किशाऊ बांध पर हुई चर्चा देहरादून/शिमला। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यमुना नदी की सहायक नदी टोंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि किशाऊ…
Author: Aarogya Ganga
राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में नशा मुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026 की पेंशन वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की। 09 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खाते में कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का करीब ढाई साल बाद होने वाला उत्तराखंड दौरा गुरुवार को खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। राहुल गांधी प्राइवेट हेलिकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण न तो वह अल्मोड़ा पहुंच सके और न ही पौड़ी जा पाए। इसके बाद उन्होंने पंतनगर से ही अल्मोड़ा की जनसभा को फोन पर संबोधित किया और बाद में दिल्ली लौट गए। अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में राहुल गांधी की जनसभा के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार रैली में करीब 30 हजार लोगों…
देहरादून। शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसके तहत पीसीएस विजय नाथ शुक्ला को नगर आयुक्त ऋषिकेश का जिम्मा दिया गया है। सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह को सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण और महाप्रबंधक केएमवीएन का जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को उपाध्यक्ष, टिहरी झील विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर आयुक्त ऋषिकेश के पद पर तैनात गोपाल राम बिनवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं, फिलहाल हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद भी फिलहाल खाली है। ऐसे में आने वाले दिनों में…
देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान RJ नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान कार सवार बदमाश बैरियर पर टक्कर मारते हुए सेलाकुई की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया। बदमाश चांदनी चौक से…
सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी-डीएम देहरादून : माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राष्ट्रपति 12 जून 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी तथा 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को अब नई गति मिलने जा रही है। राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण शहरी पुनर्विकास कार्यों में शामिल इस परियोजना के लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रणनीति तैयार कर ली है। बुधवार को एमडीडीए सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति का विस्तृत आकलन…
देहरादून। उत्तराखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों (URLs) को ब्लॉक कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू किए गए **”उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ-2026″** के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल कार्रवाई मानी जा रही है। एसटीएफ के अनुसार राज्य में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध वेबसाइटों और ऐप्स के माध्यम से लोगों को त्वरित कमाई का लालच देकर ठगी और सट्टेबाजी के जाल में फंसाया जा रहा था। इसी के…
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियोकॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में एग्री स्टैक से सम्बन्धित कार्यों को प्रदेश के किसानों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंश निर्धारण के कार्य में में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जनपद को विशेष कदम उठाये जाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि फर्टिलाइजर्स का वितरण का कार्य भी किसान पंजीकरण के आधार पर ही होगा।…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को रुद्रप्रयाग जनपद के नरकोटा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ एक अनियंत्रित कार और सेना (आमी) के ट्रक के बीच इतनी भीषण भिड़ंत हो गई कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देहरादून से देवाल जा रही थी कार मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग देहरादून से चमोली के देवाल की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार रुद्रप्रयाग के नरकोटा क्षेत्र…
नैनीताल, 03 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को लोक भवन नैनीताल में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नैनीताल जनपद के विकासखंड भीमताल, कोटाबाग, धारी, रामगढ़, हल्द्वानी और रामनगर की महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। राज्यपाल ने प्रदर्शनी में रखी वुडन कलाकृतियों, ऐपण कला, बेकरी उत्पादों, अचार, जैम, मसालों तथा विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन करते हुए महिलाओं की रचनात्मकता, गुणवत्ता, नवाचार और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके कार्यों, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन गतिविधियों…
चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘-मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, मानसून अवधि के लिए सभी विभाग रहें पूरी तरह सतर्क रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक का सख्ती से पालन हो धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए बनाई जाए एसओपी, भीड़ प्रबंधन हो वैज्ञानिक एवं चरणबद्ध होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों के डीएम और एसपी नियमित समीक्षा कर व्यवस्थाएं और बेहतर बनाएं मुख्यमंत्री…
महापौर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के होते हैं प्रतिनिधि: सीएम धामी ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश स्थित होटल नटराज में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 29.78 करोड़ रुपये की तीन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 23.15 करोड़ रुपये की एक योजना का लोकार्पण तथा 6.63 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए महापौरों का स्वागत करते हुए कहा कि महापौर अपने-अपने शहरों के…
अभियुक्तों के कब्जे से 20 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकिन हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस। हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने 02 मामलों में अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार। बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त। पूर्व में कोबरा गैंग की 09 विदेशी नशा तस्करो सहित 13 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे, जिनसे ढाई करोड रू0 की 200 ग्राम…
दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की दुखद मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं,…
लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के समीप खाली पड़े सरकारी फॉर्म में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुनसान स्थान पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुनीता पत्नी स्वर्गीय संतपाल निवासी गोलागेट, बेरीपड़ाव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में…
