Author: Aarogya Ganga

देहरादून। राजपुर रोड पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई महिला के लिए दून पुलिस मददगार साबित हुई। सूचना मिलते ही यातायात ड्यूटी पर तैनात सीपीयू कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका। महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार जताया। पुलिस के अनुसार, संचार केंद्र जाखन के पास जोहड़ी कट, राजपुर रोड पर अज्ञात वाहन द्वारा एक महिला को टक्कर मारकर घायल किए जाने की सूचना यातायात ड्यूटी पर तैनात सीपीयू कर्मियों को मिली थी। सूचना मिलते ही हेड…

Read More

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि किसी व्यक्ति का अपमान करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का अपमान करना भारतीय जनता पार्टी की नीति नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन…

Read More

हल्द्वानी। चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामला शीर्ष अदालत की दैनिक कार्यसूची में तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध था, लेकिन अन्य अति-आवश्यक मामलों की लंबी सुनवाई के चलते इस पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान रेलवे की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष रेलवे ट्रैक की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से रखा। रेलवे की ओर से कहा गया कि क्षेत्र के समीप बहने वाली गौला नदी…

Read More

कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित स्रोत पर कचरा पृथक्करण से लेकर वैज्ञानिक निस्तारण तक, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गति-डॉ. पराग मधुकर धकाते बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2026 से देशभर में लागू इस नियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड में शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नए नियमों में कचरे…

Read More

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चचेरी बहन के साथ स्कूटर से घर लौट रहे एक निजी बैंककर्मी पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई। घायल युवक को उपचार के लिए श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बड़ोवाला के पास स्कूटर के सामने रोकी बाइक जानकारी के मुताबिक, डीएसपी चौक निवासी सत्यम पटेलनगर स्थित उज्जीवन बैंक में कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटर से…

Read More

हल्द्वानी। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से हल्द्वानी में शुरू होने जा रही है। रामपुर रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। दिनभर…

Read More

SSP मंजूनाथ टीसी ने किया संवेदनशील क्षेत्र का निरीक्षण, ड्रोन से होगी निगरानी; भारी पुलिस बल तैनात हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनभूलपुरा को 2 सुपर जोन और 4 जोन में विभाजित किया गया है। बुधवार सुबह एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बनभूलपुरा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह-‘ग’ के 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 81/उ0अ0से0च0आ0/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा। आयोग ने लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की है। इन पदों पर होगी…

Read More

देहरादून। देहरादून के देहराखास क्षेत्र में स्थित एक पीजी हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक की पहचान सौरव कुमार निवासी घोड़हिया वार्ड नंबर-3, सूरजपुर, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। सौरव वर्तमान में एक संस्थान में बीपीटी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और देहराखास स्थित पीजी हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे…

Read More

सहकारिता मे मिली बड़ी जीत ने साबित किया सरकार का जन सरोकारों से जुड़ाव: भट्ट देहरादून 8 सितंबर। भाजपा ने सहकारिता मे मिली बड़ी जीत को प्रदेश मे धामी सरकार की लोकप्रियता का पैमाना बताते हुए कहा कि इससे धामी सरकार का जन सरोकारों से जुड़ाव भी साबित हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस शानदार और एकतरफा जीत को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का संचरण करने वाला बताया और कहा कि गढ़वाल मंडल की सभी 6 जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष की सीटों पर मिली जीत विपक्ष को आईना दिखाने के लिए भी पर्याप्त है। उन्होंने इसे डबल इंजन…

Read More

हरिद्वार/ज्वालापुर। ईदगाह रोड स्थित दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी दादी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि मासूम जुड़वा बहनों में से एक है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और बच्ची की सकुशल बरामदगी की उम्मीद में हर पल पुलिस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ घर के…

Read More

तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की रुचि कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा चेन्नई में मंगलवार को ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’ में उत्तराखंड की फिल्म नीति और राज्य की खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस को प्रस्तुत किया गया। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स तथा फिल्म कमीशन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रसार भारती वेव्स ओटीटी, उत्तराखंड एफडीसी और महाराष्ट्र एफएससीडीसी सहित विभिन्न प्रदर्शकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।…

Read More

रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार व जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, सुरक्षा के लिए वायरिंग और दो साल के रखरखाव की व्यवस्था देहरादून। विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्राधिकरण की ओर से रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण किया गया। खास बात यह है कि एमडीडीए ने पौधारोपण के साथ-साथ इनके संरक्षण और रखरखाव की भी ठोस व्यवस्था की है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आर्मी अधिकारियों के…

Read More

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए विशेषज्ञ दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं देहरादून। प्रदेश में ग्लेशियर झीलों से संभावित जोखिमों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चमोली जनपद स्थित सरस्वती ताल तथा उत्तरकाशी जनपद स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल मंगलवार को रवाना हुआ। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से विशेषज्ञ दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा आपदा…

Read More

विकासनगर: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 55 वर्षीय आरोपी निसार को ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी का मुकदमा दर्ज है और वह जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को पुलिस ने शरली मानपुर, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश निवासी नेत्र सिंह को 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 के…

Read More

शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक मार्गदर्शन देना भी जरूरी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की…

Read More