Author: Aarogya Ganga

जेन-जी के विचारों को नीति-निर्धारण से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी की पहल—आईएएस भी युवाओं के साथ करेंगे वैचारिक मंथन ‘ कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’—2,67,744 विद्यार्थियों के विचारों में से चयनित 140 युवा देंगे मुख्यमंत्री धामी को अपने विजन की रिपोर्ट युवा विद्यार्थी मंथन के चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए मिलेगी 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा…

Read More

CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया देहरादून, 17 सितंबर, 2026 (सूवि)। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए…

Read More

मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में विधायक श्री विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया एवं अपने अनुभव साझा किए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विधायक श्री विनोद कंडारी को अपने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार…

Read More

प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ दी गई पूर्णाहुति ऋषिकेश। विश्वकर्मा पूजन दिवस एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर धर्मनगरी ऋषिकेश स्थित पवित्र त्रिवेणी घाट पर त्रिपुरा धाम मणिकूट पर्वत के तत्वावधान में तथा ‘यज्ञ सम्राट’ श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज के पावन सानिध्य में 1008 कुंडी भव्य एवं दिव्य महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ किया गया। महायज्ञ में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती चारु माथुर कोठारी जी, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी…

Read More

कैबिनेट ने छह विभागों में 243 पदों के सृजन को दी मंजूरी, नियुक्ति के बाद भी प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे खिलाड़ी देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के साथ खेल करियर जारी रखने का रास्ता भी साफ कर दिया है। सरकार ने खिलाड़ियों को नियुक्ति के बाद शुरुआती पांच वर्षों तक खेल विभाग में सेवाएं देने की व्यवस्था की है। इस दौरान खिलाड़ी सरकारी नौकरी के साथ अपनी खेल तैयारियां जारी रख सकेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। पांच…

Read More

उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप के चलते तापमान बढ़ रहा है, जबकि पर्वतीय जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है और दिनभर धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी है। खासकर कुमाऊं मंडल…

Read More

देहरादून, 16 सितंबर 2026: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के तीसरे संस्करण की टीमें प्लेयर्स ड्राफ्ट के बाद पूरी हो गई हैं। सभी सात पुरुष टीमों ने अपने स्क्वाड को अंतिम रूप दे दिया है। टूर्नामेंट 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर (देहरादून) में खेला जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में आयोजित यूपीएल 2026 में सात पुरुष टीमें शामिल होंगी — पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स। प्रत्येक फ्रैंचाइजी ने सीनियर खिलाड़ियों, अंडर-23 व अंडर-19 क्रिकेटरों, अनकैप्ड खिलाड़ियों और स्थापित आइकन…

Read More

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र, हरिद्वार पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत हरिद्वार। देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हरिद्वार के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता ई. प्रवेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विभिन्न विभागों में अपने…

Read More

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में डोईवाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। एमडीडीए के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग की लगातार निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर…

Read More

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीजी, एसआर एवं जेआर डॉक्टरों के बीच आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी मांगों को विस्तार से सुना और जल्द स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया।स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है तथा स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने एमबीबीएस छात्रों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक एवं तकनीकी युग में कुशल मानव संसाधन किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार कारीगरों, श्रमिकों और युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर…

Read More

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नशे से दूर रहने और उत्तराखण्ड के विकास में योगदान देने के तीन संकल्प लेने का किया आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।…

Read More

ग्राहकों को नहीं देना होगा कोई शुल्क, ₹75,000 या उससे अधिक के लेनदेन पर अधिकतम ₹300 MDR निर्धारित नई दिल्ली, 16 सितंबर। डिजिटल पेमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की घोषणा की है। यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। हालांकि, इस शुल्क का भुगतान ग्राहकों को नहीं करना होगा। यह शुल्क व्यापारियों से लिया जाएगा। ₹2,000 से अधिक के लेनदेन पर लगेगा शुल्क 15 सितंबर को हुई UPI स्टीयरिंग…

Read More

एससी-एसटी प्रमाणपत्रों में उपजाति जोड़कर जारी करने पर उठाए सवाल, बोले- पात्रों के अधिकारों पर पड़ रहा असर नीट यूजी दाखिलों में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, प्रमाणपत्र जारी करने वाले तंत्र की उच्चस्तरीय जांच की मांग देहरादून। उत्तराखंड में नीट यूजी के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले को लेकर फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। मामले में चार छात्राओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जाति और क्षेत्र के आधार…

Read More

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का एसएसपी ने लिया संज्ञान, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र स्थित कोरोनेशन जिला अस्पताल में युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में शिकायतकर्ता हिमांशु चौहान निवासी बालावाला, देहरादून ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि वह…

Read More

बोले- बच्चों के बीच बिताया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से आत्मीयता और स्नेह के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर…

Read More