देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और रोड शो को लेकर भाजपा ने देहरादून महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक बैठकें आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बैठकों में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम देहरादून के लिए गौरव का अवसर है और इसे जनउत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनको स्वागत स्थलों, मानव श्रृंखला और…
Author: Aarogya Ganga
“कहां गिराने हैं आलू?” पूछता था विक्रांत कश्यप, पाकिस्तान से मिलता था ‘वेट’ का जवाब; दून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा देहरादून के झाझरा क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप की पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, विक्रांत पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से कोड वर्ड में बातचीत करता था। वह बार-बार पूछता था—“कहां गिराने हैं आलू?”—जिस पर पाकिस्तान से जवाब आता था, “अभी वेट करो।” एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि “आलू गिराने” जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जाता था। यानी आरोपी को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं, इसलिए उन पर गंभीरता से कार्यवाही करना शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पकालिक प्रकृति के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, जबकि दीर्घकालिक योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से पूरा…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ऋषिकेश के लगे टिहरी जिले तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला रोमानिया की रहने वाली थी, जिसकी उम्र करीब 30 साल थी. महिला का नाम टोडोस डेनिस क्रिस्टीना था. 6 अप्रैल से तपोवन के होटल में ठहरी हुई थी रोमानियाई महिला: फिलहाल पुलिस की तरफ से जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार टोडोस डेनिस क्रिस्टीना होटल की तीसरी मंजिल से गिरी है. मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार क्रिस्टीना बीती 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल…
यात्रा रुट के वैकल्पिक मार्गो को भी ठीक रखने के निर्देश देहरादून। चारधाम यात्रा रुट पर सड़कों के रखरखाव और वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विंग दोनों मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 15 अप्रैल तक चारधाम रूट की सभी सड़कों से जुड़े कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। इस संबंध में समय-समय पर हुई समीक्षा बैठकों में…
श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा नदी में शुक्रवार को खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। नदी में उतरा एक डंपर अचानक तेज बहाव में फंस गया, जिससे उसमें सवार दो युवक (चालक और हेल्पर) बीच धारा में ही फंसकर जान जोखिम में डाल बैठे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डंपर खनन सामग्री लेने के लिए नदी में उतरा था। इसी दौरान जीवीके जल विद्युत परियोजना की ओर से अचानक पानी छोड़े जाने से अलकनंदा नदी…
देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित ABDM-Uttarakhand कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “नए भारत की नई उड़ान” के तहत शुरू किया गया Ayushman Bharat Digital Mission आज देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है। यह मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में ABDM के अंतर्गत अब तक 50 करोड़ से अधिक ABHA ID…
बागेश्वर: बागेश्वर जनपद में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2026 की तैयारियों ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनगणना अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं की मजबूत आधारशिला तय करते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (House Listing and Housing Census) का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा।…
रुद्रपुर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपूर शहर से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है शहर में एक नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर अपराध का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर दो नाबालिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से विकसित ‘श्रमिक सेवा मोबाइल एप’ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 8,005 श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से 17 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए अब ऑफलाइन अनुदान प्रक्रिया बंद कर दी गई है और ऑनलाइन माध्यम से सीधे खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 11,828 लाभार्थियों को करीब 29.89 करोड़…
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही रिजल्ट की तैयारी तेज हो जाएगी और जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। कॉपियों की जांच प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी और राज्य भर के 29 केंद्रों पर चल रही थी। अधिकांश केंद्रों पर…
सितारगंज : उधम सिंह नगर के सितारगंज में गुरुवार देर शाम एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने तीन मासूम युवकों की जिंदगी छीन ली। अमरिया रोड के मलपुरी इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेडी में सवार तीन युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की शाम युवक गौरीखेड़ा से सितारगंज की ओर रेडी पर सवार होकर जा…
हल्द्वानी/लालकुआं – मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई 10वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी…
देहरादून | 09 अप्रैल 2026 देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित दो ईनामी आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। क्या है पूरा मामला 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से…
हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिवालय में बनी आगे की रणनीति मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की बैठक, डीपीआर स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को राज्य सचिवालय में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा हरिद्वार शहर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन, लागत, भूमि हस्तांतरण, कन्सेशन अवधि और वित्तीय व्यवहार्यता समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव आवास ने अधिकारियों को परियोजना को तेजी से आगे…
