आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
24 मार्च से 2 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
17 अप्रैल को लॉटरी से चयन, 18 अप्रैल को जारी होगा परिणाम
नैनीताल। उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 6 से 15 मार्च तक निजी विद्यालय ऑनलाइन पोर्टल पर अपने विवरण अपडेट करने तथा नए विद्यालयों का पंजीकरण करेंगे।
इसके बाद 23 मार्च तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर विद्यालयों की मान्यता एवं आरटीई के तहत आरक्षित सीटों का सत्यापन किया जाएगा।
अभिभावक अपने बच्चों के निःशुल्क प्रवेश हेतु 24 मार्च से 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं पात्र बच्चों का सत्यापन 3 अप्रैल तक किया जाएगा।
विभागीय कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 18 अप्रैल को परिणाम जारी किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों की सूची 18 से 30 अप्रैल तक पोर्टल पर अपलोड कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा है कि आरटीई योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने गौतमबुद्धनगर से आरोपी दबोचा
- सवर्ण समानता सम्मेलन में जातीय कानूनों में संशोधन की मांग, आरक्षण की समीक्षा पर जोर
- भारी बारिश के अलर्ट को लेकर यूजेवीएनएल अलर्ट, एमडी ने किया जल विद्युत परियोजनाओं का औचक निरीक्षण
- बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
- 9वें टीचर ऑफ द ईयर – 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
- भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता में राजस्व गांव की मांग ने पकड़ा जोर, लालकुआं में उमड़ा जनसैलाब
- राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्वर्गीय सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि!
- विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: महाराज
- प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
- महिला के अपहरण के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sunday, September 27


