देहरादून: क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान घायल दोनों युवक-युवती को पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था. साथ ही आरोपी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयोग चाकू को उसके कमरे से बरामद कर लिया है. 7 मार्च को निवासी आदर्श विहार निवासी व्यक्ति ने रायपुर रोड ने थाना क्लेमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी की एक निजी शिक्षण संस्थान में…
Author: Aarogya Ganga
हल्द्वानी। उत्तराखंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ग्राफिक ऐरा की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत युवाओं को सिविल सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोफेशनल एजुकेशन और प्लेसमेंट के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित करने वाला ग्राफिक ऐरा ने इस सत्र में उत्तराखंड को एक नायाब तोहफा देगा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने आज यहां इसकी घोषणा की। इसी शैक्षणिक सत्र से ग्राफिक एरा राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों…
गैरसैंण: भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आज से शुरू हुए बजट में सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ. इससे पहले मंत्रोच्चारण और फूलों से सजे विधानसभा भवन में राज्यपाल का स्वागत किया गया. उधर विपक्ष ने सरकार पर प्रोटोकॉल उल्लंघन और परंपराओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया है. सत्र की अवधि को बढ़ाने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने हाथों में पट्टिकाएं पकड़ कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी, हरीश धामी, प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी और अनुपमा रावत ने भी सरकार पर निशाना साधा. उनका कहना है कि सरकार ने पहले से ही बजट सत्र की अवधि…
रामनगर: हल्द्वानी राज्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलगढ़ के पास करीब सुबह 11 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सामान्य कराया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार वेगनआर कार संख्या UK04X 5944 और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK14TA 8715 के बीच यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि वेगनआर कार रामनगर की…
गैरसैंण। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दृष्टि से चुनावी साल में सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य जोरआजमाइश प्रारंभ हो गई है, जो ग्रीष्मकालीन राजधानी गैंरसैण में सोमवार से प्रारंभ होने वाले बजट सत्र में भी दिखने के आसार हैं। इसके लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपने-अपने तरकश में तीर तैयार किए हैं। रविवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। चूंकि, यह इस साल का पहला सत्र है तो इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण…
देहरादून। प्रदेश के 1385 राजकीय इंटर कालेजों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। नये शैक्षणिक सत्र से पहले इन पदों के भरने की संभावना कम दिखाई दे रही है। वर्तमान में राज्य के विद्यालयों में प्रवक्ता के कुल 3670 पद खाली चल रहे हैं, जो एक अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले नए सत्र में भी भरे नहीं जा सकेंगे दरअसल एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का मामला उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में लंबित है, जिसके कारण पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़…
उत्तराखंड। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. इसमें मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, इस हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई थी. हादसे में कई लोगों को चोट आई है. वहीं ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सड़क पर लंबा जाम था, जिससे वहां यातायात ठप हो गया था. वाहनों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड…
देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में ऐतिहासिक झंडा मेला रविवार को झंडेजी जी के आरोहण के साथ शुरू हो गया उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों व विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। रविवार दोपहर चार बजकर 12 मिनट पर सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दिशा-निर्देशन में 94 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण हुआ। इसके साथ ही पूरा वातावरण गुरु महाराज व झंडेजी के जयकारों से गूंज उठा। संगतें ढोल की थाप पर नृत्य करने लगीं। कई श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्यभर से 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा महिलाओं के स्नेह, त्याग…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला इस वर्ष हाईटेक अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। इस बार श्रद्धालु फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से घर बैठे मेले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। मेला प्रशासन ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश मेले में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी ऑनलाइन माध्यम से श्री दरबार साहिब में होने वाली सभी धार्मिक गतिविधियों के दर्शन कर सकेंगे। वहीं मेले में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। देहरादून में उमड़ी संगतों…
देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को होगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी के मुताबिक कक्षा छह में 630 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। इसके साथ ही कक्षा सात, आठ और नौ में रिक्त सीटों के लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा छह में कुल सीटों में पचास फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
हल्द्वानी। बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा तेज धमाके की आवाज निकाल रहे युवक ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया युवक हमले में घायल हो गया। शनिवार शाम राजपुरा क्षेत्र में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक के धमाकों पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू मार कर युवक आकाश को घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावर युवक के परिजनों ने अपनी छत से लोगों पर पथराव भी किया। इसके बाद घटना पर आक्रोशित क्षेत्र के…
उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी…
देहरादून: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आत्महत्या का प्रयास किया। उनके वाहन के साथ दुर्घटना हुई, लेकिन वह अब सुरक्षित हैं। हालांकि, इस हादसे में उन्हें कई चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, और वे अपने वीडियोज़ के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ते रहते हैं। कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज के कारण परिवार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा…
एमसीए के छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, छात्र मेरठ तो छात्रा देहरादून की रहने वाली देहरादून: राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग को लेकर एक छात्र और छात्रा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल दोनों छात्रों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शनिवार को…
देहरादून : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में उत्तराखंड के कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों के अभ्यर्थियों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पुरोला क्षेत्र के ग्राम सुनाली निवासी ऋषभ नौटियाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 552वीं रैंक हासिल की। वहीं ग्राम गुलाड़ी बनाल निवासी आशुतोष नौटियाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 398वीं रैंक प्राप्त की। जौनसार-बावर क्षेत्र…

