मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रहा है। खास तौर पर शहर के पुराने प्राकृतिक तालाबों, जल स्रोतों और पार्कों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की दिशा में प्राधिकरण की पहल अब साफ तौर पर नजर आने लगी है। इसी कड़ी में देहरादून के मियावाला क्षेत्र में एक पुराने प्राकृतिक तालाब को विकसित कर लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक तालाब तथा पार्क के रूप में तैयार किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा…
Author: Aarogya Ganga
चमोली: उत्तराखंड में आज गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का अगाज हो गया है. अब केदाररनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में पौराणिक त्रिमुडिया मेले का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में पीपलकोटी के पास ‘ह्यूणा’ नामक स्थान पर त्रिमुडिया वीर का आतंक था, जो नरबलि लिया करता था. तब मां दुर्गा ने उसे वश में कर जोशीमठ लाकर यह शर्त रखी कि हर वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से…
यात्रा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा रुट की सभी सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ सभी 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर पडने वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों में साफ-सफाई के उचित प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं हेतु सभी पैट्रोल पम्पों एवं होटलों में निःशुल्क शौचालय एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता के भी निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों में कपाट खुलने पर सबसे पहले विश्व शांति…
ऋषिकेश। इंटरनेट मीडिया के जरिये बिचौलिए के संपर्क में आई महिला बार्डर पार कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुस आई। बंगाल में महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड भी बनवा लिया। वहां से दो दिन पहले महिला ऋषिकेश पहुंची। बुधवार को आरोपित महिला को पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई से सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से ऋषिकेश में आई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने टीम गठित कर बांग्लादेशी महिला की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए। ऋषिकेश…
देहरादून से बड़ी खबर है। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर स्कूलों में बच्चों की सेहत को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। स्कूलों में बजेगी ‘वॉटर बेल’ बुधवार को उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएस ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर ‘वॉटर बेल’ बजाई जाए, ताकि छात्र-छात्राएं समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बच सकें। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षाओं में बेहतर वेंटिलेशन और…
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो दिन भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर प्रदेश के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। उत्तराखंड में 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update) मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 अप्रैल से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में आसमान में बड़ा छाए रहेंगे। साथ ही इन जिलों में बारिश के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ेगी। 19 अप्रैल…
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में मदिरा दुकानों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने शहर की कुल 12 देशी और विदेशी मदिरा दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्यवाही के दौरान दुकानों में स्टॉक रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी कई गंभीर खामियां पाई गईं। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा और लोहरियासाल स्थित दुकानों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर…
शिक्षा विभाग व काॅन्व जीनियस फाउंडेशन के बीच हुआ MOU सीएसआर फंड से छात्र-छात्राओं को वितरित किये जायेंगे 1000 लैपटाॅप देहरादून, 15 अप्रैल 2026 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ स्थापित किये जायेंगे। इसके लिये शिक्षा विभाग एवं काॅन्वजीनियस फाउण्डेशन के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है। जिसके तहत इन विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये आधुनिक तकनीक युक्त डिजिटल अवसंरचना विकसित की जायेगी। साथ ही काॅन्वजीनियस फाण्डेशन एमेजन वेब सर्विस के सहयोग से छात्र-छात्राओं को 1000 लैपटाॅप भी वितरित करेगा। स्विफ्ट स्कूलों की स्थापना के लिये विभाग द्वारा स्कूलों का चयन कर…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: सीएम धामी देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : रेखा आर्या सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया पहल का स्वागत देहरादून, 15 अप्रैल।* राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। केंद्रीय महिला एवं…
देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी फीस से जहां अभिभावक परेशान हैं। वहीं कांग्रेस भी अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर मंत्री के आवास का किया घेराव महिला कांग्रेस ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस लेने के मामले में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के…
देहरादून से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, और उम्मीद है कि इस कदम से विभागीय कार्यों में तेज़ी आएगी। किन अधिकारियों को कहां मिली नई जिम्मेदारी? जारी आदेश के अनुसार बद्री चन्द (सहायक निदेशक) को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। जबकि धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली भेजा गया है, इसके अलावा…
हरिद्वार: सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर पहले दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। इंस्टाग्राम के जरिए बढ़ी नजदीकियां परिजनों के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता की करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को अलग पहचान बताकर भरोसा जीता और धीरे-धीरे संबंध मजबूत किए। शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप…
रुद्रपुर। सिलिंडर में हुए ब्लास्ट से उसकी चपेट के आकर पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर नौ चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी अरुण गुप्ता में अपना मकान किराए पर दे रखा है। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे वहां सिलिंडर में अचानक हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय, अपर उप निरीक्षक हृदयेश परिहार डायल 112 कर्मियों सहित अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।…
Rudrapur से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से Sampark Kranti Express में करीब 7 लाख रुपये की लूट हुई। बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार दो कर्मचारियों से करीब सात लाख रुपये की लूट कर ली गई। इस वारदात के बाद यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी स्थित एक ऑटोमोबाइल फर्म के कर्मचारी रितिक मंडल और साहिब सिंह दिल्ली सामान…
Almora Pantnagar heli service: Pawan Hans ने अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच हेली सेवा शुरू की है। अब 115 किमी का सफर महज 30 मिनट में पूरा होगा। जानें किराया, टाइमिंग और पूरी जानकारी। अल्मोड़ा: उत्तराखंड के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। Almora से Pantnagar के बीच अब हेली सेवा शुरू हो गई है। हवाई सेवा प्रदाता Pawan Hans ने बुधवार से इस सेवा का संचालन शुरू किया है, जिससे लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। अब तक अल्मोड़ा से पंतनगर की करीब 115 किलोमीटर की दूरी तय करने में 4 से 5 घंटे का…
देहरादून। दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और आगामी गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है। सुबह और शाम ठंडक दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। अल्मोड़ा में धूप निकलने से…
