Author: Aarogya Ganga

खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई की तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, मातृशक्ति, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। प्रगति पथ यात्रा मुख्य चौराहे से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत यात्रा का समापन शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर…

Read More

भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, बुजुर्गों के उत्पीड़न पर एसडीएम को जांच के आदेश जमीन विवाद से आर्थिक मदद तक…..समाधान दिवस पर 146 जनसमस्याएं दर्ज जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते आज ‘समाधान दिवस’ आर्थिक संकट से जूझ रहे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया। ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई में चार ऐसे परिवारों की फरियाद सामने आई, जिनके बच्चे सिर में रसौली, किडनी की गंभीर बीमारी और आंतों की जटिल समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों पर त्वरित कदम उठाते हुए, प्रशासन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। जनपद देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की…

Read More

मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में चलाये जा रहे ऑप्रेशन प्रहार के तहत बाहरी राज्यों के भगोड़े व राज्य में शरण लेने वाले अपराधियों व गैंगस्टरों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी। आज तड़के उत्तराखण्ड एसटीएफ व पंजाब पुलिस व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर से पंजाब का वांटेड अपराधी गिरफ्तार। राज्य में बाहर आये अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ताकि वे यहाँ शरण न ले सकें — एसएसपी एसटीएफ माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री…

Read More

प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के निजी होटल में आयोजित प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, साहित्य, उद्योग, अध्यात्म आदि विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि ज्ञान, चेतना और सांस्कृतिक विरासत…

Read More

प्रेस के सम्मुख रखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 वर्षों की उपलब्धियों का दस्तावेज हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी नवोदय का संकल्प पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज तेजी से विकास कर रहा है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद में अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम…

Read More

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुद्रप्रयाग जिले के फाटा क्षेत्र में महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई की ओर लटक गई। कुछ पलों के लिए यात्रियों की सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार, बस सोमवार सुबह करीब चार बजे जामू क्षेत्र स्थित एक होटल से केदारनाथ यात्रा मार्ग की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही वाहन जामू हेलीपैड के पास ढलान वाले मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक का नियंत्रण बस…

Read More

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है. आज इस बार के यात्रा सीजन की पहली रिकॉर्ड तोड़ भीड़ हरिद्वार में दिखाई दे रही है. हरकी पैड़ी के अलावा अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बार कुंभ मेले के लिए बनाए गए गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ है. हाईवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 16 जोन और 46 सेक्टरों में बांटकर पर्याप्त…

Read More

देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छोटे भाई ने ही अंजाम दिया। वकील भाई से पैसे मांग रहा था, पैसे न देने पर उसने मार दी गोली बताया जा  कि वह आपराधिक प्रवृति का है और नशा करता है। यह अधिवक्ता भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद ऐसा सीन क्रिएट किया ताकि उस पर किसी का शक न हो। उसी ने ही कहानी बनाई…

Read More

चमोली (उत्तराखंड): देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार सुबह भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. दर्शन एवं पूजा-अर्चना के…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश खटीमा -: माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं,…

Read More

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को बाबा नीम करौली बाबा का 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रातः 5 बजे बाबा को मालपुए का भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रातभर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए गए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया, जबकि मंदिर समिति के सेवादारों द्वारा…

Read More

ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट के समीप दिल्ली निवासी दंपती गंगा में स्नान करने के दौरान बह गए। एसडीआरएफ के डीप डाइवर ने दंपती की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दिल्ली के कुल तीन पर्यटक बहे हैं। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे एसडीआरएफ को कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से सूचना मिली कि थाना चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट के समीप गंगा नदी में दो व्यक्ति बह गए हैं। एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और…

Read More

नई दिल्ली: भारत की ईंधन आत्मनिर्भरता और ग्रीन एनर्जी की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 100 प्रतिशत इथेनॉल (Ethanol) ईंधन के इस्तेमाल को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल-डीजल के महंगे आयात पर भारत की निर्भरता को कम करना और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा, ‘कल यानी शनिवार रात ठीक 8 बजे मैंने 100 प्रतिशत इथेनॉल के उपयोग को कानूनी रूप से अधिकृत…

Read More

खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित…

Read More