Author: Aarogya Ganga

नई दिल्ली। देशभर में महंगाई की मार लगातार आम लोगों की जेब पर भारी पड़ती जा रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और CNG के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसके बाद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। तेल कंपनियों के अनुसार CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां CNG का रेट 80.09 रुपये प्रति किलो था, अब वह बढ़कर 81.09 रुपये प्रति…

Read More

उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है। देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में जहां तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री ने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण, प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हुए शामिल देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया।…

Read More

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात वन विभाग के संविदा कर्मचारी की हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है वन विभाग में संविदा पर तैनात 50 वर्षीय प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तिवारी सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और टांडा…

Read More

देहरादून। राजधानी के पैनेसिया अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती एक 55 वर्षीय महिला मरीज की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अवैध कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ​शुरुआती जांच के अनुसार, हादसा आईसीयू में लगे एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। क्या है पूरा मामला? ​मृतका वीरवती (55 वर्ष) के परिजनों के अनुसार, 19 मई…

Read More

तकदीर के मारे व्यथित, असहायों ं की तस्वीर बदल रहा जिला प्रशासन; उपचार, शिक्षा, रोजगार से ऋण माफी तक सैकड़ों प्रकरणों का मानवीय निस्तारण सुनीता को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार में मिला सहारा मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में असहाय जरूरतमंदों को सबल बनाता जिला प्रशासन देहरादून: मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर पीड़ित एवं संकटग्रस्त परिवारों के जीवन…

Read More

देहरादून में गाली देने के 41 दिन बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने उत्तराखंड पुलिस के सवालों का शुक्रवार को जवाब दिया है। वे हरिद्वार की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के साथ देहरादून एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे माफी और गाली पर सवाल किया तो वे तेजी से कार की तरफ भागे और दरवाजा बंद कर काले शीशे वाली कार से वहां से रवाना हो गए। वहीं, विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने समन जारी किया था, जिसका जवाब देने के लिए मासूम शर्मा देहरादून पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि…

Read More

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 473 पद सिंचाई एवं 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था, जहाँ युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। उन्होंने कहा आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्तिपत्र इस बात…

Read More

देहरादून: दून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि धोखाधड़ी के मामले में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे की जमीन बेचकर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पेरिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आरोपियों ने ग्राम सौंडा सरोली स्थित भूमि को अपनी पहचान के लोगों की बताकर पीड़ित से बयाने के रूप में 30 लाख…

Read More

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के…

Read More

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 5 जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक के बीच चलने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को इस बार सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे एक बड़े राजनीतिक जनसंपर्क अभियान के रूप में इस्तेमाल करेगी। भाजपा का यह नया दांव प्रदेश के बुद्धिजीवी वर्ग को साधने पर केंद्रित है। इस 16 दिवसीय महाअभियान के दौरान पार्टी विशेष गोष्ठियां और वृहद जनसंपर्क कर 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएगी। प्रबुद्धजनों और…

Read More

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर मलबे और पत्थरों की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मुख्य मार्ग पर हनुमान बैरियर के समीप पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने के कारण दो यात्री इसकी चपेट में आ गए। इस दुखद हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। ​आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू टीम मौके पर ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके…

Read More

ऋषिकेश।  लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में स्थित डबल ट्रिपल बीच के पास एक दुखद हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद से दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जहां यह हादसा हुआ वह क्षेत्र पूर्णतः प्रतिबंधित घाट क्षेत्र है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सभी युवक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 21 मई की शाम चार दोस्त डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र…

Read More

हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “इंधन बचाओ” अपील को आत्मसात करते हुए गुरुवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस यात्रा की। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। सांसद अजय भट्ट के रोडवेज…

Read More

खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर चालक ने किया जानलेवा प्रयास, घायल वन कर्मी अस्पताल में भर्ती Dehradun: कालसी वन प्रभाग क्षेत्र में अवैध खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वह अब सरकारी कार्मिकों पर जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे। जो साफ दर्शाता है कि माफिया को किस कदर संरक्षण प्राप्त है। मोट नदी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर चालक ने वन कर्मी पर ही वाहन चढ़ाने की कोशिश…

Read More

देहरादून: Rishikesh से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में एक छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ऑफिस में बुलाकर की गलत हरकत का आरोप जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। आरोप है…

Read More