देहरादून: देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कई नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। दौरे के दौरान मंत्री ने ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक, सभी फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी में आधुनिक मशीन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल की स्थिति पर चर्चा की। मंत्री ने साफ कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखना पूरी तरह बंद किया…
Author: Aarogya Ganga
Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-दून की दूरी अब मात्र 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी। जानिए इसकी खासियत और फायदे। देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे से अब Delhi से Dehradun का सफर मात्र 2.5–3 घंटे में पूरा होगा। 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वाइल्डलाइफ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। PM Narendra Modi Inaugurates Dehradun-Delhi Economic Corridor वर्षों के इंतजार…
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित ₹12,000 करोड़ के 210 किमी एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मंगलवार का दौरा सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं था बल्कि “विकसित उत्तराखंड के दशक” के शुभारंभ का महत्वपूर्ण दिन था। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने दूरी ही नहीं, दिल्ली और दून के बीच की “मनोवैज्ञानिक…
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे : राजधानी देहरादून की सड़कें आज एक ऐतिहासिक पल की गवाह बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो इस समय शहर के मुख्य मार्गों से गुजर रहा है। एलिवेटेड रोड से लेकर जसवंत मैदान तक, हर तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ है। इस मेगा रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री बहुप्रतीक्षित दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का विधिवत लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही एलिवेटेड रोड पर पहुंचा वहां मौजूद हजारों लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा कर दी। मोदी अपने खुले वाहन से जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री…
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। पीएम बनने के बाद 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व लोक कलाकार और बच्चे देहरादून गढ़ी कैंट कैनाल रोड पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं। आईजी गढ़वाल सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी के पहुंचने से पहले आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप बल्लुपुर चौक पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। देहरादून में पांच साल में डेढ़ गुना बढ़े…
देहरादून। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर देहरादून के प्रवेश पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर अब धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरने की दहलीज पर खड़ा है। वर्षों से देहरादून, विकासनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा यह मंदिर अब राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान पाने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुरू होना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां दर्शन-पूजन को लेकर बढ़ी राष्ट्रीय चर्चा है। दिल्ली से देहरादून की यात्रा को तेज और सुगम बनाने वाला एक्सप्रेसवे जैसे ही पूर्ण…
देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi के देहरादून आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की जाने वालों के लिए रूट देहरादून शहर से दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की की ओर जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 13 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। शासन द्वारा आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक Kapil Lal को कैंपा (CAMPA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के साथ-साथ नियोजन और वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में बदलाव प्रमुख वन संरक्षक S P Subuddhi से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का दायित्व वापस लेकर उन्हें वन पंचायत की जिम्मेदारी दी गई। अपर प्रमुख वन संरक्षक…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज (कैंचीधाम) पर आधारित फिल्म के प्रोमो व पोस्टर का लोकार्पण किया। सोमवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने कहा, यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है। बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा सरलता, करुणा, सेवा व भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। सीएम ने कहा कि आध्यात्मिक एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
देहरादून। 14 अप्रैल को देहरादून पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम व कार्यक्रम के दौरान होने वाले रोड शो और जनसभा को देखते हुए सुरक्षा में नियुक्त किए गए सभी पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन व अन्य उच्चाधिकारियों ने ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। ब्रीफिंग में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल रेंज राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक…
हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, लेकिन घटना से ठीक पहले भेजा गया एक व्हाट्सएप मैसेज इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है। मृतका दिव्या आर्या एमबीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की छात्रा थी और अपनी मां व तीन बहनों के साथ रहती थी। करीब एक वर्ष पहले पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी और मां घरों…
उत्तरकाशी: यह घटना दिखाती है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर अजनबियों से बातचीत खतरनाक हो सकती है। बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। उत्तरकाशी की एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से ऑनलाइन गेम Free Fire के माध्यम से बहलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी, जो मुजफ्फरनगर निवासी है, ने फर्जी नाम से दोस्ती कर धीरे-धीरे लड़की का भरोसा जीता। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने गेमिंग प्लेटफॉर्म पर संपर्क किया फिर फर्जी पहचान बनाकर लड़की से बातचीत बढ़ाई और उसके बाद मिलने के लिए उत्तरकाशी पहुंचा। लड़की ने घरवालों से झूठ बोलकर आरोपी से मिलने…
रुद्रप्रयाग के बाडव गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 9 दिनों से लापता चल रहा 5 वर्षीय मासूम पंकू (मयंक) का शव जंगल में बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। 4 अप्रैल को अचानक हुआ था लापता मासूम पंकू 4 अप्रैल को अपने घर के पास से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास के सभी इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। 9 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन सूचना मिलते ही SDRF की टीम…
देहरादून। डीपी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान मंच से कथित अमर्यादित भाषा के प्रयोग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गायक को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब भी किया है। जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मासूम शर्मा को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था। आरोप है कि प्रस्तुति के दौरान उन्होंने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसमें मां-बहन की…
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सीएम धामी ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों…
