मामलों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक मामले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण कराया जा रहा था।प्राधिकरण की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई…

