Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • नशामुक्ति अभियान और संगठन के नाम के दुरुपयोग को लेकर एसएसपी से मिले विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी
    • मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण
    • नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी(NEPA) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया SDRF वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यप्रणाली की बारीकियों को जाना
    • उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री
    • क्लेमेंटाउन हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
    • उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी; बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को भी जिम्मेदारी
    • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
    • टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
    • एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक महासंघ ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
    • VMSB-UTU के पांच कैंपस में निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट के सवाल, डेपुटेशन व्यवस्था के वैधानिक आधार पर मांगा जवाब
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»क्लेमेंटाउन हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    क्लेमेंटाउन हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने हत्या की योजना बनाई थी।

    पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हुई और इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्लेमेंटाउन पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

    घटना के बाद धीरज अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेंटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना क्लेमेंटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद 23 सितंबर को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित ससुराल में रह रहा था। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी का दावा है कि पिछले तीन महीने से पत्नी उसे घर में प्रवेश करने और बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी।

    पुलिस के मुताबिक, करीब एक माह पहले आरोपी को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सहारनपुर से एक देसी तमंचा खरीदा और घटना से पहले रात में देहरादून पहुंचकर घटनास्थल के पास एक निर्माणाधीन भवन में छिपकर निगरानी की।

    आरोप है कि 21 सितंबर की सुबह मौका देखकर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

    आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपी:
    धीरज पंवार उर्फ लल्लू पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।

    बरामदगी:

    • 315 बोर का तमंचा
    • एक जिंदा कारतूस
    • घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट

    पुलिस टीम में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन उ0नि0 लोकपाल परमार, उ0नि0 विवेक भंडारी, हे0का0 राजीव कुमार, हे0का0 धनवीर सिंह, का0 ईदु खान और चालक कां0 कृष्ण कुमार शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम में उ0नि0 धनीराम पुरोहित, हे0का0 किरण, का0 आशीष राठी और का0 मनोज सुंदरियाल शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्ति अभियान और संगठन के नाम के दुरुपयोग को लेकर एसएसपी से मिले विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी

    September 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

    September 24, 2026
    Read More

    नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी(NEPA) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया SDRF वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यप्रणाली की बारीकियों को जाना

    September 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नशामुक्ति अभियान और संगठन के नाम के दुरुपयोग को लेकर एसएसपी से मिले विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

    September 24, 2026

    नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी(NEPA) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया SDRF वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यप्रणाली की बारीकियों को जाना

    September 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?