Author: Aarogya Ganga

हरिद्वार। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर पुरकाजी मार्ग पर स्थित खानपुर में जटा शंकर महादेव मन्दिर मैं आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रतिभा किया और आपदा प्रभावित क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को लक्सर पुरकाजी मार्ग स्थित खानपुर में जटा शंकर महादेव मन्दिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रतिभा करने के साथ-साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र…

Read More

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान की होगी नियमित निगरानी, देहरादून 31 अगस्त,2026 (सू.वि), मा. उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन एवं नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकरी (वि.रा) केके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि…

Read More

जमीन फर्जीवाड़े और कब्जे की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को तत्काल कर्रवाई के आदेश बिन्हार क्षेत्र में भूसर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग, एसडीएम को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश सिर्फ सुनवाई नहीं, शिकायतों का धरातल पर समाधान जरूरी- एडीएम देहरादून 31 अगस्त,2026 (सू.वि), जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 87 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, अवैध कब्जे, सुरक्षा…

Read More

राहुल ने झूठे जातिवादी आरोप से देवभूमि को बदनाम करने का पाप किया: घुनियाल देहरादून, 31अगस्त। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने राहुल गांधी के झूठे जातिवादी बयानों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में उनका पुतला दहन किया है। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर घुनियाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस, देश दुनिया में देवभूमि को बदनाम कर उसकी छवि खराब करने का पाप कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मोर्चे कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के सभी जिलों में यह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में श्री घुनियाल ने…

Read More

हल्द्वानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हल्द्वानी कोतवाली का घेराव किया। प्रदर्शन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने पुलिस से की मुकदमा दर्ज करने की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कथित AI से तैयार फर्जी…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड की 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना का विशेष लाभ पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ बनाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा…

Read More

विदेशों में कुशल मानव संसाधन की मांग और रोजगार के अवसरों के लिए भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखें अधिकारी उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त श्री मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत श्री देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त श्री आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता तथा उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों…

Read More

18.45 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये; दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी…

Read More

ऋषिकेश, 31 अगस्त 2026। बदरीनाथ हाईवे पर ब्यासी के समीप मालाकुंठी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही स्विफ्ट कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिछली सीट पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन डंपर के नीचे…

Read More

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव देहरादून 31 अगस्त, 2026(सू. वि) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना एवं कालसी के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। तीन दिवसीय इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दिनांक 28 से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से हुई…

Read More

हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी और राजनीतिक रूप ले चुका है। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जवाहर नगर निवासी अमित कुमार और विनोद आर्य की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई…

Read More

देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड के देहरादून जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम के अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा की अत्यंत तीव्र अवधि होने की संभावना को देखते हुए जिले में 31 अगस्त 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चरस को सहारनपुर के देवबंद से देहरादून लेकर आया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त आरोपियों की पहचान…

Read More

हल्द्वानी : हल्दूचौड़ में हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा, रविवार को फिर गई युवक की जान डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत, लगातार हो रहे हादसों से उठे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल हल्दूचौड़। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का हल्दूचौड़ मुख्य चौराहा एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। रविवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे, निवासी हिम्मतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मुख्य सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने…

Read More

संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मौसम को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति तथा संभावित जोखिम की विस्तृत जानकारी ली। मा0 मंत्री…

Read More

देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आए आंकड़ों ने नई बहस छेड़ दी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश के करीब 5,000 सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में 10 या उससे कम विद्यार्थियों के रह जाने पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या महज 1, 3 या 4 तक सिमट गई है, जो प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। यशपाल आर्य के मुताबिक, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में करीब 4,275 प्राथमिक विद्यालय और लगभग 650 जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं। उन्होंने सवाल…

Read More