Author: Aarogya Ganga

Lohaghat Road Accident: लोहाघाट से हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने चलते पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। पहाड़ी से टकराई बस घटना बुधवार सुबह की है। लोहाघाट में धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास ब्रेक फेल हो गई। जिसके चलते चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। ड्राइवर के ऊपर चढ़ा बस का टायर बताया जा रहा है चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क…

Read More

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अजबपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल नेहरु कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अभिनव (18) निवासी ग्राम देवप्रयाग, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ने कान पर लीड लगाई हुई थी। देहरादून से प्रयागराज जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि अजबपुर फाटक के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना…

Read More

हल्द्वानी में सास-ननद की प्रताड़ना से तंग आकर छह माह की गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली, जिससे उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। हल्द्वानी। सास की प्रताड़ना के चलते दमुवाढूंगा क्षेत्र में छह माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे गर्भवती के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास के साथ ही ननद पर भी दहेज हत्या व उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर दी है। चार साल पहले हुई थी शादी पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी संजय कुमार ने काठगोदाम थाना…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून ने अभी तक दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. आज दो जून मंगलवार शाम को राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई. मौसम विभाग ने पहले ही पांच बजे से लेकर आठ बजे तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था, जो सटीक साबित हुआ. देहरादून में शाम को हुई ने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी दी. कुछ ही देर की बारिश में शहर पानी-पानी हो गया था. बारिश के साथ आए आधी-तूफान में कई जगहों पर…

Read More

नशे के खिलाफ सभी एजेंसियां मिलकर करें निर्णायक कार्रवाईः डीएम युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़ा अभियान, शिक्षण संस्थानों में वृहद ड्रग्स टेस्टिंग व संवेदनशील क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग के निर्देश देहरादून: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे की मांग एवं आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में…

Read More

नियम तोड़ने वालों को सख्त संदेश, बिना स्वीकृति निर्माण पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश और देहरादून में दो बड़े निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण करने वालों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कदम…

Read More

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने और भारी वाहनों का संचालन केवल रात्रिकाल में सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने चारों धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए एसओपी तैयार करने, वैज्ञानिक एवं चरणबद्ध भीड़ प्रबंधन लागू करने तथा होल्डिंग एरिया में भोजन, पेयजल, पार्किंग और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।…

Read More

वन विभाग से जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहली बार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या भूमि के समतलीकरण कार्य का किया निरीक्षण हल्द्वानी: खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या पहली बार गौलापार स्थित उस भूमि पर पहुंचीं, जिसे हाल ही में वन विभाग से विश्वविद्यालय के लिए अंतिम रूप से हस्तांतरित किया गया है। अथक प्रयासों और लंबी प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जब वह इस भूमि पर पहुंचीं तो भावुक हो उठीं और उन्होंने वहां की पावन मिट्टी को माथे से लगाकर नमन किया। निरीक्षण के दौरान…

Read More

तहसील विकासनगर अंतर्गत शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान निर्देशों के क्रम में तहसील विकासनगर प्रशासन द्वारा शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। राजस्व विभाग की टीम ने…

Read More

हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया चौराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान व ऊपरी मंजिल में स्थित गोदाम उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं देखकर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रात दो बजे दमकल विभाग को सूचना दी। सुबह साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान पुलिस के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी राजेंद्र पाल की तिकोनिया में वाइन शॉप है । शार्ट…

Read More

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों को जनहित आधारित, व्यावहारिक एवं नवाचारयुक्त योजनाएं प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों को शामिल करते हुए जिले के संतुलित एवं समग्र विकास को ध्यान में रखकर जिला योजना संरचना तैयार की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विभाग कम से कम एक अभिनव (इनोवेटिव) एवं स्थायी (सस्टेनेबल) परियोजना को जिला योजना में अनिवार्य रूप से शामिल करे तथा उसके अपेक्षित परिणामों की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा…

Read More

देहरादून: राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ,पूर्व सैनिकों के नई शस्त्र लाइसेंस नीति लाए जाने पर विचार कर रही है,इसके लिए गृह विभाग में विचार विमर्श चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिकों के बढ़ते जमीनी विवादों को सुलझाने उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर भी धामी सरकार में विमर्श का दौर चल रहा है। पूर्व सैनिकों में रिटायरमेंट के बाद ये इच्छा भावना रहती है कि उनके पास आत्म रक्षा के लिए शस्त्र हो, सैनिक की सेवा अवधि में उनके काँधे में लटकी बंदूक से उनका एक अलग तरह से रिश्ता रहता जो उन्हें देश की…

Read More

देवप्रयाग : आज प्रातः थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सेनानायक SDRF, उत्तराखण्ड श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की श्रीनगर एवं ढालवाला स्थित फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में SDRF की ब्यासी, श्रीनगर एवं ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप…

Read More

हल्द्वानी की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने सोमवार को संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फेसबुक पोस्ट के बाद हुई थीं ट्रोल जानकारी के मुताबिक, दीक्षा पांडे ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट से भारतीय सैनिकों और उनकी पत्नियों को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस पोस्ट के बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें लगातार ट्रोल किया जाने लगा।यहां तक की पहाड़ी आर्मी…

Read More

देहरादून: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6) के नवीनतम निष्कर्षों में उत्तराखण्ड ने मातृ स्वास्थ्य, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण तथा गैर-संचारी रोगों (NCDs) से संबंधित कई प्रमुख संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। यह उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, सुदृढ़ स्वास्थ्य तंत्र तथा अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के सतत प्रयासों का परिणाम है। सर्वेक्षण के अनुसार मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया है। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की दर 68.8 प्रतिशत से बढ़कर 80.6 प्रतिशत हो गई है। प्रसव पूर्व जांच (ANC) कवरेज 91.8 प्रतिशत…

Read More

लालकुआं। बिंदुखत्ता में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन अभियान के दौरान पहले ही चरण में बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रशासन द्वारा गठित टीमें क्षेत्र में घर-घर जाकर राशन कार्डधारकों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। इसी क्रम में 25 एकड़ कॉलोनी में 130 राशन कार्डों की जांच के दौरान 8 सफेद राशन कार्डधारक निर्धारित मानकों के अनुसार अपात्र पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित परिवारों के सदस्य सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में स्थायी रूप से कार्यरत हैं और नियमित आय प्राप्त करने के बावजूद गरीब परिवारों के लिए संचालित खाद्य सुरक्षा योजना का…

Read More