Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ग्लेशियर झीलों के खतरे को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, सरस्वती ताल-केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण
    • डोडा पाउडर तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई
    • मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
    • सारकोट में 20 नाली पैतृक जमीन की बिक्री पर विवाद, परिवार ने उठाए सवाल
    • हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना: महाराज
    • चमोली: रामणी गांव में किशोर-किशोरी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका
    • SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 24.29 लाख नोटिसों पर सुनवाई पूरी
    • दून मेडिकल: इंटर्न की हड़ताल के बाद डॉक्टर भी धरने पर
    • कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
    • माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी
    Tuesday, September 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»ग्लेशियर झीलों के खतरे को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, सरस्वती ताल-केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण
    उत्तराखंड देहरादून

    ग्लेशियर झीलों के खतरे को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, सरस्वती ताल-केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सरस्वती ताल और केदारताल के लिए विशेषज्ञ दल रवाना

    सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं

    देहरादून। प्रदेश में ग्लेशियर झीलों से संभावित जोखिमों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चमोली जनपद स्थित सरस्वती ताल तथा उत्तरकाशी जनपद स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल मंगलवार को रवाना हुआ।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से विशेषज्ञ दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने भी इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए विशेषज्ञ दल को शुभकामनाएं दीं।

    संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा वैज्ञानिक अध्ययन

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में स्थित संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का व्यापक सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत झीलों की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, आकार में होने वाले परिवर्तन, आसपास के भू-भाग की स्थिति तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का आकलन किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि संभावित खतरे की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों तक समय रहते चेतावनी पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए आधुनिक सेंसर, जलस्तर मापक उपकरण, संचार प्रणाली तथा अन्य आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

    जोखिम न्यूनीकरण के उपायों पर जोर

    आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने बताया कि ग्लेशियर झीलों से संभावित आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक एवं जोखिम न्यूनीकरण उपायों पर कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी मार्ग, संभावित प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन, संचार व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर चेतावनी तंत्र तथा राहत एवं बचाव की तैयारियों को मजबूत किया जाएगा।

    उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलें संवेदनशील श्रेणी में

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखण्ड में कुल 13 ग्लेशियर झीलों को संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इनमें से 04 ग्लेशियर झीलों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जबकि शेष संवेदनशील झीलों का भी चरणबद्ध तरीके से सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इसी क्रम में चमोली जनपद स्थित सरस्वती ताल तथा उत्तरकाशी जनपद स्थित केदारताल का बैथीमेट्री सर्वेक्षण करने के लिए विशेषज्ञ दल को रवाना किया गया है। सर्वेक्षण के दौरान दोनों ग्लेशियर झीलों की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, संभावित खतरे के कारकों तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में पड़ने वाले संभावित प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा।

    सचिव श्री सुमन ने बताया कि सरस्वती ताल लगभग 5700 मीटर तथा केदारताल लगभग 4750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अत्यधिक ऊंचाई एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में स्थित इन झीलों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

    विशेषज्ञ दल को दी शुभकामनाएं

    वहीं, राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला तथा ले. कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने भी विशेषज्ञ दल को शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, जेसीईओ श्री दिनेश कुमार पुनेठा आदि उपस्थित रहे।

    विभिन्न विशेषज्ञ संस्थानों की संयुक्त भागीदारी

    सर्वेक्षण अभियान में विभिन्न विशेषज्ञ संस्थानों एवं सुरक्षा बलों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। विशेषज्ञ दल में यूएसडीएमए, यूएलएमएमसी, बाबा साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, एनआईएच रुड़की, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के विशेषज्ञ शामिल हैं।

    विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की संयुक्त भागीदारी से ग्लेशियर झीलों की स्थिति, संभावित जोखिमों तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव का बहुआयामी एवं वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा।

    विशेषज्ञ दल में शामिल सदस्य

    • श्री रोहित कुमार — यूएसडीएमए, देहरादून
    • श्री निखिल पुनिया — यूएसडीएमए, देहरादून
    • डॉ. विशाल — यूएलएमएमसी, देहरादून
    • श्री दीपक भट्ट — यूएलएमएमसी, देहरादून
    • डॉ. शेख नवाज अली — बीएसआईपी, लखनऊ
    • श्री शुभजीत घोष — बीएसआईपी, लखनऊ
    • श्री प्रकाश रंजन जेना — बीएसआईपी, लखनऊ
    • डॉ. पिंकी बिष्ट — वाडिया, देहरादून
    • श्री स्वप्निल बिष्ट — वाडिया, देहरादून
    • श्री शिव्यांक सिंह नेगी — वाडिया, देहरादून
    • श्री शिव शंकर यादव — एनआईएच, रुड़की
    • डॉ. शिवानंद मंडराहा — एनआईएच, रुड़की
    • श्री नितेश खेतवाल — एसडीआरएफ, देहरादून
    • श्री संदीप सिंह — एसडीआरएफ, देहरादून
    • श्री सचिन कुमार — एनडीआरएफ, गदरपुर
    • श्री मनीष कुमार — एनडीआरएफ, गदरपुर
    • श्री महेंद्र — जिला चमोली
    • श्री मनोज सिंह — जिला चमोली
    • श्री शार्दुल गुसाईं — डीडीएमओ, जिला उत्तरकाशी
    • इंजी. नरेंद्र सिंह रावत — जिला उत्तरकाशी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    डोडा पाउडर तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई

    September 8, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

    September 8, 2026
    Read More

    सारकोट में 20 नाली पैतृक जमीन की बिक्री पर विवाद, परिवार ने उठाए सवाल

    September 8, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ग्लेशियर झीलों के खतरे को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, सरस्वती ताल-केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण

    September 8, 2026

    डोडा पाउडर तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई

    September 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

    September 8, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?