जनमानस के स्वैच्छिक सहयोग से मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे रूट पर, प्रत्याशित हजारों की संख्या में आमजन सम्मलित होना संभावित डीएम ने जोनल, सेक्टर और नोडल अधिकारियों संग की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश लॉ एंड ऑडर का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें – डीएम रूट पर भव्य सांस्कृतिक दल एवं लोक वाद्य यंत्रों के साथ स्थानीय संस्कृति की दिखेगी झलक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने…
Author: Aarogya Ganga
चारधाम यात्रा के आपदा सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखण्ड को हर सहयोग देगा एनडीएमए- कृष्णा वत्स कहा-उत्तराखण्ड ही नहीं देश के लिए महत्वपूर्ण आयोजन राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा यात्रियों को इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्टिंग भेजी जाए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आकस्मिकताओं एवं आपदा की स्थिति में प्रभावी रूप से निपटने हेतु एक विस्तृत टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष श्री कृष्णा एस वत्स ने टेबल टाॅप एक्सरसाइज की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक…
लालकुआं। मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर को लौट रही थी रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू क्षेत्र में निवास करने वाले सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय जो कि कक्षा 10 की छात्रा थी, स्कूल से वापस घर महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप काली मंदिर को लौट रही थी, घर को जाने के लिए झाड़ियों के बीच से रास्ता निकलता है, उन्ही झाड़ियों के बीच से अचानक लापता हो गई। बच्ची की स्कूल ड्रेस झाड़ियां के…
प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है। यह ट्रैक शहनसाही आश्रम से झड़ीपानी तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण…
हरिद्वार: उत्तराखंड में बाहरी देशों के लोग घुसपैठ कर के किस तरह से बस रहे हैं, इसका एक उदाहरण हरिद्वार में देखने को मिला। दरअसल, हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे लंबे समय से पहचान छुपाकर रह रही थी। पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध महिला को दबोचा। महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट जैसे कई…
देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। राज्य सरकार ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। चारधाम यात्रा तैयारियों के संबंध में गुरुवार को हुई बैठक में वर्चुअल प्रतिभा करते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा आरम्भ होते ही हैली सेवाओं के संचालन में लोगों को भारी परेशानी होती है। हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो, इसका खास ख्याल रखा जाए। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक…
देहरादून। जिले में संचालित और प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड व रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर जिला प्रशासन ने सख्त मानक लागू कर दिए हैं। अब किसी भी सेंटर को तभी अनुमति मिलेगी जब वह जनसुरक्षा से जुड़े सभी तकनीकी और कानूनी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अल्ट्रासाउंड, क्लीनिक, अस्पताल और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण या नवीनीकरण में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। पिछले छह माह से जिला प्रशासन केवल उन्हीं केंद्रों को अनुमति दे रहा है जो तय मानकों का पालन कर रहे हैं। पीसीपीएनडीटी एक्ट और क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट…
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत का विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हमारे प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार के विकासात्मक कार्य कराये जाते रहे हैं। ग्राम पंचायत पंचायतीराज के सबसे छोटी इकाई है इसलिए इसका विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता बन जाता है। मंत्री ने गांवों का परीक्षण कर बिन्दुवार प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।…
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से सीएम धामी पर फूल बरसाए गए। सीएम धामी सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के पिताजी सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैनिक पुत्र सीएम धामी ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएसडी कैंटीन से खरीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंटीन खुलने से स्थानीय सैनिक परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। निदेशालय, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर सेइस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के पुराने आदेश का अनुपालन करते हुए राज्य की सेवाओं में अगले छह महीने तक हड़ताल को प्रतिबंधित किए जाने का हवाला दिया गया है। निदेशक बीएल राणा की ओर से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस संबंध पत्र लिखते हुए स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्तमान में राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्सा हैं। इसमें पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर लाभार्थियों…
देहरादून। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने स्कूलों में मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग के निर्देश दिए। बुधवार को उन्होंने इसके विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। स्कूलों में मोबाइल उपयोग के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। ये मानक स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में डिजिटल अनुशासन को बढ़ावा देना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से समय तो बर्बाद होता ही है। स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभाव भी होते हैं। जैसे आंखों में भी तनाव, नींद में बाधा और शारीरिक गतिविधियों…
ऋषिकेश में गंगा किनारे विवाद करने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड वासियों से माफी मांगी है। कहा कि उसका बयान सभी उत्तराखंड वासियों के लिए नहीं था। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के सुर अब बदल गए हैं। ऋषिकेश: गंगा किनारे शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आई महिला ने अब सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। महिला, जिसने अपना नाम निशा बताया, ने कहा कि उसका बयान पूरे उत्तराखंड के लोगों के लिए नहीं था, वह कुछ खास लोगों को लेकर नाराज थी। महिला ने यह भी कहा कि अगर उनके…
लालकुआं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र की अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की गई। दोनों दुकानों में अंकित मूल्य से अधिक दाम (ओवररेटिंग) लेते हुए पाए गए। राजस्व टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई छापेमारी कार्यवाही के अंतर्गत उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा लालकुआं तहसील अंतर्गत 4 मदिरा अनुज्ञापित दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी एवं…
देहरादून। वसंत विहार में दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कालोनी में शाम को टहल रही ओएनजीसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को स्कूटी सवार अज्ञात बदमाश ने रोका और बैग लूटकर फरार हो गया। आरोपित ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता सुनंदा बर्थवाल ने बताया कि वह ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिकारी मनोज बर्थवाल की पत्नी हैं और वसंत विहार में रहती हैं। वह रोज की तरह शाम को कालोनी में टहल रही थीं और दुकान से सामान लेने के लिए अपना हैंडबैग भी साथ लाई थीं। तभी पीछे से स्कूटी पर आए एक व्यक्ति ने उन्हें…
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन, स्वयं सहायता समूहों, होम-स्टे एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। भेंट के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री को जानकारियां साझा कीं। राज्यपाल ने इस दौरान भविष्य के विश्वविद्यालयों जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और मेटावर्स जैसे विषय शामिल हों, पर भी वार्ता की।…
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाये जाने तथा जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 1200 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाये जाने के लिए विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु ₹ 282.29 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन प्रदान किया गया है। कुम्भ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार…
