हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड की ओर से शहर में पहली बार दो दिवसीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान और खेल समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। 30 अप्रैल को सीएम धामी हल्द्वानी के मेडिकल कालेज सभागार में प्रदेशभर के 15 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करेंगे। इसके साथ ही बुधवार से हल्द्वानी स्टेडियम में 60 प्लस आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों की फुटबाल, वालीबाल और बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को हल्द्वानी स्टेडियम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि समारोह की शुरुआत 29 अप्रैल को हल्द्वानी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं आयोजित…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून /हरिद्वार/ ऋषिकेश।वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मई 2026 का महीना ग्रहों की चाल के कारण बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे और एक साथ कई शुभ राजयोग बनाएंगे. इन योगों का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन, खासकर आर्थिक स्थिति और करियर पर देखने को मिलेगा. उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” के मुताबिक, इस महीने रुचक, बुधादित्य, गजकेसरी, मालव्य, भद्र और लक्ष्मी नारायण जैसे प्रभावशाली राजयोग बन रहे हैं, जो कई लोगों के लिए नए अवसर और लाभ लेकर आ सकते हैं. मई 2026 में बनने वाले…
ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर जंगलात चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश: ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार से जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। यह हादसा जंगलात चौकी के पास हुआ, जहां कुछ ही सेकंड में स्थिति बेकाबू हो गई। जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर जा रही यूपी नंबर की कार का टायर फटते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। कार…
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में मई से शिवपुरी-ब्यासी के बीच ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। इस साल के अंत या जनवरी 2027 तक ट्रायल ट्रेन चलाने की योजना है और दिसंबर 2028 तक पूरा प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऋषिकेश: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अब तेजी देखने को मिल रही है। इस परियोजना के तहत शिवपुरी से ब्यासी के बीच लगभग 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक को बिछाने का काम मई 2026 से शुरू किया जाएगा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) इस कार्य को तेजी से पूरा करने की तैयारी में जुटा है ताकि आगे की प्रक्रिया समय…
देहरादून: उत्तराखंड में जल जीवन मिशन 2.0 को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का आभार जताते हुए कहा कि यह समझौता राज्य में पेयजल योजनाओं को तेज गति देगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन उत्तराखंड के लगभग 14 लाख ग्रामीण परिवारों के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। प्रदेश में इस मिशन के तहत करीब 16,500 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से अधिकांश पूरी हो चुकी…
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, जाखन और कुठाल गेट क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण ने सेक्टरवार टीमों का गठन कर प्रत्येक दिन निरीक्षण और कार्रवाई सुनिश्चित की है, जिससे शहर के नियोजित विकास को गति मिल सके और अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। एमडीडीए के अधिकारियों के निर्देशों के तहत मेहुवाला माफी, राजपुर, जाखन तथा कुठाल गेट डोईवाला क्षेत्रों में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।…
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अचानक बदलते मौसम को देखते…
सीएम धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम की “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग: कुमाऊं मंडल में वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की की घोषणा देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “रजत जयंती समारोह” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुमाऊं मंडल में भी वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा की। मौन पालन को और बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र में बी – बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए।…
चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाए चाक चौबंद – सतपाल महाराज जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा यात्री पंजीकरण केंद्र में…
Madarsa Board उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और मदरसों के संचालन को लेकर राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि राज्य में ‘मदरसा बोर्ड’ को पूरी तरह से भंग किया जाएगा. सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया कि उत्तराखंड के मदरसों में अब कोई अलग सिलेबस नहीं चलेगा.विधान सभा के विशेष सत्र के दौरान एक बार फिर मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यकों को लेकर साफ़ कहा कि मदरसा बोर्ड को खत्म कर माइनॉरिटी के बच्चों को समान एजुकेशन और मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बड़ा फैसला किया…
देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित कराया। इस फैसले से नगर निगम के सफाई कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने एकमत होकर प्रस्ताव का समर्थन किया और मेयर का आभार व्यक्त किया। निर्णय पारित होते ही सभागार “मेयर ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना नगर…
देहरादून के कैनाल रोड पर बुधवार को माहौल उस वक्त गरमा गया, जब राष्ट्रपति निकेतन गेट नंबर 4 के सामने खुल रही शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया। पिछले कई दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने अब उग्र रूप ले लिया है, जिसमें स्थानीय महिलाएं भी शामिल हैं। शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्थानीय लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी हाल में इस दुकान को…
हरिद्वार: उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि पुलिस की तरफ से लोगों की जागरूक भी किया जा रहा है कि साइबर ठगों से कैसे बचें, फिर भी कुछ लोग लालच या फिर जागरूकता के अभाव में साइबर ठगों का शिकार हो जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से करीब एक करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी हुई है. फेसबुक पर विज्ञापन देखकर झांसे में आया: पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की…
नैनीताल: उत्तराखंड में 2018 की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुर्खियों में है। दो हजार से अधिक पदों वाली इस भर्ती में अब कानूनी पेच फंस गया है, जिससे अभ्यर्थियों और आयोग के बीच टकराव तेज हो गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव को 6 मई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह आदेश मंगलवार को सुनवाई के दौरान दिया गया। क्या है पूरा मामला? दरअसल. यह विवाद उन 9 अभ्यर्थियों से…
देहरादून : जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार होमस्टे संचालन की गहन जांच कराई जा रही है। जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी विलोपित किया जाएगा। जिले में होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर डीएम ने कार्रवाई का डंडा चला दिया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में 17 होमस्टे का…
मेरे आह्वान पर महिला आक्रोश रैली में पहुंची हजारों की संख्या में मातृशक्ति का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व आभार :रेखा आर्या देहरादून: महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मातृशक्ति नें देहरादून में गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिलाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ…
