Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में
    • उत्तराखंड में 89 मदरसों पर बंदी की तलवार, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने शासन से की सिफारिश
    • धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में
    • DAV PG कॉलेज में सौरभ सेमवाल और DBS कॉलेज में अभिनव कफलिया को NSUI ने बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
    • हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
    • जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री
    • मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
    • नगर निगम ऋषिकेश में नवनियुक्त नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार
    • तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गहरी खाई में गिरी महिला यात्री की मौत, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में 89 मदरसों पर बंदी की तलवार, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने शासन से की सिफारिश
    उत्तराखंड देहरादून शिक्षा

    उत्तराखंड में 89 मदरसों पर बंदी की तलवार, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने शासन से की सिफारिश

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के शिक्षा विभाग में पंजीकरण को लेकर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर नजदीक आने के बीच प्राधिकरण ने अब तक पंजीकरण के लिए आगे नहीं आने वाले 89 मदरसों को बंद करने की शासन से सिफारिश की है। इन मदरसों का संचालन अवैध मानते हुए नियमानुसार तालाबंदी की कार्रवाई की जा सकती है।

    प्राधिकरण के अनुसार, प्रदेश में चिन्हित 452 मदरसों में से अब तक 200 मदरसों ने मान्यता के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। वहीं, 34 मदरसों को अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। इन प्रमाण पत्रों का वितरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया है।

    21 अवैध मदरसे पहले ही सील

    शासन की ओर से देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में संचालित 21 अवैध मदरसों को पहले ही सील किया जा चुका है। इसके अलावा, देहरादून समेत कुल 108 मदरसों ने स्वयं संस्थान बंद करने के संबंध में शासन को पत्र सौंपा है। इनमें अकेले 104 मदरसे हरिद्वार जिले के हैं।

    89 मदरसों का नहीं मिला पंजीकरण रिकॉर्ड

    अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के मुताबिक, प्रदेश में चिन्हित 452 मदरसों में से 363 मदरसे या तो बंद हो चुके हैं, मान्यता प्राप्त कर चुके हैं अथवा पंजीकरण की प्रक्रिया में हैं। शेष 89 मदरसों के संबंध में पंजीकरण का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। ऐसे में इन संस्थानों को अवैध रूप से संचालित मानते हुए बंद करने की सिफारिश की गई है।

    अक्टूबर तक 100 मदरसों को प्रमाण पत्र देने की तैयारी

    प्राधिकरण को उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक करीब 100 मदरसों को अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित मदरसों के भूमि संबंधी दस्तावेजों और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच अंतिम चरण में है। नियमों के अनुरूप पाए जाने वाले संस्थानों को जांच पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

    मान्यता प्राप्त मदरसों को मिलेगा मध्याह्न भोजन का लाभ

    उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने बताया कि जिन मान्यता प्राप्त मदरसों और अन्य अल्पसंख्यक संस्थानों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई हो रही है, उन्हें प्रधानमंत्री पोषण योजना (पीएम पोषण) से जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग की जांच पूरी होने के बाद इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में

    September 21, 2026
    Read More

    धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में

    September 21, 2026
    Read More

    DAV PG कॉलेज में सौरभ सेमवाल और DBS कॉलेज में अभिनव कफलिया को NSUI ने बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

    September 21, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में

    September 21, 2026

    उत्तराखंड में 89 मदरसों पर बंदी की तलवार, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने शासन से की सिफारिश

    September 21, 2026

    धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में

    September 21, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?