Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया
    • उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण
    • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
    • पिंडर घाटी में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
    • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
    • भागवत कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पंजाब के 4 आरोपी दबोचे
    • दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध और सुगम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-सचिव समाज कल्याण
    • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
    • मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर: NH-707A का बड़ा हिस्सा टूटा, कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पूरी तरह बंद
    Thursday, August 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»हल्द्वानी में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, जुए के अड्डे से लाखों लूटकर फरार
    अपराध उत्तराखंड

    हल्द्वानी में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, जुए के अड्डे से लाखों लूटकर फरार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार रात हथियारबंद बदमाशों ने जुए के अड्डे पर धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर नकदी के साथ सोने की चेन और अंगूठियां भी उतरवा लीं। वारदात के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

    दस लोगों के जुआ खेलने की सूचना

    पुलिस के अनुसार, गोरापड़ाव क्षेत्र में कुछ माह पहले पुरानी कारों की बिक्री से संबंधित एक कार्यालय खोला गया था। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे यहां करीब दस लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो और सफेद रंग की कार में सवार आठ से दस बदमाश अचानक कार्यालय में घुस आए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और वहां मौजूद लोगों को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया।

    नकदी के साथ चेन और अंगूठियां भी लूटीं

    बदमाशों ने जुए के फड़ पर रखी नकदी अपने कब्जे में लेने के साथ ही वहां मौजूद लोगों की जेबें भी तलाशी। इसके अलावा लोगों के गले से सोने की चेन और अंगुलियों से अंगूठियां भी उतरवा ली गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों वाहनों से फरार हो गए।

    कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल

    बताया जा रहा है कि लूट का शिकार हुए लोगों में कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल हैं। इनमें अधिकांश लोग गोरापड़ाव और हल्द्वानी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये लोग अक्सर उक्त कार्यालय में इकट्ठा होते थे।

    सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश

    घटना के खुलासे के लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाश जिन दो वाहनों से पहुंचे और फरार हुए, उनके रूट की भी जांच की जा रही है। हाईवे समेत आसपास के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस जुटा रही है। बताया जा रहा है कि एक कैमरे में बदमाशों की गाड़ी से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है।

    एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के थानों को भी अलर्ट किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026
    Read More

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण

    August 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026

    उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण

    August 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?