उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले दोनों बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ा रही हैं। इसी बीच दोनों पार्टियां दल सदस्यता कार्यक्रम चला रही है। जिसमें भारी संख्य में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इस सदस्यता अभियान से बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी है। आज देहरादून में पार्टी की सदस्यता का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामलि हो गए। साथ ही विभिन्न दलों के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। BJP Membership Drive: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों…
Author: Aarogya Ganga
अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र में एक शिक्षक नेता को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक नेता राजू महरा ने इस संबंध में दन्या कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में शिक्षक नेता ने आरोप लगाया है कि तलचौना, दन्या निवासी चंद्रशेखर भट्ट फेसबुक के जरिए लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है…
जनगणना 2027 के लिए नियुक्त 35 कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए और संपर्क से बाहर हैं। नगर निगम ने इसे गंभीर मानते हुए पुलिस में शिकायत देकर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरादून: जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 कर्मचारी अचानक ड्यूटी से गायब हो गए हैं। ये कर्मचारी न तो प्रशिक्षण में शामिल हुए और न ही नगर निगम कार्यालय से किसी प्रकार का संपर्क कर रहे हैं। कर्मचारियों के अचानक गायब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते…
Uttarakhand News: उत्तराखंड बोर्ड में असफल छात्रों के लिए NIOS ने स्ट्रीम-2 योजना के तहत दोबारा परीक्षा का मौका दिया है। छात्र केवल फेल विषयों की परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं। देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब 10वीं और 12वीं में फेल होने के बाद उनका पूरा साल खराब नहीं होगा। छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर पास होने और अपना रिजल्ट सुधारने का मौका दिया जा रहा है। गौरतलब हो कि Uttarakhand Board of School Education ने बीते 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा…
उत्तराखंड की नीती घाटी में पहली बार मोबाइल और 4G इंटरनेट सेवा शुरू हुई है। BSNL ने तीन टावर लगाकर इस दुर्गम क्षेत्र को देश-दुनिया से जोड़ा है, जिससे सेना और स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले की दुर्गम Niti Valley में पहली बार मोबाइल नेटवर्क और 4G इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। चीन सीमा से सटे इस बेहद दुर्गम क्षेत्र में अब मोबाइल की घंटी बजने लगी है, जिससे यह इलाका सीधे देश-दुनिया से जुड़ गया है। यह सुविधा यहां तैनात सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।…
हल्द्वानी/नैनीताल : जनपद में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अभिभावकों पर पड़ रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल क्षेत्र के 17 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही कुछ विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों…
बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा विकासनगर (देहरादून)। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए हैं ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासांगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बौद्ध उत्सव मेला समिति, कालसी द्वारा शुक्रवार को विकास नगर स्थित हैरिटेज डी.एस. में आयोजित बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा समरोह में बतौर मुख्य…
रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क पर पुनर्विचार के निर्देश, आवास विभाग के अधिसूचित क्षेत्र में पंचायतों का नक्शा पास करने का अधिकार खत्म, एक हफ्ते में प्रस्ताव मांगे अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा- डॉ. आर. राजेश कुमार राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में जल संरक्षण के लिए गठित स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सारा द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सारा को अगले एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए प्रत्येक कार्य की टाइमलाइन…
उत्तराखण्ड के यूएसडीएमए मॉडल से प्रभावित हुआ हिमाचल चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू यूएसडीएमए की तकनीक-आधारित व्यवस्था से प्रभावित हिमाचल, साझा करेगा आपदा प्रबंधन रणनीति चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग ने जीता हिमाचल का भरोसा, बढ़ेगा अंतरराज्यीय समन्वय हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का दौरा कर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुरोहितों का आरोप है कि वीआईपी दर्शन व्यवस्था से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और व्यवस्था में असंतुलन पैदा हो रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार,…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है अमूल्य निधि – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध…
गैस सिलेंडर की कीमती से होटल व्यवसाय चिंतित। 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी किए जाने के बाद होटल व रेस्टोरेंट व्यवसाय बेहद चिंतित हैं, क्योंकि उन पर लागत का बोझ और बढ़ गया है। , नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले से कई सौ रुपये महंगा हो चुका है, जिससे होटल व्यवसायियों को रोज की रसोई लागत पर गंभीर दबाव झेलना पड़ रहा है। होटल संचालक ने कहा है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं मिल पा रही, जबकि खाना – बनाने की क्रिया में गैस की…
देहरादून। नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक दूसरे दिन भी हंगामे और तीखी नोंकझोंक के बीच जारी रही। बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच कई मुद्दों को लेकर बहस देखने को मिली। देर शाम तक कुल 65 प्रस्तावों में से केवल 26 पर ही चर्चा हो सकी, जबकि शेष 39 प्रस्तावों पर अब शनिवार को विचार किया जाएगा। बैठक में सबसे अहम फैसला शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्ती को लेकर लिया गया। नगर निगम ने तय किया है कि अब अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा और…
देहरादून: बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव में कथित धर्मांतरण और प्रलोभन देने का मामला सामने आया है. जिसमें वीर सावंकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत के आधार थाना बसंत विहार पुलिस ने दो महिलाओं पर उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर धर्मांतरण की कोशिश कर रही थी और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए लालच देती थी. जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार रात का है. आरोप है कि बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में दो महिलाएं घर-घर जाकर कथित धर्मांतरण के लिए…
हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के रानीपुर क्षेत्र में स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में मंत्री के बेटे की शादी के मामले में वन विभाग के चार कार्मिकों पर गाज गिरी है। विभाग ने दो फॉरेस्टर को निलंबित करने के साथ प्रभारी रेंजर और वन दरोगा को पद से हटा दिया है। सुरेश्वरी देवी के मंदिर में बीते दिनों काबीना मंत्री खजानदास के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति के भारी वाहनों की आवाजाही हुई। रानीपुर गेट से सामान मंदिर तक ले जाया गया, जबकि ऐसी गतिविधियों की मंजूरी…
