Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
    • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश
    • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
    • समाधान दिवस बना उम्मीद की किरणः गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज
    • देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
    • ऑप्रेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड में शरण लेने वाले अपराधियों पर एसटीएफ की कार्यवाही
    • मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा: महाराज
    • प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    • रुद्रप्रयाग: खाई के मुहाने पर लटकी रही बस, 22 श्रद्धालु सुरक्षित निकले बाहर, टला बड़ा हादसा
    • सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, ‘हर-हर गंगे’ जयघोष से गूंजे घाट
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा: महाराज
    उत्तराखंड

    मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा: महाराज

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 15, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    प्रेस के सम्मुख रखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 वर्षों की उपलब्धियों का दस्तावेज

    हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी नवोदय का संकल्प पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज तेजी से विकास कर रहा है।

    उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद में अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो विजन आकार ले रहा है, उसका प्रभाव देश के हर राज्य में दिखाई दे रहा है। यदि हम उत्तराखंड की बात करें तो देवभूमि उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने योग्य साबित हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से आज उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। तेरह हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ने दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी और समय, दोनों को कम कर दिया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। उत्तराखंड में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं। जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा चुका है। उड़ान योजना के तहत प्रदेश में अट्ठारह हैली पोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से बारह पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। वर्ष 2022 तक जहां राज्य में केवल दो हैली पोर्ट थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर सात हो चुकी है। हेलीपैड की संख्या भी लगभग दोगुनी होकर 118 तक पहुंच गई है।

    कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मार्गदर्शन में पर्वतमाला परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। 408 की धनराशि से सोनप्रयाग से केदारनाथ और 2730 की लागत से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं से प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन को नई दिशा मिलेगी। चारधामों के साथ-साथ उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुनरोद्धार और पुनर्विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत कई कार्य किये जा रहे हैं। बदरीनाथ धाम को स्मार्ट अध्यात्मिक टाउन के रूप में विकसित करने हेतु दो सौ पचपन करोड़ की योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से 3808 (तीन हजार आठ सौ आठ करोड़) की जमरानी बांध, 2600 (दो हजार छह सौ करोड़) की सौंग बांध और 3966 (तीन हजार नौ सौ छियासठ करोड़) की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

    श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन बारह वर्षों के सेवा काल में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के अन्य जनपदों के साथ-साथ हरिद्वार जनपद में भी विकास की गंगा बह रही है। एक ओर जहां उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। तो वहीं आज जनपद हरिद्वार UCC पंजीकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। हरिद्वार को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी जनपद विकासखण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नीति आयोग द्वारा जनपद को तीन करोड की धनराशि का पुरुस्कार प्रदान किया गया है। “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 58 शिविर आयोजित किये गये, जिनमें लगभग 1950 शिकायतों का निस्तारण किया गया है, 21 से अधिक विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाये गये और से अधिक व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया गया। कुम्भ मेला-2027 के लिए 1182.35 की धनराशि से विभिन्न घाटों का निर्माण, पुल, पुलियों का निर्माण तथा विभिन्न सम्पर्क मार्गों के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। जनपद में दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पंतजली योगपीठ से सहदेवपुर दिनारपुर, सुभाषगढ होते हुए पुरकाजी-लक्सर-ज्वालापुर- राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेरूपुर तक मार्ग का डेढ लेन में चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बहादराबाद सिडकुल चार लेन मार्ग (भाईचारा ढाबा) से बीएचईएल बैरियर नं० 6 होते हुए शिवालिक नगर चौक (बीएचईएल मध्य मार्ग) तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण कार्य भी गतिमान है। इसी प्रकार विभिन्न राष्ट्रीय
    राजमार्गों सहित अन्य मोटर मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य भी लगातार चल रहा है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से धर्मनगरी को खेल भूमि के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीस करोड़ की लागत से सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स का निर्माण किया गया है। विकास प्राधिकरण द्वारा 1317.08 लाख की लागत से जनपद में रोड़ी पार्किंग का विकास कार्य एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया गया। हरिद्वार जनपद में एक लाख से अधिक कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। जनपद में स्वयं सहायता समूह की मदद से तेईस हजार से अधिक लखपति दीदी बनाई गयी है। नन्दा गौरा कन्याधन योजना से जनपद की लगभग अठाईस हजार बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया है। जनपद में एक लाख तिरसठ हजार से अधिक व्यक्तियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों के लिये अबतक स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत दस लाख चालीस हजार आयुष्मान कार्ड जारी किये जा चुके है। रोशनाबाद में कुष्ठ रोगियों हेतु शैल्टर होम का निर्माण कार्य किया गया है।

    श्री महाराज ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नौ हजार से अधिक व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराये गये हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अभी तक दो लाख बावन हजार लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। जनपद की सहकारी समितियों से आज दो लाख पैंतीस हजार कृषक सम्बद्ध होकर विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त कर रहे हैं। राज्य गठन के समय जनपद में मत्स्य उत्पादन आठ सौ पचास कुन्तल था, जो अब बढकर तीस हजार कुन्तल से अधिक हो गया है। भारत सरकार की जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में दो लाख चालीस हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद धर्मनगरी भी काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तरह ही भव्य व दिव्य रूप में नजर आएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत देश में अंत्योदय को समर्पित चार करोड़ पक्के घर, इक्यासी करोड़ लोगों को हर माह मुफ्त राशन, साठ करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा और चालीस लाख करोड़ रुपये का मुद्रा ऋण यह सब प्रधानमंत्री मोदी जैसा मनीषी ही कर सकता है। आज देश में “हर घर नल से जल” योजना के तहत 16 (सोलह करोड़) घरों तक पेयजल की आपूर्ति हो रही है। 2014 तक देश के केवल पांच शहर ही मेट्रो ट्रेन से जुड़े थे, अब इनकी संख्या बढ़कर छब्बीस हो गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत दुनिया को दिशा देने का काम कर रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का छप्पन प्रतिशत अकेले भारत में हो रहा है। कभी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अंतरिक्ष से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, Startup से लेकर Semiconductor निर्माण तक, भारत आत्मनिर्भरता के नए अध्याय लिख रहा है।

    प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दायित्व धारी राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, धर्मेंद्र चौहान व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मनोज गौतम आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

    June 15, 2026
    Read More

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    June 15, 2026
    Read More

    खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

    June 15, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

    June 15, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    June 15, 2026

    खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

    June 15, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?