माता-पिता की डांट के डर से घर छोड़कर चला गया था बालक, डालनवाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार की लौटी खुशियां देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दून पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को डालनवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली डालनवाला में सूचना दी कि उनका 8 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने आसपास…
Author: Aarogya Ganga
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, शून्य प्रतिशत कार्यवाही वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों…
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान 14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी रफ्तार देहरादून 30 जुलाई, 2026 (सू.वि.) राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की…
विकासनगर: समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश भर में कार्यरत बीआरपी और सीआरपी कार्मिकों को प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा लूटे जाने के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाए गए आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। वित्त नियंत्रक, समग्र शिक्षा, उत्तराखंड ने 22 जुलाई 2026 को आउटसोर्सिंग एजेंसी अलंकित लिमिटेड को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि हर हाल में इन कार्मिकों को निरंतर रूप से वेतन पर्ची (पे-स्लिप) जारी की जाए। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा कर्मचारियों से ईपीएफ और कमीशन के नाम…
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर नोटिस सुनवाई की व्यवस्था देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने गुरुवार को मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची…
ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। रिश्वतखोरी के बाद हाई वोल्टेज घटनाक्रम ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज तहसील में कथित रिश्वतखोरी को लेकर बुधवार दोपहर से शुरू हुआ हाई प्रोफाइल घटनाक्रम करीब 20 घंटे बाद गुरुवार सुबह समाप्त हुआ। विजिलेंस टीम ने हिरासत में लिए गए वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा और संग्रह अमीन को रिहा कर दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को अपने साथ लिए बिना तहसील परिसर से रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर एक किसान…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह माह के लिए जिले से निष्कासित किए जाने के बावजूद निर्धारित अवधि से पहले देहरादून लौट आया था और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर को जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश पर 4 मई 2026 को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद 29 जुलाई 2026 की…
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाला शातिर साुध को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकुट की कीमत लगभग पाचं लाख रुएये बातई जा रही है। आरोपित से मुकुट व नकदी बरामद कर ली गई है। तहरीर में बताया गया कि आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेने वाले साधु राघवदास ने 24 जुलाई 2026 की रात मंदिर से मुकुट एवं नकदी चोरी कर ली थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी चमोली के निर्देशन में गहन छानबीन की गई। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों से…
हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों के लिए जल्द एक अच्छी खबर आ सकती है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच प्रतिदिन सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग उठाई है। सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को सौंपे मांग पत्र में कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यह पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है। हर दिन यहां से बड़ी संख्या में पर्यटक, छात्र, व्यापारी और स्थानीय लोग दिल्ली सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं।…
देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हो रही हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगातार जुटी हुई हैं। देहरादून के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को कुमाऊं के चार जिलों में बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी तीव्र वर्षा हो…
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बेसिक शिक्षकों के 1586 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। यह भर्ती प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 13 जिलों के 1307 सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों का विस्तृत ब्यौरा जुटाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या और उपलब्ध शिक्षकों की स्थिति का भी आकलन किया गया है, ताकि जरूरत के अनुसार नियुक्तियां की जा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरूद्ध जनभागीदारी से प्रभावी अभियान चलाना होगा। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जनकृजागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा। मुख्यमंत्री ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी…
दूसरे दिन 28 आपत्तियां और सुझाव दर्ज, शहर के सुनियोजित विकास के लिए नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कॉलोनीवासियों ने रखे अहम प्रस्ताव देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा शुरू किए गए दूसरे चरण के जनसुनवाई अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर 28 जुलाई से प्राधिकरण कार्यालय में प्रारम्भ हुई पुनः सुनवाई के दूसरे दिन भी विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन, कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक प्रतिनिधि एवं…
हरिद्वार । कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 29 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आने वाले कांवड़ वाहनों, रोडवेज और प्राइवेड बसों, चारधाम यात्रा वाहनों, पैदल कांवड़ियों तथा भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न श्रेणी के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी तय की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सहारनपुर की ओर से…
देहरादून। दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए एक महिला का ऑटो में छूटा लैपटॉप, जिसमें तीन वर्षों का महत्वपूर्ण शोध डेटा सुरक्षित था, कुछ ही समय में खोजकर उसे सकुशल वापस दिला दिया। जानकारी के अनुसार, रिया अरोड़ा, पत्नी एच.एस. अरोड़ा, निवासी पनास वैली, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, परेड ग्राउंड से ऑटो में बैठकर मोहिनी रोड जा रही थीं। जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में उनका लैपटॉप रखा था, जिसमें करीब तीन वर्षों का महत्वपूर्ण शोध कार्य (रिसर्च डेटा) सुरक्षित था। घटना की जानकारी…
हल्द्वानी/उधमसिंहनगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सितारगंज में तैनात दो कर्मचारियों को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को उनके कार्यालय से ही ट्रैप कर हिरासत में लिया गया। सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली थी कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा एक व्यक्ति से भूमि कुर्की की कार्रवाई समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त कराने तथा उसकी पत्नी के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण पर जारी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट)…

