Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी
    • नैनीताल में बारिश का कहर: शिप्रा, गौला, कोसी और दाबका उफान पर, 47 सड़कें बंद
    • कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश
    • नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में श्री दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद के लिए पद की शपथ दिलाई।
    • मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री
    • अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
    • उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील
    • सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान
    • स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
    Wednesday, September 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश
    उत्तराखंड

    कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नैनीताल। कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलाधिकारियों को एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।

    आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ-साथ तहसील और ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय रखे जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति और संभावित आपदाओं को लेकर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी और मैनपावर की तैनाती

    दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि भूस्खलन और सड़क बाधित होने की संभावित घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें और मैनपावर पहले से तैनात किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जा सके।

    नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

    आयुक्त ने अधिकारियों को नदियों, नालों और गधेरों के किनारे तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि परिस्थितियां बिगड़ने की आशंका होने पर प्रभावित लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और मौसम के साथ-साथ जमीनी हालात पर भी लगातार नजर बनाए रखें।

    आयुक्त की लोगों से अपील—अनावश्यक यात्रा से बचें

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खराब मौसम को देखते हुए आम जनता से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों और बरसाती गधेरों को पार करने का जोखिम न उठाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा है।

    उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में लोग विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं संबंधित आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

    September 2, 2026
    Read More

    नैनीताल में बारिश का कहर: शिप्रा, गौला, कोसी और दाबका उफान पर, 47 सड़कें बंद

    September 2, 2026
    Read More

    नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    September 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

    September 2, 2026

    नैनीताल में बारिश का कहर: शिप्रा, गौला, कोसी और दाबका उफान पर, 47 सड़कें बंद

    September 2, 2026

    कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

    September 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?