हल्द्वानी/नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले-2026, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मुन्ना सिंह टी.सी. के निर्देश पर 11 जून से 16 जून तक यात्रा मार्गों पर स्थित प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मध्यरात्रि तक खुले रखने की अनुमति दी गई है, ताकि कैंची धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन के अनुसार नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित यात्रा मार्गों से जुड़े…
Author: Aarogya Ganga
नैनीताल। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की प्रसिद्ध नैनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह न्यू हिना ट्रेवल्स और जुबीज़ किचन के सामने झील में एक शव दिखाई दिया। सबसे पहले टैक्सी-बाइक चालक सूरज आर्या की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस…
देहरादून । सेलाकुई स्थित परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में गुरुवार को दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यशाला की स्मारिका का भी विमोचन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति नीति-2026 लागू की गई है, जिसके तहत 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सगंध खेती विस्तार कर 91 हजार किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि चम्पावत और नैनीताल जनपदों में करीब 5200 हेक्टेयर क्षेत्र में “सिनेमन वैली” विकसित…
ब्रेन ट्यूमर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। जानिए ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय। देहरादून: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इन उपकरणों का अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विशेष रूप से ब्रेन ट्यूमर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में ब्रेन ट्यूमर के मरीजों की संख्या तेजी…
उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को मिलेगा इस सुविधा का लाभ साधारण श्रेणी की बसों में प्रवेश पत्र दिखाकर कर सकेंगे निःशुल्क यात्रा देहरादून। प्रदेश में नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 02 दिन पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति के 02 दिन बाद तक मान्य होगी । राज्य सरकार द्वारा नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के अभ्यर्थियों…
उत्तराखंड वन विभाग ने बड़ी तबादला सूची जारी करते हुए 110 वन आरक्षियों और 47 वन दरोगाओं का स्थानांतरण किया है। पहली बार कर्मचारियों को गृह जनपद के पास पोस्टिंग देने का विशेष प्रयास किया गया है। देहरादून: Uttarakhand Forest Department में इस बार बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने पहली बार वन कर्मियों की सुविधा और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए तबादला प्रक्रिया को अंजाम देने का प्रयास किया है। वन विभाग का मानना है कि कर्मचारियों को उनके गृह जनपद या उसके आसपास तैनाती मिलने से कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।…
उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, मूसलाधार बारिश का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है, लेकिन अब तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देहरादून, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। ऋषिकेश व भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जाएगा। यातायात प्लान ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग और आईटी पार्क से साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा। वहीं हरिद्वार से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाई ओवर…
सुनियोजित विकास से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर दो निर्माणों को सील कर प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे निर्माण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सुनियोजित विकास और सुरक्षित शहर के लक्ष्य को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने साफ कर दिया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु ₹ 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष…
पौड़ी गढ़वाल: कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में घास लेने गई 59 वर्षीय महिला प्रभा देवी को गुलदार ने हमला कर मार डाला। गुलदार महिला को घसीटते हुए एक खंडहर मकान में ले गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग और शूटरों ने जनसुरक्षा को देखते हुए कुछ ही घंटों में हमलावर गुलदार को मार गिराया। पौड़ी रेंज में पिछले सात महीनों में गुलदार के हमलों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोट ब्लॉक के वाड़ी गांव में मंगलवार…
देहरादून। प्रदेश में इस वर्ष विभाग 30 जून तक वार्षिक स्थानांतरण कर सकेंगे। शासन ने हाल ही में बीमार व अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण वाले प्रकरण भी विभागीय स्तर पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। अब समय अवधि बढ़ने से विभागों को स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। स्थानांतरण के लिए नियमानुसार 10 जून की समय सीमा निर्धारित रहती है। शासन ने विभागों को दिया 20 दिन का और समय शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर विभागों को यह स्पष्ट किया है कि अब विभागीय स्तर पर ही स्थानांतरण के सारे प्रकरण निस्तारित किए…
हरिद्वार। तीन दिन पहले कनखल से अपह्रत मासूम सहित दिल्ली से चोरी एक बालक को बरामद करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो दंपती एवं छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कनखल से तीन दिन पहले एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस और एसओजी की टीमों को लगाया गया था। 6 आरोपित गिरफ्तार सीसीटीवी कैमरा की पड़ताल और मुखबिर तंत्र की मदद…
मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। झड़ीपानी रोड पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि देहरादून के मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देहरादून की शौकीन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानवी बोरा ने 7 वर्ष आयु वर्ग (-25 किलोग्राम) में…
हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीनपानी की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक देहरादून से आ रहा था। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने डिवाइडर कट से वाहन…
