Author: Aarogya Ganga

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में होगा आयोजन, कई प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून, 05 अगस्त 2026। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 11 अगस्त 2026 को प्रातः 9:30 बजे कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 4 अगस्त 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में…

Read More

देहरादून, 05 अगस्त 2026। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को प्रदेश में संचालित वाह्य सहायतित (Externally Aided Projects-EAP) परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुकी, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी सभी परियोजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट संबंधित फंडिंग एजेंसी, आर्थिक कार्य विभाग (DEA), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार तथा संबंधित केंद्रीय विभागों को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। उन्होंने कहा कि धीमी गति से चल…

Read More

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास मंगलवार देर शाम एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों से घिर गया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल गया। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से…

Read More

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पांच मंदिरों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 3.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 72.67 लाख में से प्रथम किस्त के रूप में 43.60 लाख की स्वीकृति दी है। विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ की राशि मंजूर इसके अलावा, विकासखंड दुगड्डा के महाब गढ़ मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.69 करोड़ की स्वीकृति में से 1.02 करोड़ की…

Read More

देहरादून नगर निगम मानसून के बाद रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में चिहि्नत 324 मकानों को ध्वस्त करेगा। प्रभावित परिवारों को एमडीडीए के फ्लैट आवंटित किए गए हैं, लेकिन कुछ अभी भी स्थानांतरित होने को तैयार नहीं हैं। देहरादून। देहरादून नगर निगम मानसून समाप्त होने के बाद रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में चिहि्नत 324 मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा। निगम प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के किफायती आवासीय फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन कई परिवार अब भी वहां से स्थानांतरित होने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में…

Read More

देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का दून में आज यानि बुधवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पूर्व जूडो कोच सतीश शर्मा ने बताया उन्नति शर्मा बीते मंगलवार को दिल्ली पहुंची। उन्होंने केंद्रीय सरकार के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह आज यानि बुधवार को दोपहर 12:20 बजे दिल्ली एयर पोर्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगी। सड़क मार्ग होते हुए वह सीधे डिफेंस कालोनी डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचेगी। उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया इस कार्यक्रम में युवा…

Read More

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह सचिव, आपदा प्रबंधन को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह तैयार रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को…

Read More

5 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला देहरादून। जनपद देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5 अगस्त को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर…

Read More

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा देहरादून/जयपुर। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच पर्यटन…

Read More

संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे, अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तुरंत बंद करने के निर्देश ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन और ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस, डीएम ने दिए कड़े प्रर्वतन के निर्देश सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास-डीएम देहरादून 04 अगस्त, 2026(सू.वि.) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों…

Read More

देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस के अनुसार मां ने आर्थिक तंगी के चलते बेटी को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया और बाद में अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। चार आरोपी गिरफ्तार। देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, जिस महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी पर आर्थिक तंगी के चलते नाबालिग का सौदा करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसकी मां…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। थाना राजपुर क्षेत्र से लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार की खुशियां लौट आईं। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को राजपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना राजपुर में सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने पिछले दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों पर त्वरित कार्रवाई करने और लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त…

Read More

बाजपुर सहित कई विधानसभाओं में फॉर्म-7 के जरिए संदिग्ध आपत्तियां उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा सहित प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दायर की गई संदिग्ध आपत्तियों को लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 3 अगस्त 2026 के फॉर्म-10 के ऑनलाइन अवलोकन में केवल बाजपुर विधानसभा के भाग संख्या 27, 142 और 149 में…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन पाँच पुलिसकर्मियों एवं पाँच पर्यावरण मित्रों को सराहनीय सेवाओं के लिए किया सम्मानित हरिद्वार, 4 अगस्त 2026 धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए…

Read More

सीएम धामी बोले – प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास…

Read More