Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
    • हिन्दी दिवस पर CM धामी का संदेश—‘हिन्दी देश की एकता और अखंडता की मजबूत कड़ी’
    • भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री
    • पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना
    • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
    • डंपर दुर्घटना के बाद लापता था चालक, गहरी खाई में मिला शव; SDRF ने किया रेस्क्यू
    • फिलोरा दिवस पर गढ़वाल राइफल्स के वीरों को किया नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के अनुभव
    • हरिद्वार जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, FIR दर्ज
    • फैसला रिजर्व, फिर भी गणेश जोशी ने किया याचिका खारिज होने का दावा; याचिकाकर्ता ने उठाए सवाल
    • रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, सीईई-2027 पास युवाओं को मिलेगा मौका
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
    उत्तराखंड देहरादून

    जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा—सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता एवं प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है और इसके साथ नई जिम्मेदारी भी जुड़ी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    श्री धामी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने अनुभव एवं ऊर्जा का उपयोग करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

    इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक, उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री हरिमोहन सिंह चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सतेंद्र राणा, नवनिर्वाचित निदेशक श्री जगमोहन राणा तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हिन्दी दिवस पर CM धामी का संदेश—‘हिन्दी देश की एकता और अखंडता की मजबूत कड़ी’

    September 13, 2026
    Read More

    भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री

    September 13, 2026
    Read More

    पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना

    September 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

    September 14, 2026

    हिन्दी दिवस पर CM धामी का संदेश—‘हिन्दी देश की एकता और अखंडता की मजबूत कड़ी’

    September 13, 2026

    भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री

    September 13, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?