Author: Aarogya Ganga

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता ‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन, 2,67,744 विद्यार्थियों ने भेजे निबंध और विचार मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से कहा—नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनने का लक्ष्य रखें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से जुड़े विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया और विकसित उत्तराखंड को लेकर…

Read More

अल्मोड़ा, 13 सितंबर 2026। भतरोजखान थाना क्षेत्र में एक डंपर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लापता था, जिसकी तलाश में जुटी SDRF टीम ने उसका शव गहरी और दुर्गम खाई से बरामद कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भतरोजखान से SDRF पोस्ट भीकियासैंण को सूचना मिली कि मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद डंपर चालक का कोई पता नहीं चल पा रहा था। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF पोस्ट…

Read More

ऋषिकेश। आरआर कॉम्प्लेक्स, गढ़ी रोड श्यामपुर में रविवार को 6वीं गढ़वाल राइफल्स के 62वें फिलोरा दिवस के अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश सैनिक संगठन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पूर्व सैनिक एवं सेना मेडल से सम्मानित विचित्र सिंह सजवाण ने विक्टोरिया क्रॉस विजेता राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं साहबनगर…

Read More

हरिद्वार: हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ अधीक्षक को फोन कॉल के साथ-साथ व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद सिडकुल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जेल में बंद एक महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा पर वरिष्ठ अधीक्षक को धमकी देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि हिमांशु ने कथित तौर पर…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तराखंड हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने 8 सितंबर 2026 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि, इसके तीन दिन बाद 11 सितंबर को गणेश जोशी ने मीडिया के सामने दावा किया कि हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है और उन्हें मामले में राहत मिली है। मामले के ई-कोर्ट्स केस स्टेटस और उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में फैसला सुरक्षित है। ऐसे में अदालत की…

Read More

देहरादून। सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे सीईई-2027 उत्तीर्ण युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए 5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी), तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सेना के अधिकारियों के अनुसार, क्लर्क/एसकेटी पद के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के सीईई-2027 उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने राजनीतिक पदों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अपने पूर्व OSD और निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद रावत ने स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में अपने कुछ संगठनात्मक पदों से हटने का निर्णय लिया है। दरअसल, ED ने देहरादून स्थित चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर कार्रवाई की थी। जीना, हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान OSD रह चुके हैं और बाद में उनके निजी सहायक के…

Read More

देहरादून। शहर की प्रतिष्ठित डिफेंस कालोनी में 250 करोड़ रुपये से अधिक के कथित भूमि घोटाले और सार्वजनिक हरित क्षेत्रों के निजी उपयोग में लाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड शासन के उपसचिव ने निबंधक, सहकारी समितियां को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का अनुरोध किया है। मामले में 11 फरवरी 2025 को 16 पूर्व सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात भी सामने आई है। मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्रालय से की गई शिकायत कर्नल रमेश प्रसाद सिंह (सेनि.) की…

Read More

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गढ़वाली फीचर फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, म्यूजिक और पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति, परंपराओं और हमारी जीवनशैली को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति, लोनिवि, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को एक स्थानीय होटल में बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गढ़वाली फीचर फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक और पोस्टर लांच किया। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन से पूर्व उन्होंने “बीरा”…

Read More

गणेश गोदियाल और करण मेहरा ने भाजपा पर साधा निशाना, हरीश रावत ने इस्तीफे की खबरों को बताया गलत देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन निजी सहायक (पीए) चंदन सिंह जीना के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कार्रवाई को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ हरीश रावत के साथ खड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस भर्ती मामले को लेकर…

Read More

देहरादून। डोईवाला की कांसरो वन रेंज क्षेत्र के झबरावाला गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जमील पुत्र असगर अली के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्कूटी से घर लौट रहे थे जमील जानकारी के अनुसार, जमील अपने साथी नफीस के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के खेतों के पास हाथीकुंड क्षेत्र…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चार्जशीट कमेटी ने धामी सरकार पर सरकारी जमीनों के कथित दुरुपयोग और बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। होटल इन्द्रलोक में आयोजित पत्रकार वार्ता में चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नाम से, प्रॉपर्टी डीलर काम से।” पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, चार्जशीट कमेटी के सदस्य मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब 7 हजार बीघा सरकारी जमीन लैंड बैंक में…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन और चारधाम यात्रा के दबाव के बीच प्रदेश सरकार ने पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर जोर तेज कर दिया है। सरकार का मानना है कि पर्यटन स्थलों और चारधाम यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने से यातायात जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। आवास विभाग के अनुसार, पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं के तहत पर्वतीय जिलों में कुल 4202 वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की गई है। पर्वतीय जिलों में विकसित हुई पार्किंग क्षमता आवास विभाग के…

Read More

ऋषिकेश। ऋषिकेश के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि नगर निगम पार्षद श्रीमती सिमरन उप्पल जी, पत्नी श्री अमित उप्पल जी, के भतीजे एवं श्री गगन उप्पल जी तथा श्रीमती प्रीति उप्पल जी के सुपुत्र यश उप्पल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज मेयर शंभू पासवान जी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर यश उप्पल को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेयर शंभू पासवान जी ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में…

Read More

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने अधिनस्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा एवं मंथन किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, लघु सिंचाई, एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशव्यापी सेवा संकल्प…

Read More

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। हरीश रावत ने पूर्व ओएसडी और पीए चंदन सिंह जीना पर ईडी की कार्रवाई के बाद इस्तीफा दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जीना पर जो कार्रवाई हुई है उस तथ्य का खुलासा आने वाले समय में होगा। उन्होंने कहा कि जीना एक सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर…

Read More