Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
    • 55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
    • बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा
    • मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
    • विकलांगता प्रमाणपत्र के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
    • विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
    • उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी का प्रयास
    • पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
    • कुम्हार बाड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर की गई करीब 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से 6 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे। इसके अलावा आरोपी के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर अपराध से जुड़ी छह अन्य शिकायतें भी दर्ज पाई गई हैं।

    मामला देहरादून के पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें “SBSBL Community / VIP Community” नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा था। आरोपियों ने खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताते हुए फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट और नकली CDSL/NSDL दस्तावेज प्रस्तुत किए।

    आरोपियों ने निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया और अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹55,50,000 जमा कराकर कथित रूप से धोखाधड़ी की।

    शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मु0अ0सं0 56/2025, धारा 318(4), 61(2) BNS एवं 66(D) IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना निरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई।

    मनी ट्रेल से सामने आया आरोपी का नाम

    STF के अनुसार, विवेचना के दौरान ठगी की रकम के लाभार्थी बैंक खातों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगी की मनी ट्रेल में पंजाब निवासी सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू की संलिप्तता सामने आई।

    जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 6 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे। इसके बाद STF टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन के आधार पर पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी

    सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू, पुत्र चिमन सिंह
    निवासी—शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, नियर नूर्समंद दरगाह, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब
    उम्र—26 वर्ष

    STF के मुताबिक, आरोपी के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर अपराध से संबंधित अन्य छह शिकायतें भी दर्ज पाई गई हैं। इन शिकायतों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

    कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

    • निरीक्षक अनिल कुमार
    • उपनिरीक्षक जगमोहन राणा
    • कांस्टेबल सोहन बडोनी

    STF ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

    उत्तराखंड STF ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, मोबाइल, OTP, बैंकिंग विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच देने वाले संदिग्ध ऑफर से सावधान रहें।

    STF ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

    September 29, 2026
    Read More

    बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा

    September 29, 2026
    Read More

    मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

    September 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

    September 29, 2026

    55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा

    September 29, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?