हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद बदमाशों…
Author: Aarogya Ganga
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की प्रारंभिक सूचना है। जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (DCR) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवल्स संख्या UK-14 PA-5006 सोनगाड के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित…
हल्द्वानी। रक्षाबंधन से पहले महंगाई ने त्योहार के स्वाद का जायका बिगाड़ दिया है। चीनी, दूध, खोया और गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ा है। इसके चलते इस बार बाजार में मिठाइयों के दाम पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी से लेकर कई जगह 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वहीं, चीनी के दाम बढ़ने से घरों में बनने वाले पकवानों की लागत भी बढ़ गई है। रामपुर रोड स्थित डीके जनरल स्टोर के संचालक विनोद के अनुसार, बाजार में इस समय चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। कुछ…
नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की अदालत ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत सुनवाई के बाद पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी और प्रमोद सागर उर्फ पप्पू उर्फ पीके को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जिला बदर किए गए आरोपियों में पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, थाना रामपुर शामिल है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 307/120बी बीएनएस समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं, प्रमोद सागर उर्फ पप्पू…
देहरादून, 23 अगस्त। वीकेंड के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। 22/23 अगस्त की रात चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की। इनमें से 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ…
देहरादून: भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति 23 से 26 अगस्त तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। उपसमिति के संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस दौरे के दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं, चुनौतियों और विज्ञापन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय प्रेस परिषद के निजी सचिव अशोक कुमार नवरत्न ने महानिदेशक सूचना को भेजे पत्र में बताया कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम सात बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों से मुलाकात एवं संवाद करेगी। इसके बाद 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे इसी स्थान पर…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश: बार-बार चुनाव विकास में बाधक जनजागरण की अपील: शिवराज सिंह चौहान ने संत समाज से किया आग्रह- मोदी जी के विचार को जनता तक पहुँचाएँ शिवराज सिंह चौहान ने कहा- देश पहले, पार्टी बाद में; एक राष्ट्र-एक चुनाव का मोदी जी का संकल्प हो पूरा वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में…
रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रुड़की स्थित देव फार्म हाउस में भव्य कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और समाज के सभी वर्गों की व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संत रविदास जी महाराज के जयघोष और भक्तिभाव के बीच कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और कलश वंदन किया गया।…
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इफ्तिखार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके दोस्तों अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, इफ्तिखार इंद्रा मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाता था। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर के पास स्थित एक गोदाम में अपने दोस्तों के पास गया था। आरोप है कि वहीं उसके साथ मारपीट की गई और…
चमोली। नीती घाटी के तमक क्षेत्र में 10 अगस्त को आई भीषण आपदा के दौरान लापता हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवान पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को भलागांव के समीप धौलीगंगा नदी के किनारे शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जवान की मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आपदा के बाद से चल रहा था सर्च अभियान 10 अगस्त 2026 को तमक क्षेत्र में अचानक आई आपदा के दौरान भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से इलाके में व्यापक नुकसान हुआ था। इसी…
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर…
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने…
अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के फूलाई गांव में देर रात एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और सो रही 88 वर्षीय परुली देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक परुली देवी रात करीब तीन बजे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ कमरे में पहुंच गया और उन पर झपट पड़ा। महिला के शोर मचाने पर उनकी बहू की नींद खुली। कमरे में तेंदुए को देखकर वह घबरा गई और आसपास के लोगों को जानकारी दी।…
मुख्यमंत्री ने BTIndia@100 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग राज्य की औद्योगिक क्षमता और विकास मॉडल को देश के समक्ष रखा औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति दे रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।…
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और फायरिंग पर एसएसपी दून सख्त, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग की गई थी। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली…
देहरादून। निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड ने राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध निजी कॉलेजों के वर्षों से लंबित संबद्धता विस्तार के मामलों का मुद्दा राजभवन में उठाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति से मुलाकात कर संबद्धता विस्तार में हो रही देरी से कॉलेजों और विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं की जानकारी दी। डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध निजी कॉलेजों को प्रत्येक वर्ष संबद्धता विस्तार के लिए निरीक्षण शुल्क जमा कर निरीक्षण करवाना पड़ता है। निरीक्षण टीम की ओर से संबद्धता विस्तार की संस्तुति के बाद विश्वविद्यालय…

