Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया
    • उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण
    • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
    • पिंडर घाटी में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
    • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
    • भागवत कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पंजाब के 4 आरोपी दबोचे
    • दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध और सुगम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-सचिव समाज कल्याण
    • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
    • मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर: NH-707A का बड़ा हिस्सा टूटा, कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पूरी तरह बंद
    Thursday, August 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»भागवत कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पंजाब के 4 आरोपी दबोचे
    उत्तराखंड देहरादून

    भागवत कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पंजाब के 4 आरोपी दबोचे

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने भागवत कथा आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन सोने की चेन, 10 हजार रुपये की नकदी और चेन काटने वाला कटर बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल होंडा सिटी कार (HR26AX2739) भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

    पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़ित महिलाओं समेत आयोजन में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों का हुलिया जुटाया। साथ ही पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया गया।

    जांच के दौरान पुलिस को पंजाब के पटियाला क्षेत्र के समाना गैंग के इस तरह की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गिरोह के संबंध में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

    19 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य दोबारा देहरादून पहुंचे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिद्वार बाईपास रोड पर चेकिंग अभियान चलाया और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

    सोशल मीडिया से तलाशते थे भागवत कथा के आयोजन

    पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से पंजाब के पटियाला जिले के समाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्तमान में पटियाला के आसपास अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और YouTube के जरिए अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं और धार्मिक आयोजनों की जानकारी जुटाते थे।

    इसके बाद गिरोह के सदस्य, जिनमें अधिकतर महिलाएं होती थीं, आयोजन स्थल पर पहुंचकर भजन-कीर्तन में शामिल हो जाते थे। मौका मिलते ही गिरोह की महिलाएं आयोजन में मौजूद महिलाओं के गले से चेन काटकर चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य आयोजन स्थल के बाहर वाहन में उनका इंतजार करते थे और सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. अजय सिंह, पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब, उम्र 26 वर्ष।
    2. गुरुप्रीत सिंह, पुत्र पप्पू सिंह, निवासी 16 एकड़ बरनाला, जिला बरनाला, पंजाब, उम्र 28 वर्ष।
    3. हरजिन्दर कौर उर्फ रानी, पत्नी काका, निवासी ग्राम लगडोई, थाना सदर, पटियाला, पंजाब, उम्र 40 वर्ष।
    4. पूजा कौर उर्फ लाडी, पत्नी जगत सिंह, निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, जिला पटियाला, पंजाब, हाल निवासी चावड़ा बाजार, पटियाला, उम्र 48 वर्ष।

    बरामद सामान

    • तीन पीली धातु की चेन
    • 10 हजार रुपये नकद
    • चेन काटने वाला एक कटर
    • वारदात में इस्तेमाल होंडा सिटी कार संख्या HR26AX2739

    पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह द्वारा पूर्व में अंजाम दी गई अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    पुलिस टीम

    कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर विनोद सिंह गुंसाई, उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह पुंडीर, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल सुनीत चौधरी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन सिंह रावत, कांस्टेबल आबिद अली, कांस्टेबल कैलाश पंवार, महिला कांस्टेबल गीता बिष्ट तथा SOG देहरादून की हेड कांस्टेबल किरण शामिल रहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026
    Read More

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण

    August 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026

    उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण

    August 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?