Author: Aarogya Ganga

देहरादून: मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में फैली दहशत राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाउवाला स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जंगल में पड़े एक बोरे से तेज बदबू आने लगी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है…

Read More

आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का तीसरा दिन है। आज बजट पर चर्चा के साथ ही कई विधेयक पास होंगे। लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी की तैयारी भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने सवाल किया कि कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई?…

Read More

देहरादून: बालावाला क्षेत्र में एक भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेच दिया गया। शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   दिल्ली के कैलाश कॉलोनी निवासी विजय भूटानी और आरके पुरम निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मई 1997 को उन्होंने धर्मपुर निवासी मधुसूदन डबराल से बालावाला में 1800-1800 वर्ग फीट के दो प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद वे दिल्ली लौट गए। समय-समय पर अपनी जमीन देखने आते रहे। कुछ समय पहले जब वे दाखिल-खारिज के लिए गए तो…

Read More

हल्द्वानी। चार दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था। अब तक नहीं मिला है। मंगलवार सुबह खाना बनाते-बनाते गैस खत्म हो गई। बच्चों को चाऊमीन-मोमो खिलाए। मेरी माता जी की बरसी चल रही है, इसलिए मैं बाहर का भी खाना नहीं खा सकता हूं। पता नहीं कब सिलिंडर मिलेगा। यह कहना है रमेश सुयाल का।   वह इकलौते नहीं हैं, जिन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। शहर के होटल और रेस्तरां संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर भी मिलने में परेशानी होने लगी है। इससे पर्यटन भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।   मध्य पूर्व में चल रहे ईरान और…

Read More

अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र के निकटवर्ती मनान में रविवार को एक युवक की कोसी नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को डूबता देख तुरंत बचाव का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।   अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।…

Read More

संस्कृति मंत्री ने सदन को बताया कि यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के लिए चल रही हैं तैयारियां देहरादून/ गैरसैंण। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा के प्रथम सत्र 2026 के दूसरे दिन सदन में विधान सभा सदस्य बृजभूषण गैराला द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में कहा कि हिमायली कुंभ के नाम से प्रसिद्ध श्री नंदादेवी राजयात्रा जिसका प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजन होता है। उससे सम्बन्धित सभी तैयारियां विभिन्न स्तरों से की जा रही हैं।   धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पूर्ति विभाग के एडिशनल कमिश्नर पी.एस. पांगती ने बताया कि मुख्य स्रोत से पर्याप्त गैस सप्लाई नहीं मिलने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे प्रदेश में स्टॉक की कमी हो गई है।   अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध सीमित स्टॉक को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। हालांकि आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने के लिए अस्पतालों और शिक्षण…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व उपनल कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सरकार ने बजट में 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं…

Read More

देहरादून। झंडेजी मेले के तीसरे दिन दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह संगत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।   मंगलवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर से सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई नगर परिक्रमा में संगतें शमिल हुई।   दरबार साहिब की जय…, झंडेजी महाराज की जय….आदि के जयकारे लगाए। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची।   यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया। एसजीआरआर बिंदाल से…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. बीते दिन रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर तांडव मचाया, जिसका रूह कंपा देने वाला वीडियो अब सामने आया है. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला में सोमवार शाम को मार्बल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती और खुद ट्रक का चालक घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। हालांकि, फिलहाल कहीं वर्षा की सूचना नहीं है। इस बीच पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से तीन से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही वर्षा के आसार हैं। इस पूरे सप्ताह पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह धूप खिली। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल भी मंडराने लगे। शाम को बादलों के डेरे…

Read More

पौड़ी। पौड़ी जिले के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई, वहीं गुस्साए लोगों ने वन विभाग और प्रशासन के कर्मचारियों को पंचायत घर में रोककर गुलदार को मारने की मांग उठाई है।   घर लौटते समय गुलदार ने किया हमला जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी क्षेत्र के जामलाखाल निवासी 47 वर्षीय प्रकाश लाल इंटरलॉकिंग का काम करके शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान…

Read More

स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। मनीराम मार्ग स्थित गली नंबर-10 में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण को निर्माण की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल भवन को सील कर दिया।   जानकारी के अनुसार सरला अग्रवाल और रेनू…

Read More

देहरादून/ गैरसैंण। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं का दस्तावेज है। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में जो भारी भरकम 111703.21 का बजट पेश किया। वह पिछले बजट की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। यह बजट लोक कल्याणकारी और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बजट है। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि यह बजट सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं…

Read More

Uttarakhand Budget 2026-27 :  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुतीकरण एक ही दिन संपन्न हुए। सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के संबोधन के बाद दोपहर 3 बजे सीएम धामी ने बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस बजट को SANTULAN (संतुलन) (समावेशी विकास, आत्मनिर्भर, नई सोच, तीव्र विकास,…

Read More

गैरसैंण/भराड़ीसैंण। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सोमवार (आज) गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल ने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों और आने वाले वर्षों की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है और इसके लिए आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।   राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध…

Read More