Author: Aarogya Ganga

अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच चमोली ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नाले के आसपास हर संभावित स्थान को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना में सीमा सड़क…

Read More

देहरादून/ऋषिकेश। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश की बीन नदी उफान पर है। इसी बीच तेज बहाव के बीच एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। वाहन में फंसे दो लोगों की जान पर बन आई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रात के अंधेरे, तेज बहाव और नदी में खिसक रहे वाहन के बीच SDRF जवानों के लिए बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात…

Read More

खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र व राज्य स्तर पर होगा आयोजन युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में “खेल महाकुम्भ-2026- मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई है। खेल महाकुम्भ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 01 से 10 सितम्बर 2026 तक, विधानसभा स्तर की विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 11 से 20 सितम्बर 2026 तक, संसदीय क्षेत्र स्तर की सांसद चैम्पियनशिप…

Read More

मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला एवं बड़े उप जिला अस्पतालों का 31 मार्च, 2027 तक एनएबीएच प्रत्यायन कराने के दिए निर्देश मुख्य सचिव ने अस्पतालों में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी चिकित्सालयों…

Read More

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। इस प्रकार अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज (कीचड़/मलबे) को लगातार हटाया जा रहा है। इसके…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। शहर में झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि लगातार बारिश के बीच प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 18 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है | मौसम विभाग ने आज देहरादून और टिहरी जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी किया है। इन…

Read More

रामनगर: रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय बाघ कॉर्बेट पार्क के जंगल से निकलकर आबादी से सटे इलाके में पहुंच गया और घोड़े पर हमला कर दिया। घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ लोगों को झूला पुल और जंगल के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे नेशनल हाईवे-309 पर झूला पुल चौराहे के पास, पूर्व में बनाए गए गर्जिया पर्यटन जोन के गेट के समीप बाघ ने एक घोड़े…

Read More

कोटद्वार निवासी सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव से खानपुर विकासखंड में ट्रैप हरिद्वार। विकासखंड खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी श्री हरिओम यादव को आज 18 अगस्त 2026 को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में हरिओम यादव ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये उत्कोच की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप लगाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह…

Read More

ऊखीमठ। पंचम केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी खिसककर मंदिर परिसर में आ गई, जिससे अतिरिक्त कक्ष और शेड इसकी चपेट में आ गए। घटना में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि भूस्खलन के समय मंदिर के अतिरिक्त कक्षों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी।…

Read More

आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव…

Read More

देहरादून, 17 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जन समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए और उसे…

Read More

देहरादून (17 अगस्त 2026): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नवीन की इस संगठनात्मक टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री शामिल किए गए हैं। केंद्रीय संगठन में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को सीधे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का अहम दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में तीरथ सिंह रावत के साथ-साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेता राम माधव को भी शामिल किया गया…

Read More

देहरादून | 17 अगस्त 2026: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर देहरादून पुलिस लगातार सक्रिय है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सोमवार को थाना बसंत विहार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस ने बुजुर्गों को ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अन्य प्रकार के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड…

Read More

कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सोमवार सुबह हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक हाईवे पर पहुंचे हाथियों ने कई वाहनों को निशाना बनाया, जबकि एक टेंपो ट्रैवलर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे, जिन्होंने किसी तरह वाहन से दूर हटकर अपनी जान बचाई। हाथियों के हाईवे पर डटे रहने के कारण करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालक दहशत के कारण आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठा सके। हाईवे पर अचानक आ धमका हाथियों का झुंड जानकारी के…

Read More

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 86 ग्राम अवैध गांजे के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अलीगढ़ से गांजा लेकर देहरादून पहुंचे थे और इसे सपेरा बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी…

Read More