उत्तरकाशी: धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को आई अचानक फ्लैश फ्लड का कारण अब वैज्ञानिक शोध में सामने आ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के अनुसार यह आपदा बादल फटने या ग्लेशियल झील टूटने की वजह से नहीं, बल्कि एक विशाल आइस पैच के अचानक ढहने से हुई थी। इस घटना ने हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियरों की स्थिरता को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को अचानक आई फ्लैश फ्लड ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। उस समय इस आपदा…
Author: Aarogya Ganga
जनपद नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुँची। वहां से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली। रात्रि करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर…
देश की आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। इसके चलते घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी…
हरिद्वार। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान अमित शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये। इसके बाद उन्होंने 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत: सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एक भारत और श्रेष्ट भारत की ओर बढ़ रहा है। सशक्त भारत…
देहरादून की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस आज फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बन कर उभरी है प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के कमरा बंद कर अंदर फंदे से लटके होने की सुचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर उक्त व्यक्ति को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को सीपीआर दिया जिसके बाद युवक की कुछ सांसे लौटी तो पुलिसकर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं व एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी मोटरसाइकिल से ही उक्त व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल…
कहा इस बार भी रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। 06 मार्च से यात्रियों के पंजिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार भी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनाव में काठमांडू के मेयर रह चुके युवाओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी” को भारी बहुमत से विजयी होने पर शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा है कि नेपाल में बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी” (RSP) की जीत से भारत-नेपाल संबंध मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि RSP की “नेपाल फर्स्ट” नीति भारत के साथ संतुलित विकास का रास्ता खोलेगी और पारंपरिक आर्थिक फायदे को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बालेंद्र…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पूर्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रायवाला स्थित होटल गॉडविन का भी दौरा किया, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अल्प…
देहरादून। होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां राजीव नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि होली के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनकी एक महिला मित्र के साथ जबरन रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ…
उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ किया। टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव प्रदेश में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। ऐसे आयोजनों से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और परंपराओं को व्यापक पहचान मिलती है। साथ ही स्थानीय…
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गुरना के पास कैंटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आज 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई…
Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना. शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी…
हरिद्वार: हरिद्वार के भगवानपुर पुलिस ने होटल में कुक का काम करने वाले युवक की हत्या में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक के साथ पहले शराब पी और फिर ट्रक से कुचलकर मार डाला। प्रताप कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके पति 26 वर्षीय राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई है। राहुल एक होटल पर कुक था। पुलिस ने जांच के बाद राजीव निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल शराब के नशे में…
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 मार्च से 2 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल को लॉटरी से चयन, 18 अप्रैल को जारी होगा परिणाम नैनीताल। उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है।…
श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़ सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद शुक्रवार को संगतें कंधों पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी।…

