Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना.
शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी में शिरकत करने पहुंचे. शाहरुख खान ने इस मौके के लिए ऑफ-व्हाइट रंग का ‘पठानी सूट’ चुना था, जिसमें वे बेहद रॉयल लग रहे थे. वहीं, गौरी और सुहाना की जोड़ी ने पीले रंग के मैचिंग आउटफिट्स में महफिल लूट ली. शाहरुख ने हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर स्टाइल में पैपराजी का अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बच्चन परिवार भी हुआ शामिल
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ इस शादी का हिस्सा बने. बिग बी ने आइवरी कुर्ता-पायजामा और प्रिंटेड शॉल कैरी किया था, तो वहीं जया बच्चन आइवरी साड़ी में बेहद शालीन नजर आईं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की. लंबे समय बाद ये कपल फिर एक बार एक साथ नजर आया. ऐश्वर्या ने नीले रंग का अनारकली सूट पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी, वहीं अभिषेक की बात करें तो वे ब्लैक कुर्ते और व्हाइट ट्राउजर में काफी डैपर लग रहे थे.
मिस्टर परफेक्शनिस्ट का सादा अंदाज
आमिर खान भी इस हाई-प्रोफाइल शादी में अकेले पहुंचे. आमिर ने लाल रंग का कुर्ता और मैचिंग वेस्टकोट पहना था, जो उनके लुक को काफी वाइब्रेंट बना रहा था. आमिर ने मुस्कुराते हुए दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत की.
दिग्गजों का जमावड़ा
शादी में केवल फिल्म स्टार्स ही नहीं, संगीत जगत की दिग्गज आशा भोसले भी नजर आईं. 92 साल की उम्र में भी उनकी मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिए. इनके अलावा डायरेक्टर फरहान अख्तर, विधु विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ, और ‘लगान’ फेम डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी इस जश्न का हिस्सा बने.
क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम
क्रिकेट की दुनिया से जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे, वहीं शंकर महादेवन और उनकी पत्नी संगीता भी ट्विनिंग करते नजर आए. टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह भी अपने पति दीपक चौहान के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुईं.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी में इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
- शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार
- देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
- भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।
- महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
- ‘देवभूमि आपका अपना घर है’, CM धामी ने NeST Fest-2026 में पूर्वोत्तर के युवाओं को दिया आत्मीय संदेश
- मोबाइल टावर में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : रक्तवीरों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक
- एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
- ऑक्सफोर्ड में गूंजा संस्कृत मंत्र, आनंदम पाठचर्या की अंतरराष्ट्रीय सराहना
Sunday, September 6


