Author: Aarogya Ganga

देहरादून में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी परमिंद्र डोभाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए 54 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी का बड़ा कदम देहरादून। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल  ने 54 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस व्यापक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में…

Read More

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त आज 22 अप्रैल 2026 को प्रातः श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन हेतु नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 59.72 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजनाओं से पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले की तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 14.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही देहरादून के हरभजवाला क्षेत्र में आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण के लिए 2.43 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 25.78 करोड़ रुपये का अनुमोदन भी दिया गया है। बाढ़…

Read More

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक सौहार्द को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोका जा रहा है। इस घटना के बाद शहरी क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। देहरादून में कब्रिस्तान विवाद स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटनाएं केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला नहीं हैं, बल्कि समाज को बांटने की कोशिश भी हो सकती है। चर्चा यह भी है कि कुछ लोग…

Read More

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब है। जिसके चलते वो सितम्बर से ही अस्पताल में भर्ती है। आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से मिलने पहुंचे सीएम धामी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) का हाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। सीएम ने डॉक्टरों को पूर्व सीएम की स्थिति पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी समिति के समक्ष रखी गयी एवं विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत् लगाए गयी अखरोट की पौध की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी।…

Read More

त्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ हिमाचल के अपर मुख्य सचिव ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों राज्य एक-दूसरे के अनुभवों, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों से सीखते हुए भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने सोमवार को…

Read More

देहरादून।  प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल ने ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। महज 12 दिनों के भीतर बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि उपलब्धता केवल 2.3 करोड़ यूनिट है। इस भारी अंतर के चलते प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है और कई क्षेत्रों में कटौती शुरू कर दी गई है। ऊर्जा विभाग के अनुसार, एक मार्च को जहां बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट हो गई। इसके मुकाबले यूजेवीएनएल से केवल 90…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है।…

Read More

उत्तराखंड के कौडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए।  ट्रक से भिड़ी कार, मौके पर महिला की मौत सुबह करीब 08:05 बजे SDRF को चौकी व्यासी से सूचना मिली कि कौडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि सरिया (लोहे की छड़ों) से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिससे एक कार जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक…

Read More

हल्द्वानी से बड़ी खबर, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।वहीं पार्षद मनोज जशी , छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। चारों को हिरासत में लेकर पुलिस कहां ले गई है, इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी…

Read More

हल्द्वानी के रानीबाग में रोडवेज बस की टक्कर से मासूम कनक की मौत। गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ और नैनीताल हाईवे जाम किया। पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में। हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रानीबाग क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आंगनबाड़ी केंद्र से अपनी मां के साथ घर लौट रही चार साल की मासूम बच्ची, कनक, को रुद्रपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा…

Read More

Nainital – कालाढूंगी। रामनगर रोड में नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ठेले के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच…

Read More

बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां शामा भनार के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ है. जहां बोलेरो गाड़ी बारातियों को लेकर कीमू गांव से धरमघर जा रही थी. तभी शामा भनार के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बोलेरो वाहन सीधे खाई में जा गिरी. जिसमें बोलेरो सवार लोगों में चीख पुकार मच…

Read More

देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से मैदान तक खिल रही चटख धूप के बीच पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है और दिनभर तपिश बेहाल कर रही है। अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की आशंका है। गुरुवार से पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और…

Read More

लेंसकार्ट में ड्रेस कोड विवाद के बीच सोमवार को दून में भी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने दो दिन में कंपनी के मालिक को माफीनामा भेजने की चेतावनी दी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता चकराता रोड और एक मॉल में लेंसकार्ट के शोरूम में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों के माथे पर तिलक कर कलावा बांधा। कार्यकर्ताओं ने कहा…

Read More