देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने का अवसर…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्तूबर तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ukdeled.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल के अनुसार, डीएलएड में प्रवेश के लिए 18 नवंबर को प्रदेश के 29 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 650 सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल सीटों में से 325 सीटें विज्ञान वर्ग तथा 325 सीटें कला एवं वाणिज्य वर्ग के…
सेक्टरवार टीमों के जरिए लगातार कार्रवाई, विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश, रायपुर और डोईवाला में विशेष अभियान मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और प्लॉटिंग से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई केवल छोटे स्तर के निर्माणों तक…
– 223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ – महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने की दिशा में होगा कार्य: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी – अन्य जनपदों में भी स्थापित होंगी ऐसी इकाइयां देहरादून, 15 सितंबर 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। जिला प्रशासन देहरादून की पहल पर पुनर्जीवित इस केंद्र…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री…
भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर चर्चा, भट्ट ने दिये निर्देश कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आहवान देहरादून 15 सितंबर। भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चुनावी हैट्रिक को दो तिहाई बहुमत में बदलने का आह्वाहन किया है। उन्होंने चुनावी दृष्टि से आवश्यक रणनीतिक निर्देश दिए। पार्टी मुख्यालय से वर्चुअली मे बैठक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा की डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में शानदार कार्य कर रही है। जिसका परिणाम स्वरूप…
देहरादून। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। जिले में 73 खसरा नंबरों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध है। इनमें अकेले विकासनगर क्षेत्र के 52 खसरा नंबर शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जमीन का सौदा करने से पहले उसके खसरा नंबर, स्वामित्व और कानूनी स्थिति की पूरी जांच जरूर करें। प्रशासन के मुताबिक प्रतिबंधित जमीनों में PACL और Golden Forest कंपनियों से संबंधित संपत्तियां भी शामिल हैं। इन संपत्तियों को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहे हैं…
देहरादून। उत्तराखंड में उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के माध्यम से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शासन ने उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों को नियुक्ति अवधि के आधार पर तीन चरणों में इसका लाभ दिया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी पत्र में उपनल कर्मचारियों के भुगतान, समायोजन और अधिसंख्यक पदों के सृजन से संबंधित प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। यह व्यवस्था हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन…
त्रिवेणी घाट नवीनीकरण, आस्था पथ सौंदर्यीकरण एवं चंद्रभागा पुल निर्माण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी की अध्यक्षता में ऋषिकेश की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्रिवेणी घाट नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, आस्था पथ सौंदर्यीकरण तथा चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण सहित प्रमुख परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा तीनों परियोजनाओं की विस्तृत कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान…
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, जागर परंपरा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सामाजिक संस्था डांडी-कांठी क्लब की ओर से 17 सितंबर 2026 को देहरादून में “जागर संरक्षण दिवस” का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के 17 ग्रामीण क्षेत्रों के प्रख्यात ढोल वादकों, जागरियों और विभिन्न लोक विधाओं में पारंगत कलाकारों को “राज्य वाद्ययंत्र सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच वरिष्ठ अधिकारियों को “डांडी-कांठी रत्न-2026” सम्मान प्रदान किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने…
ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में दूषित पानी से 200 से अधिक लोग प्रभावित, दो मौतों के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश नैनीताल। ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में दूषित पेयजल के कारण सैकड़ों लोगों के बीमार होने और दो लोगों की मौत के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव को मामले में विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने अधिकारियों की व्यक्तिगत पेशी से भी राहत देने से इनकार कर दिया है। सुनवाई…
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रा मार्गों…
देहरादून। उत्तराखंड समेत छह राज्यों के लिए महत्वपूर्ण किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित 660 मेगावाट क्षमता की इस बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी सोमवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किशाऊ परियोजना को लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच MoU पर हस्ताक्षर होंगे। समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर…
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी का 22वां संस्करण अब 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परीक्षा शहर और तारीख से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रवेश पत्र…
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियां बदली हैं। शासनादेश के अनुसार ASP प्रमोद कुमार का देहरादून से स्थानांतरण कर रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को ASP देहात-2, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका स्थानांतरण सतर्कता…
देहरादून, 14 सितम्बर 2026 राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT), देहरादून में उत्तराखण्ड के पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए Social, Emotional and Ethical Learning (SEEL) आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के दृष्टिगत सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक अधिगम की अवधारणा, आवश्यकता, उपयोगिता तथा विद्यालयी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षकों की समझ एवं व्यावसायिक दक्षता का संवर्धन करना हैं। कार्यशाला के प्रथम चरण में जनपद उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न पीएमश्री विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे…

