Author: Aarogya Ganga

Ethiopia Uttarakhand youth trapped: परिजनों को राजकुमार की तस्वीरें भेजी गई हैं। इनमें पीड़ित का मुंह बांधा हुआ है और पीठ पर चोट के गहरे निशान हैं। रुद्रपुर: उत्तराखंड के भोले-भाले युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर खूब चूना लगाया जा रहा है। युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं और फिर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर से भी सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया। युवक को दक्षिण कोरिया भेजने का वादा…

Read More

पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम- बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पर्यटन नगरी मसूरी को पर्यावरणीय दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक प्रकृति उद्यान (ईको पार्क) का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है। मसूरी लंबे समय से उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रही है, जहां हर…

Read More

देहरादून दिनांक 08 अप्रैल 2026, (सूवि) मा० प्रधानमंत्री के दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  मा० प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल 2026 को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के उपरांत मा० प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ीकैंट पहुंचेंगे।…

Read More

अल्मोड़ा जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विकास खंड लमगड़ा के ब्लॉक कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को सतर्कता टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का शौचालय निर्माण कार्य के तहत 3 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ था। इस टेंडर से जुड़ी एफडीआर (FDR) रिलीज कराने के नाम पर आरोपी अकाउंटेंट द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। आरोप है कि बिना रिश्वत दिए फाइल आगे बढ़ाने से…

Read More

उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० की साइबर क्राइम देहरादून टीम बड़ी कार्यवाही – पेंशन अपडेट कराने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार। साईबर अपराधियों के द्वारा वादी रिटायर्ड बैंक कर्मी को कॉल के माध्यम से पेंशन अपडेट कराने के नाम पर की गयी 10 लाख रुपये की ठगी। मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर…

Read More

उतराखंड में जनगणना की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना में तक़रीबन 30,000 प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना में तक़रीबन 32, 000 मकानसूचीकरण ब्लाकों में घर-घर जाकर गणना की जाएगी यह पूरी तरह डिजिटल डेटा कैप्चर के साथ स्व-गणना की सुविधा वाली भारत की पहली जनगणना है, स्व-गणना एक सुरक्षित और वेब आधारित सुविधा है, जो 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है बुधवार को देहरादून में सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी…

Read More

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया गया है कि ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग चल रही थी। इस दौरान हरियाणा का रहने वाला एक बदमाश भाग गया। पुलिस का कहना है कि जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने गए तो उसने जंगल में पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम इमरान बताया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम मौके पर अपना चेकिंग अभियान…

Read More

पीपलकोटी से जोशीमठ तक शौचालय, पेयजल और पार्किंग न होने की खबर का खंडन जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी की समाचार पत्रों में जो भी पीपलकोटी से जोशीमठ के बीच शौचालय, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्था न होने की बात लिखी जा रही है वह पूरी तरह से निराधार है। चारधाम यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश यात्रा मार्ग पर सुचारू यातायात के साथ ही पेयजल, विद्युत, शौचालय, पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग के…

Read More

हल्द्वानी: छोटी उम्र में बड़े सपने देखने वाले ही इतिहास रचते हैं, और उन्हें सच करने का हौसला ही असली पहचान बनाता है। मेहनत और लगन के साथ अगर शुरुआत जल्दी हो जाए, तो सफलता भी उम्र से पहले कदम चूम लेती है। उत्तराखंड के तेजस तिवारी ने बेहद कम उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े खिलाड़ी भी वर्षों की मेहनत के बाद हासिल कर पाते हैं। उत्तराखंड के होनहार बच्चे तेजस तिवारी ने मात्र 5 साल, 5 महीने और 7 दिन की उम्र में FIDE रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के…

Read More

टिहरी : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ  किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए…

Read More

Delhi-Dehradun Expressway के उद्घाटन के लिए PM नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान के लिए देहरादून पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्ट ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की तैयारी की है। जानिए कैसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे उत्तराखंड के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे न केवल दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी को कम करेगा, बल्कि यात्रा को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। इस परियोजना से राज्य के पर्यटन, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में…

Read More

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार ऑटो में सवार रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी पूनम विष्ट की गोद से ढाई साल की बच्ची उछलकर सड़क पर गिर गई। मां के चिल्लाने पर ऑटो चालक ने वाहन रोका। बदहवास होकर मां बच्ची की तरफ दौड़ी। मासूम की हालत देख वह बेहोश हो गई। दोनों को निजी अस्पताल भेजा गया जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। लालकुआं के रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी विक्रम सिंह की पत्नी पूनम विष्ट की दो बेटियां हैं। पहली बेटी छह साल जबकि दूसरी ढाई साल की है। पूनम अपनी छोटी…

Read More

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई है पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे अप्रैल के महीने में ही कड़ाके की ठंड लौट आई है। राजधानी देहरादून में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी की बात करें झोंकेदार हवाओं के साथ रात भर बारिश रही वहीं सुबह से बादलों का डेरा और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। अप्रैल के महीने में ठंड…

Read More

कोटद्वार। एक महिला पर जंगल में अचानक भालू ने हमला कर दिया। बेटी के सामने हुए इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों ने शोर सुनकर किसी तरह महिला को बचाया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। मंगलवार को ग्राम च्वारा, ब्लॉक द्वारीखाल, तहसील लैंसडौन निवासी भुन्द्रा देवी (पत्नी स्व. नेत्र सिंह) अपनी पुत्री के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान महिला की पुत्री ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास…

Read More

रुद्रप्रयाग:  जिले में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के तहत 6 अप्रैल सोमवार रात एक टनल में अचानक मिट्टी धंसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जवाड़ी से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमरजेंसी टनल 7बी पैकेज में निर्माण कार्य के दौरान देर रात करीब 11:30 बजे टनल के अंदर अचानक मिट्टी का धंसाव हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रमिकों और कर्मचारियों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. पुलिस उपाधीक्षक…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति, लोक निर्माण सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के दौरे से उत्तराखंड को कई तरह के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ होंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से जहां एक ओर दिल्ली-दून की यात्रा सुगम होने के साथ-साथ मात्र 2.5 घंटे में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच जायेंगे वहीं दूसरी ओर राज्य के पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति, लोक निर्माण सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे…

Read More