इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं। उन्होंने पूरे…
Author: Aarogya Ganga
बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों और विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के किमी 7 पर स्थित भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग से मलबा हटाने के लिए उपलब्ध जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि…
लोनिवि मंत्री ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव देहरादून/दिल्ली। प्रमुख नदियों व्यास, रावी, भागीरथी, अलकनंदा, तीस्त आदि में वैज्ञानिक ढ़ग से ड्रेजिंग और बाढ़ सुरक्षा उपाय के लिए संयुक्त कार्य योजना पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन के सागर मंथन हाल में गुरुवार को परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय, वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन एवं जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में…
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने भागवत कथा आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन सोने की चेन, 10 हजार रुपये की नकदी और चेन काटने वाला कटर बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल होंडा सिटी कार (HR26AX2739) भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं…
चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि…
देहरादून 20 अगस्त, 2026 सचिव समाज कल्याण डॉ श्रीधर बाबू अद्वांकी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सचिव ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, मूल्यांकन, परामर्श, पुनर्वास सेवाओं तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अभिलेखों एवं विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिव ने…
मसूरी। लगातार हो रही बारिश के बीच त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। डिमटा बैंड के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि फिलहाल मसूरी से…
LUCC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त; 1.53 करोड़ नकद और 5.25 करोड़ का सोना-चांदी बरामद देहरादून। लोन और निवेश के नाम पर हजारों करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े LUCC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED मुख्यालय, नई दिल्ली की टीम ने 13 से 16 अगस्त 2026 के बीच मुंबई और भोपाल में SAGA ग्रुप से जुड़े समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों के कई आवासीय एवं व्यावसायिक ठिकानों पर PMLA के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने 30 करोड़ रुपये से अधिक…
चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पागल कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए तीन दिनों के लिए सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। आदेश में साफ किया गया है कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पागल और आक्रामक कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल हो चुके हैं। बाजार और आसपास के…
हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार रात हथियारबंद बदमाशों ने जुए के अड्डे पर धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर नकदी के साथ सोने की चेन और अंगूठियां भी उतरवा लीं। वारदात के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। दस लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस के अनुसार, गोरापड़ाव क्षेत्र…
ऑटो रिजेक्ट और डुप्लीकेट पत्रावलियों का होगा समाधान, समय-सीमा से पहले अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण, तकनीकी खामियों, डिजिटल डाटा की सुरक्षा और वित्तीय मॉड्यूल को लेकर आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और आवेदकों को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।…
इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया, कोर्स निदेशक श्रीमती अजीता लौंगजाम सहित भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं परिवीक्षार्थी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं…
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर संचालित हो रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने ऐसे वाहनों को चिन्हित कर संबंधित वाहन डीलरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त के संज्ञान में आया कि मंडल के कुछ क्षेत्रों में ऐसे दोपहिया वाहन सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें अभी तक रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित नहीं हुआ है। नियमानुसार बिना पंजीकरण के किसी भी वाहन का सार्वजनिक सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है। आयुक्त दीपक…
देहरादून : 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम…
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बिजली की तार चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी और नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला के प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह रावत ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात…
नैनीताल। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दोषी ठहराए गए पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने दो दिन तक चली लंबी सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान तीनों अभियुक्तों की ओर से अपने पक्ष में कई तर्क पेश किए गए, लेकिन कोर्ट ने बचाव पक्ष के तर्कों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद खंडपीठ ने तीनों की जमानत याचिकाएं निरस्त कर दीं। 2025 में तीनों को हुई थी उम्रकैद…

