नैनीताल जिले के लालकुआं (बिंदुखत्ता) क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी बहन से मिलने बागेश्वर से आए एक 26 वर्षीय युवक की स्कूटी दुर्घटना में जान चली गई। इस घटना ने पूरे इंदिरा नगर क्षेत्र और मृतक के गृह जनपद बागेश्वर में शोक की लहर फैला दी है। लालकुआं/बिंदुखत्ता (12 अप्रैल 2026): बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। अपनी बहन के घर आए संतोष (26 वर्ष) की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मृत्यु हो गई। 1. कैसे हुआ हादसा? समय: शनिवार रात लगभग 11:00…
Author: Aarogya Ganga
सुरों की मलिका का अंत: आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन भारतीय संगीत जगत से एक युगांतकारी खबर सामने आई है। महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया है। टीवी चैनल आज तक द्वारा इस खबर की पुष्टि के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के जाने से भारतीय सिनेमा और संगीत की एक स्वर्णिम धरोहर का अंत हो गया है। आशा भोसले का जन्म…
रुद्रपुर – गदरपुर-रूद्रपुर मार्ग कल सांय एक बार फिर एक र्निदोष के खून से लथपथ हो गया, जब रिलायंस कंपनी के एक तेल टैंकर संख्या यूके 07 सीडी 5604 ने 7 बहनों के ईकलौते भाई, सिडकुल में कार्यरत विकास वाल्मिकी एवं उसके ममेरे भाई रजत वाल्मिकी को बुरी तरह से टक्कर मार दी। सिडकुल कर्मी विकास की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक रजत घायल हो गया, जिस हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही रूद्रपुर के समाजसेवी सुशील गाबा नें सरकारी अस्पताल की तरफ रवाना हुये। उनकी अस्पताल पहुंचकर उन्होनें परिवार को सांतत्वना दी। समाजसेवी…
टिहरी : अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू—चालक की मौत, एक घायल बचाया गया। आज 12 अप्रैल 2026 को प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक…
देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले इसे 11 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन व्यवस्थागत कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। पहले चरण में 15 जून तक की अवधि के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे प्रदेश में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यद्यपि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल हेली सेवाएं संचालित की जाती…
देहरादून। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित यादव निवासी शिमला बाईपास, देहरादून के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उन्हें उत्तराखण्ड में फर्जी एनओसी के आधार पर पंजीकृत कराया जा रहा है और अपराधों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की…
हल्द्वानी में रविवार को नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। रैली को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ और नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे, तो पूरे प्रदेश में यह संदेश जाएगा कि उत्तराखंड…
हल्द्वानी: हल्द्वानी से सामने आई ताज़ा कार्रवाई केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के भीतर चल रहे उस तंत्र को उजागर करती है, जहाँ पढ़ाई अब सेवा नहीं, बल्कि एक “सिस्टम” बनती जा रही है। जिला प्रशासन ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। लेकिन असली सवाल नोटिस से आगे का है—क्या जवाब सच सामने लाएंगे? किताबों के नाम पर तय खेल जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चिंताजनक हैं। आरोप है कि कई स्कूलों ने अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर…
देहरादून: 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर होने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है. देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण और देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढ़ी कैंट परिसर में आयोजित पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो के आने की संभावना है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन देहरादून चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी…
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सम्पर्क बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलौर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनउ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की…
काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू भीमताल (नैनीताल)। लंबे समय से चले आ रही काठगोदाम-रानीबाग-अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य के लिए लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई प्रथम सप्ताह में टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग को द्वितीय चरण में पहाड़ी कटान के लिए 1.75 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। पहाड़ी कटान के बाद सड़क पर दीवार, कलवर्ट और डामरीकरण के साथ एचएमटी के पास गौला नदी के ऊपर स्पान पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। बाईपास बनने से रानीबाग तिराहे से गुलाबघाटी होते हुए काठगोदाम तक लगने…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में हिस्सा लेते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं….बल्कि वर्तमान भी हैं और उनकी ऊर्जा व नवाचार ही देश की दिशा तय करते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका का उल्लेख करते हुए युवाओं में राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी सीएम धामी ने जनता से की अपील-स्वयं करें स्व-गणना, बनें भागीदार अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल इंजीनियर्स की मांगों के परीक्षण हेतु सब-कमेटी गठन जनहित को प्राथमिकता, संवाद से समाधान की ओर बढ़ी सरकार और इंजीनियर्स उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल…
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मदन कौशिक कहा-सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध चारधाम यात्रा पर माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी चारधाम यात्रा को आपदा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के सभी सात जनपदों में व्यापक माॅक ड्रिल आयोजित की गई। यह माॅक ड्रिल अलग-अलग आपदाओं के काल्पनिक परिदृश्यों के साथ 50 विभिन्न स्थलों पर एक साथ संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना, अर्द्धसैनिक बल, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, परिवहन, लोक…
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभागों में 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग गए हैं। राज्यकर विभाग में सर्वाधिक 16 पद, कारागार प्रशासन और समाज कल्याण विभाग में नौ-नौ पद, परिवहन विभाग में प्रवर्तन चालक के दो पदों पर चयन होगा। डीएम दफ्तर पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा सहित विभिन्न निदेशालयों में भी चालक के पद रिक्त हैं। आयोग के अनुसार, 17 अप्रैल से आवेदन होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात मई है। कोई त्रुटि होगी तो 11 से 13 मई के बीच…
