Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
    • हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
    • उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
    • पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा
    • सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
    • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
    • CM Dhami ने THDC टनल हादसे का ग्राउंड जीरो पर जाकर किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
    • उत्तराखंड के एक्सप्रेसवे पर ‘ग्रीन गोल्ड’ का प्लान, बांस रोकेगा मिट्टी कटाव और बढ़ाएगा हरियाली
    • देहरादून। न्यू पटेल नगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.648 किलो गांजा बरामद
    • चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में हादसा, मलबा- पानी भरने से 6 की मौत, 14 घायल
    Friday, August 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चयन साल 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी हैं. विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया.

    पदोन्नति के बाद बदली गई तैनाती: पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) से अपर उप निरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्थानांतरण नीति के तहत नई जिम्मेदारी दी गई है. 208 कार्मिकों की सूची में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. कई कार्मिकों को उनके वर्तमान जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ की तैनाती वर्तमान जिले में ही बरकरार रखी गई है.

    देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में तैनाती: नई तैनाती पाने वाले कार्मिकों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर ऊधमसिंहनगर में तैनात संजीव कुमार को उत्तरकाशी, हरिद्वार में तैनात राजीव कुमार को ऊधमसिंहनगर और देहरादून में तैनात मनमोहन सिंह को देहरादून में ही नई तैनाती दी गई है.

    पर्वतीय जिलों से भी हुआ स्थानांतरण: स्थानांतरण सूची में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और चमोली जैसे पर्वतीय जिलों में तैनात बड़ी संख्या में कार्मिकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. कई पुलिसकर्मियों को पर्वतीय जिलों से मैदानी जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को दूसरे पर्वतीय जिलों में तैनाती मिली है.

    SDRF और GRP के कार्मिक भी सूची में शामिल: 208 कार्मिकों की सूची में एसडीआरएफ और जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. एसडीआरएफ से जुड़े कुछ कार्मिकों को देहरादून और चमोली समेत अन्य जिलों में भेजा गया है. वहीं जीआरपी में तैनात कार्मिकों का भी स्थानांतरण किया गया है.

    तत्काल कार्यमुक्त होकर संभालना होगा कार्यभार: पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित कार्मिकों को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित अधिकारियों को कार्मिकों को कार्यमुक्त करने के बाद इसकी अनुपालन आख्या पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

    208 कार्मिकों के नाम और नई तैनाती दर्ज: डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कार्यालय से जारी आदेश में क्रम संख्या 1 से 208 तक पदोन्नत कार्मिकों के नाम, पिता का नाम, वर्तमान नियुक्ति जिला और स्थानांतरित जिला दर्ज किया गया है. पदोन्नति के बाद बड़े स्तर पर हुए इस स्थानांतरण से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस बल की तैनाती में बदलाव हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।

    August 14, 2026
    Read More

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

    August 14, 2026
    Read More

    पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा

    August 14, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

    August 14, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती

    August 14, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?