हल्द्वानी/नैनीताल। हल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं एकमात्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार कन्याल के स्थानांतरण के संबंध में “मेरा सपना, मेरी कोशिश” सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था तथा क्षेत्रीय जनसमस्या निवारण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) नैनीताल डॉ. रश्मि पंत से भेंट कर अलग-अलग विस्तृत जनहित ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आग्रह किया कि जब तक डॉ. सुधीर कुमार कन्याल के स्थान पर समकक्ष विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण नहीं हो जाता, तब तक उन्हें कार्यमुक्त न किया जाए। साथ ही हल्दूचौड़ अस्पताल में रिक्त चिकित्सकीय एवं…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक अब सुबह के बजाय शाम को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के चलते बैठक के समय में बदलाव किया गया है। अब कैबिनेट की बैठक शाम 4:30 बजे सचिवालय में होगी। बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्मिक, सैनिक कल्याण, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और गृह विभाग से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद कई महत्वपूर्ण…
देहरादून। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे यशोवर्धन के खिलाफ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी और फर्जी पहचान बताने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि गढ़ी कैंट निवासी अंशुल उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि बीते मार्च में वह यशोवर्धन से मिला था। आरोपी ने खुद को केंद्र सरकार की गुप्त एजेंसियों और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से जुड़ा अफसर बताया। उसने अंशुल को उसकी दिवंगत मां के नाम पर सुमन हेल्थ एंड वेलनेस, हाउज द होस और यूरेका फार्म्स नामक कंपनियों के पंजीकरण का…
उत्तराखंड। चमोली जनपद के बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल लापता बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है । बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। निलंबन की कार्रवाई के बाद से ही उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। विदित है बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद यह बड़ा घटनाक्रम हुआ है। इस मामले के बाद से ही पूरे मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज देहरादून पहुंचे। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्पगुच्छों से भव्य अभिनंदन किया। वेणुगोपाल ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक की और जिलों के राजनीतिक समीकरणों तथा संगठन विस्तार की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। PAC बैठक में बनी 2027…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरूवार को खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरकर सहस्रधारा, कार्लीगाढ़ और अति-संवेदनशील सपेरा बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बात कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को तत्परता से काम करने के सख्त निर्देश दिए। चार जगहों पर बंद सहस्रधारा-सरोना मार्ग, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर तुरंत खोलने के आदेश…
राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-04 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।…
देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम की गंभीर चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।…
बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी पर विशेष फोकस, स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने के निर्देश CM ने बैंकों को दिए ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश, कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में लगेंगे विशेष शिविर देहरादून, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए कम ऋण-जमा (सीडी) अनुपात वाले जनपदों में नियमित ऋण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और बैंक आमजन, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा…
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में लगातार बारिश के बीच सुरकंडा के पास कद्दूखाल में भूस्खलन से एक पुराना भवन ढह गया। दो रेस्टोरेंट और आसपास की दुकानें भी खतरे की जद में आ गईं। प्रशासन ने क्षेत्र खाली कराकर जांच शुरू कर दी है। टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के कद्दूखाल क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन से एक पुराना भवन भरभराकर ढह गया। घटना के बाद प्रशासन ने दो रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को एहतियातन खाली करा दिया है। प्रारंभिक जांच में होटल निर्माण के लिए की जा रही खोदाई को भूस्खलन की…
देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है। सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए रेंजर्स मैदान व परेड ग्राउंड के दो विकल्प रखे गए थे। इस सिलसिले में दोनों मैंदानो का निरीक्षण भी किया गया। इसमे परेड ग्राउंड को उपयुक्त माना गया। हालांकि, राहुल का दौरा मौसम के रुख पर भी निर्भर करेगा। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी आज देहरादून पहुंच रहे हैं। वह, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर राहुल…
देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए परेड ग्राउंड और सचिवालय में अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजनाओं को गति दी जाएगी। मुख्य सचिव ने डबल बेसमेंट, अधिक पार्किंग क्षमता और राजपुर रोड पर एलिवेटेड पार्किंग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दि देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बढ़ते वाहनों और पार्किंग संकट को देखते हुए सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। परेड ग्राउंड और सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा…
देहरादून: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि छह पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चम्पावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश,…
देहरादून: देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। नई सूची के अनुसार कई थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश कठैत को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है, जबकि निरीक्षक प्रमोद उनियाल को प्रभारी वीवीआईपी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अरविंद कुमार को कालसी थानाध्यक्ष पद…
नैनीताल। जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्रोस्टिक सेंटर और अन्य क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट को राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जनपद के सभी पंजीकृत निजी चिकित्सा संस्थानों को जारी एडवाइजरी में कहा है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और संवर्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में प्रत्येक निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, डे-केयर…
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शहीद बलवंत को अंतिम बिदाई देने पहुंचा लोगों का हुजूम मणिपुर में आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए थे उनमें से एक जवान का पार्थिव शरीर आज यहां पहुंचा क्षेत्र के लोग अपने शहीद को अंतिम विदाई दे रहे हैं । मणिपुर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीर सपूत वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल शहीद हल्द्वानी। मणिपुर के उखरूल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा असम राइफल्स के काफिले पर किए गए कायराना आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीर सपूत वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल शहीद हो गए। आज उनके आवास पर उनका पार्थिव…

