Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा
    • मंगलौर में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या का आरोप, पिता और उसका दोस्त गिरफ्तार; गंगनहर में शव फेंकने का दावा
    • कर्मचारियों के वेतन से PF काटकर जमा न करने का आरोप, सहारा इंडिया के छह अधिकारियों पर मुकदमा
    • ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत 3 गिरफ्तार
    • हल्द्वानी डकैती का मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटी गई रकम बरामद
    • वीकेंड पर दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’, 500 से अधिक लोगों से पूछताछ
    • नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश
    • रक्षाबंधन से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़े; चीनी 70 रुपये किलो तक पहुंची
    • गंगोत्री हाईवे पर ब्रेक फेल होने से पलटा टेंपो ट्रेवल्स, 17 यात्री सवार
    • हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»पटेलनगर में फायरिंग और मारपीट मामले में चार गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    पटेलनगर में फायरिंग और मारपीट मामले में चार गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 21, 2026Updated:August 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और फायरिंग पर एसएसपी दून सख्त, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग की गई थी। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

    पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार सवार युवकों ने फायरिंग की है और एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। घायल युवक साहिल को उसके साथियों ने उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया।

    घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल समेत अन्य युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरमीत, रमन, अमन और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ की।

    वहीं, दूसरे पक्ष के गुरमीत और उसके साथियों पर आईटीएस कॉलेज के पास पहले फायरिंग करने का आरोप है। इसके बाद पहले पक्ष के युवकों द्वारा पीछा किए जाने पर कार सवार युवकों ने शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौक के पास दोबारा फायरिंग की। इस दौरान साहिल को गोली लग गई।

    सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे लोगों में भी भय का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा अपराध संख्या 545/26 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 125, 191(2), 3(5) और 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजल पाल (21), आदित्य मलिक (23), अंशुल (23) और आर्यन (22) के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

    एसएसपी दून ने स्पष्ट किया है कि पढ़ाई की आड़ में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    गिरफ्तार आरोपी

    • सुजल पाल (21) पुत्र अरविंद कुमार, निवासी जलालाबाद भवन, जिला शामली, उत्तर प्रदेश।
    • आदित्य मलिक (23) पुत्र कविंद्र मलिक, निवासी चंद्रणी कौशल्या एनक्लेव, पटेलनगर।
    • अंशुल (23) पुत्र शिव कुमार, निवासी शिकारपुर, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, हाल पता मेडिकल कॉलेज के पास, पटेलनगर।
    • आर्यन (22) पुत्र कुलवीर सिंह, निवासी बरसी, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

    पुलिस टीम

    प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं, व0उ0नि0 प्रमोद शाह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत, कांस्टेबल राजदीप मलिक और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा

    August 24, 2026
    Read More

    कर्मचारियों के वेतन से PF काटकर जमा न करने का आरोप, सहारा इंडिया के छह अधिकारियों पर मुकदमा

    August 24, 2026
    Read More

    मंगलौर में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या का आरोप, पिता और उसका दोस्त गिरफ्तार; गंगनहर में शव फेंकने का दावा

    August 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा

    August 24, 2026

    कर्मचारियों के वेतन से PF काटकर जमा न करने का आरोप, सहारा इंडिया के छह अधिकारियों पर मुकदमा

    August 24, 2026

    मंगलौर में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या का आरोप, पिता और उसका दोस्त गिरफ्तार; गंगनहर में शव फेंकने का दावा

    August 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?